Dr.Brieshkumar Chandrarav

Saturday, May 4, 2024

Increase your life with inclusion.
May 04, 2024 2 Comments

 प्रेम और समावेश से ही जीवन का उत्कर्ष हैं।

When you become free from the meanness
of the mind, an indiscriminate sense of
love and inclusion arises..!
SADHGURU.

"जब तुम मन की निरर्थकता से मुक्त हो जाओगे तब अंधाधुंध
प्रेम और समावेश की भावना उत्पन्न होती है।"

जीवन कोई बेहतरीन गति प्राप्त करता हैं तो सबकी नजरों में छा जायेगा। जीवन के बारें में ईश्वर की कोई योजना होगी। ऐसे कोई मनुष्य पैदा नहीं हुआ। अरे! धरती का एक मात्र जीव भी अकारण पैदा नहीं हुआ। ईश्वर की इस योजना में विश्वास है तो जीवन में कुछ करना ही पड़ेगा।
लेकिन जीवन की ये गति कहां से प्राप्त होगी ?
उन्नत जीवन की प्राप्ति कैसे हो सकती हैं ?

Love and inclusion

कोईम्बतुर तमिलनाडु में वेलिंगिरि पर्वतों के बीच १५० एकड में फैला हुआ ईशा योग केंद्र हैं। जग्गी वासुदेव जिनको सब सद्गुरु के नाम से जानते हैं। वे ईशा योग केंद्र के स्थापक हैं। ये केंद्र स्वैच्छिक मानव सेवा संस्थान के रुप में कार्यरत हैं। सद्गुरु संयुक्त राष्ट्रसंघ की आर्थिक व सामाजिक काउन्सिल के खास सलाहकार पद पर नियुक्त हैं। उन्होंने आठ से दस भाषाओं में सो से ज्यादा पुस्तक लिखे हैं। में ये बात इसीलिए बता रहा हूं की ब्लोग के टाइटल के शब्द उनके हैं।

आध्यात्मिक चेतना एवं आत्मिक आवाज से उठे हुए शब्द हमारे मन-मस्तिष्क को झकझोरते हैं। मन की निरर्थक दौड से बचना हैं, मुक्त होना हैं। तब जाके हमारे भीतर प्रेम व समावेश की भावना उत्पन्न होती हैं। प्रेममय ह्रदय की असर के बारें में और उनके परिणाम के बारें में काफी कुछ लिखा गया हैं। ये अनुभूति का भी विषय हैं।

समावेशी आयाम जीवन का एक बहतरीन मोड हैं। अपने जीवन में, अपनी पसंद-नापसंद में, अपनी दिनचर्या में, अपनी सोच में साथ ही अपने गुण-अवगुण के साथ दूसरें व्यक्ति का स्वीकार करना हैं। ये समावेशी जीवन हैं। खुद को बदलने की कोशिश ही समावेशी वर्ताव हैं। अपना जीवन एकाकी न रहकर समूह में शामिल हो उसे समावेशी जीवन कहते हैं। एक बूंद का सागर में घुलमिल जाना समावेशी का उत्तम उदाहरण हैं। हजारों-लाखों किरनें एकत्रित होकर प्रकाश व तेज का संपूर्णरुप धारण करती हैं, ये भी समावेशी घटना का उदाहरण हैं। "मैं से हम" तक की सफर को हम समावेशी जीवन गति कह सकते हैं।

समावेशी जीवन की आवाज हमारे भीतर से कायम उठती हैं। लेकिन स्वार्थवश हम उस आवाज को उठने नहीं देते। या फिर वो आवाज हमें बहार के शोर में सुनाई नहीं देती। कुछ गलती हमारी व्यक्तिगत हैं, कुछ गलती हमारें समाज में फैली संकुचितता की हैं। कुंठा में समावेश का प्रगटन होना मुमकिन नहीं। सबको उन्नति पसंद हैं। हम सब को इन्क्रिज होना हैं। उन्नत जीवन की वाहवाही सबको पसंद हैं। लेकिन जीवन उत्कर्ष की मूलभूत बातें "प्रेम व समावेशी" से हम क्यों दूर जाते हैं ?! मेरा काम बस सवाल खडा करना हैं। सब के भीतर अपने-अपने उत्तर समाहित हैं। धीरें से उस आवाज को सुनने का प्रयास करें। मजा जरूर आएगा..!

