Blessing is every where..! - Dr.Brieshkumar Chandrarav

Tuesday, July 8, 2025

Blessing is every where..!


Every experience no matter how bad it seems holds within it a blessing of some kind. the goal is to find it..!

●Buddha


हर अनुभव चाहे कितना भी बुरा क्यों न लगे, अपने अंदर किसी न किसी तरह का आशीर्वाद जरूर रखता है। लक्ष्य उसे पाना है। ● भगवान बुद्ध

भगवान बुद्ध द्वारा कही गई उपर्युक्त बात की गहराई को समझ ने एक अनुभव सेर करता हूँ। ये सबका अनुभव हैं। इस में आपको चमत्कृति भी नहीं लगेगी। लेकिन धैर्य बनाए रखना और आगे बढ़ते जाना, जरूर आनंद मिलेगा।

आम के पेड़ को हम सबने देखा हैं। और आमफल को सभी फलों में राजा भी कहा जाता हैं। फाल्गुन माह में आम के पेड़ के ऊपर फूल आते हैं। उसकी बेहतरीन खुशबू से सारा आलम महक उठता हैं। फिर छोटे फलो से ही हम उस पर प्यार बरसाने लगते हैं। छोटे से फलो की खट्टी यादे आज भी हमारे मुह में बसी हैं। वैसे तो यादे मुख में नहीं बस्ती मगर वो खट्टेपन का स्वाद मुँह में पानी ला देता हैं। इसलिए उसे यादों से संजोये ऐसा लिखा हैं। फिर पक्के फल, रसीले आम की लज्जत...! यहां तक आने के लिए धन्यवाद..!

Blessing

मूल बात अब करता हूँ। जब आम के पेड़ को पहलीबार फूल आते हैं तो उसे तोड दिया जाता हैं। जरुरत पड़ने पर दूसरी बार भी तोड़ दिया जाता हैं। फल लगने से पहले फूलों भरी कोमल डालियों को तोड़ने का कुछ तो मतलब होगा। कई लोग जानते होंगे। आम के पेड को बडा बनाने के लिए, फल के भार को सहने के लिए और पेड के मज़बूत बनाने का ये तरीका हैं। उसकी डालियां तोड़ने का मन न हो फिर भी ये काम करना पड़ेगा। क्योंकि कमज़ोर वृक्ष फलों के भार से तूट जायेगा। उसकी डालिया एक-दो बार तोड़ देंगे तो डालियां मजबूत उग आएगी।  साथ में वृक्ष का विकास भी अच्छी तरीके से हो पाएगा। ये एक आम नाम के वृक्ष की हकीकत हैं।

अब देखते हैं हमारी हकीक़त..! हमारे जीवन में कईं घटनाएं ऐसी घटित होती है जिससे हम परेशान हो उठते हैं। लेकिन उसके भीतरी उद्देश्य के प्रति श्रद्धावान बने रहना हैं। इसमें कोई संदेह नहीं देखना हैं। किसी चीज का तूटना अकारण नहीं होता। बीज का तूटना उगने के लिए हैं। इनमें संभावनाएं भरी हुई हैं। इनमें प्रकृति के ब्लेसिंग्ज छीपे हुए हैं। शायद इनमें दर्दनाक पीड़ाओं का सामना करना पडे फिर भी इनमें श्रद्धेय बने रहना हैं। हमें आशिर्वाद की आशा छोडनी नहीं हैं। ये बेहतरीन लक्ष्य के प्रति होनेवाली गति हैं। मनुष्य जीवन की ये सबसे सुंदर गति कहलाएगी। ईश्वर की कल्पनाएं शायद इसी तूटनेवाली घटनाओं के इर्द गिर्द घूमती रहती होगी। इस सत्य को जान लेना भी जीवन प्रतिबद्धता ही कहलाएगा।

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav.
Modasa, Aravalli,
Gujarat,
INDIA
drbrijeshkumar.org
Dr.brij59@gmail.com
+ 919428312234



10 comments:

  1. बहुत सुन्दर रचना, अनुभव को प्रकृति के साथ समझाना,,, अद्भुत ||🌹

    ReplyDelete
  2. Please, write your name on comment.

    ReplyDelete
  3. हमेशा श्रद्धेय बने रहना है

    ReplyDelete
  4. प्रकृतिक बात बडी अच्छी तरह से पेश की हैं।

    ReplyDelete
  5. Excellent thought going on line. Congratulations for your delivering.

    ReplyDelete
  6. Please name is necessary...for your special thanks 😊

    ReplyDelete
  7. Experience is the best

    ReplyDelete
  8. आपके सुंदर विचारों को वंदन हैं। बहुत आगे बढ़ो एक दिन विचार रखने का अवसर मिलेगा धन्यवाद

    ReplyDelete
  9. आपकी भावना को वंदन करता हूं।

    ReplyDelete

Thanks 👏 to read blog.I'm very grateful to YOU.

Life is all about balance.

Life is all about balance. build your strength, balance  your emotions and keep smiling through it all. ज़िंदगी का मतलब है संतुलन। अपनी ताकत...

@Mox Infotech


Copyright © | Dr.Brieshkumar Chandrarav
Disclaimer | Privacy Policy | Terms and conditions | About us | Contact us