Extreme TRUST. - Dr.Brieshkumar Chandrarav

Friday, January 6, 2023

Extreme TRUST.

What is the extreme TRUST. 
श्रद्धा की पराकाष्ठा क्या होती हैं ?!
 
                                             

श्रद्धा और विश्वास के कारणवश जगत विद्यमान हैं। हम सब को ये विश्वास ही संजोए रखता हैं। सुबह होगी, रात होगी, कल का खुशहाल दिन आयेगा। महिना बरस- साल आएगा। मैं ये करुंगा, मेरी यह योजना हैं। मैं ये बनना चाहता हूं। ये सब विश्वास से झुडी बातें हैं। कोई भरोसा हमारे मन को थामें हुए हमें सृष्टि में जीने के करतब करवा रहा हैं। कल्पनातीत जगत में हम बहें जा रहे हैं। कोई अकल्पनीय मार्ग के यात्रीगण के रूप में बस चलना हैं।

ईस धरातल पर ईश्वर भी किसी न किसी को मिले हैं। भारतवर्ष तो ऐसे कई उदाहरणों से समृद्ध है। कहीं एकनाथ को श्रीखंड्या के रुप में, कहीं नाम्बी को गणेश के रूप में, कहीं नृसिंह को कृष्ण के रूप में, प्रह्लाद को विष्णु के रूप में या शबरीमाँ को राम के रूप में ईश्वर की दृश्य अनुभूति हुई हैं। ऐसी तो कई घटनाएँ भारतवर्ष की आध्यात्मिक धरोहर का साक्षत्व बयां करती हैं। मनुष्य के रूप में हमें अपना भी अनुभूत विश्व खडा करना हैं। इतिहास के पन्नों में हमारी साक्ष्य अनुभूति का कोई मोल हो न हो। ईश्वर की आकारित योजनाओं मे मैं भी सम्मिलित हूँ। जन्मदत्त मेरा भी छोटा सा आनंद क्षेत्र हैं। मेरा भी अतूट-असीम श्रद्धा बल हैं। This is our extreme TRUST. 

विश्वमें व्यक्ति साथ-सहयोग दे सकता हैं। कभी प्रेम और सहानुभूति भी..!! लेकिन मन की अलौकिक आनंद अनुभूति ईश्वर से ही मिलती हैं। उसकी योजना में छल-कपट नहीं। सबके लिए समान और सबको अपना ही लगने वाला प्रेमबीज हैं। हम सबने सूना है ईश्वर ही सामान्य को असामान्य बना सकता हैं। सही भी हैं।  लेकिन हम ईश्वर का ही सृजन है इसलिए सामान्य तो है ही नहीं।

उसी प्रेमबीज से हम  संवृत-संतृप्त हैं। ईश्वर की अमाप-असीम शक्तिसंपन्नता हमें ह्रदय के उच्चतम भावों से भर देती है। हमे बस अनुसरण का मार्ग चयनित करना है। बाकी सब उनको ही सौपकर निस्संदेह होकर निश्चिंतता से आनंदविश्व सहेलगाह को बहतरीन बनाना है।
आनंदविश्व विश्व की सहेलगाह तो एक छोटा-सा विचार हैं। हम अपना खुद का आनंदविश्व खङा कर पाए ओर जीवन का ईश्वरीय आनंद पाए..!! यही शुभ कामनाएँ मेरी..!!

 मैं तो आनंदविश्व सहेलगाह की इस वैचारिक यात्रा का नैमित्तिक कर्म बजा रहा हूं। Voice of soul. कुछ क्षण के लिए आनंदमार्ग पर वैचारिक सहेलगाह है मेरी...!!  💕🚶
Your ThoughtBird Dr.Brijeshkumar. 
Gujarat,INDIA 
09428312234
 






                         












1 comment:

Thanks 👏 to read blog.I'm very grateful to YOU.

Flying marvel...my fiction.

  नमस्कार दोस्तो...! मेरा ये उपन्यास मेरे जीवन में खुशियां की बौछार लेकर आया हैं। बाज पक्षी का संघर्ष मुझे पसंद आया और शुरु हुई कहानी...फ्ला...

@Mox Infotech


Copyright © 2025 | Dr.Brieshkumar Chandrarav
Disclaimer | Privacy Policy | Terms and conditions | About us | Contact us