आपका ThoughtBird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Gandhinagar, Gujarat
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
9428312234


Reading Time:

Thursday, May 2, 2024

YAJNA is equal to Devotion.
May 02, 2024 6 Comments

 पुरातन वेदों की परिभाषा शास्त्रीय हैं।

मनुष्य जीवन की उन्नति का एकमात्र आधार हैं..वेद !!
आज वेद में की गई यज्ञ की बात करता हूँ।

वेद भारतवर्ष के अद्भुत ग्रंथ हैं। पुरातन हैं, शाश्वत है आज भी प्रस्तुत हैं। वेद के श्लोक को हम ऋचाएं कहते हैं। इसमें कही गई हरेक बात का भौगोलिक व ब्रह्मांडीय प्रमाण हैं। समग्र मानव सृष्टि के लिए सम्यक ज्ञान वेदों में ही हैं।

स्वामी दयानंद सरस्वतीजी ने " वेदों की ओर वापस" आने की बडी अह्लेक जगाई। पूरे भारत वर्ष को वेद की प्रमाणभूतता पर फिर एक बार सोचने के लिए मजबूर कर दिया। "आर्यसमाज" की स्थापना करके राष्ट्र में वेद संधान का माहौल खडा किया था। वेद प्रचारक स्वामी शान्तानन्द सरस्वती दर्शनाचार्यजी ने यज्ञ की महिमा प्रस्तुत की हैं। इसकी आज थोड़ी-बहुत झांकी करें।

यज्ञ किसे करते हैं ?
त्याग पूर्वक किया गया प्रत्येक कर्म जिसमें ईश्वर की आज्ञा का पालन होता है तथा जिस कर्म से समस्त संसार का कल्याण होता है, उसे यज्ञ कहते हैं।
यज्ञ के कितने प्रकार हैं, उसके क्या नाम हैं ?
यज्ञ दो प्रकार के हैं। १.आत्मयज्ञ २.द्रव्ययज्ञ

इन दोनों प्रकार के यज्ञ के नाम से ही हम काफी कुछ समझ सकते हैं। एक में ईश्वर के प्रति समर्पित होकर ध्यान-जप-चिंतन करने की बात हैं। दूसरें में अग्नि में घृत हवन सामग्री की आहूति दी जाती हैं।

यज्ञ और समर्पण का बडा ही गहरा संबंध हैं। शायद ईश्वर की ये सबसे पसन्दीदा बातें होंगी। एक में आत्मशुद्धि होती है, दूसरें से समष्टि की शुद्धि होती हैं। दोनों में कोमन बातें स्वाहा की हैं। खुद से ज्यादा दूसरें का विचार करना ये यज्ञ की परिभाषा हैं। प्रसन्नचित्त होकर कुछ येसा करना जिसमे "मैं" हटकर "सब" बन जाता हैं। "मैं" को स्वाहा करना और सबका कल्याण सोचना कोई सामान्य कार्य नहीं हैं। ये बडी बहादुरी भरा कार्य हैं। बात छोटी लगती हैं। मगर है बडी ताक़तवर !! मनुष्य जीवन का सबसे शानदार पहलू यज्ञ हैं। जीवन की अलौकिक सुगंध जैसा पहलू। सृष्टि के कल्याण भाव को लेकर हम "द्रव्ययज्ञ" करते हैं। इसका बार-बार का अनुसरण अपनी आंतरिक शक्ति को प्रज्वलित करता हैं। इससे एक मनुष्य के भीतर आत्मशुद्धि की कल्पना जाग्रत होती हैं। एक जीवन ही यज्ञ रुप बनता चला जाता हैं।

भारतवर्ष येसे कई यज्ञपुरुषों के चरित्रों से भरा हुआ हैं। विश्व में ये लोग नई क्रांति को जन्म देते हैं। लंबे समय तक उनकी सुवास का प्रसरण हो उठता हैं। उनका जीवन एक "यज्ञवेदी" से कम नहीं होता। एक दूसरी बात भी यज्ञ से झुडी हैं, विज्ञान के प्रमाण के साथ। संसार में कोई भी पदार्थ नष्ट नहीं होता केवल रूपांतरित होता हैं। सूक्ष्मरुप बनकर पदार्थ वायु मंडल में समाहित हो जाता हैं।
आत्मयज्ञ में भी व्यक्ति का समष्टि के कल्याण हेतु सूक्षमातिरुप प्रकट होता हैं। एक दृश्यरूप तथ्य हैं, दूसरें में अदृश्यरुप तथ्य हैं। दोंनो यज्ञ की प्राकृतिक प्रक्रियाएं लगभग एक ही हैं।

आपको क्या लगता हैं ? मुझे तो यही लगता हैं।
आपको "आनंदविश्व सहेलगाह" का "विचारयज्ञ" समर्पित करते हुए आनंद प्रकट करता हूं।

आपका ThoughtBird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav.
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA
dr.brij59@gmail.com
9428312234 
Reading Time:

Friday, April 26, 2024

The Golden star. 🌟
April 26, 2024 2 Comments

 Star is always Star.. why ?

पृथ्वी पर सोना आने की लाज़वाब घटना..!!

आज ब्लोग में पृथ्वी पर हुए सुखद अकस्मात की बात करता हूँ। मैं तो ईसे ईश्वरीय योजना का एक भाग ही कहता हूँ। प्रकृति में हुई कमाल की घटना पढें और आनंद करें।


क्या आपको पता हैं ? सोना पृथ्वी का है की नहीं। पृथ्वी पर सोना कहीं ओर से आया हैं। क्योंकि पृथ्वी की जियोलॉजि या पृथ्वी का नेचर गोल्ड के अनुरुप है ही नहीं। तो अब सवाल है, पृथ्वी पर सोना आया कहां से ? आज हम पृथ्वी पर जितना भी सोना देखते हैं, वो हमेशा से पृथ्वी उपर नहीं था। सोना दरअसल "सुपरनोवा न्यूक्लियर सिन्थेसिस" से बनता हैं। मतलब, मानो की जो पूरा सोना होता हैं, वो किसी मरे हुए तारे का मलबा होता हैं। पृथ्वी पर जो गोल्ड पाया जाता है, वो हमें अरबों साल पहेले हुई यानि की पृथ्वी की शुरुआत में ही हुई "उल्का वर्षा" meteorite rain के कारण मिला हैं। माना जाता है पृथ्वी पर जीतना भी गोल्ड है वो "डेमेज ओफ डेड स्टार" से आया हैं। बस, भौगोलिक घटना की बात बंध करता हूं। इससे अतिरिक्त जानकारी आप कहीं से भी ले सकते हैं। लेकिन मुझे जो कुछ अचंभित लगा वो बताता हूँ।

The gold is damage part of the dead star. मैं इसी बात को लेकर हैरान हुआ- अचंभित हुआ। तारें आखिर तारें होते हैं। "स्टार इज ऑलवेज स्टार" आसमान की बेशुमार खूबसूरती तारों से हैं। हजारों-लाखों किलोमीटर की दूरी पर होने के बावजूद हमें तेज दे रहे हैं। अपना है वो बाँट दिया अच्छी बात हैं। लेकिन जब सूरज का बेशुमार तेज होता हैं तब खूद शांत हो जाते हैं। घनघोर अंधेरो में प्रकाश बांटना, अंधेरी रात में अपनी जगमगाहट से पूरें ब्रह्मांड को ख़ूबसूरत बना देना। मुझे ये बहुत बडी बात लगती हैं। प्रकाश के बिंदुओं की तरह बिखरे हुए तारों की स्वयंप्रभा से कौन अनजान होगा भला !? पृथ्वी के सभी बच्चों का बचपन तारों की बारात में गुजरा हैं। चांद-तारों को देखने का पागलपन किसने नहीं किया होगा ? शायद पूरे संसार में येसा कोई नहीं होगा।

इससे भी आगे जो बडी बात लगी। वो हैं, मरने के बाद भी अपनी किमत को बरकरार रखना। है ना कमाल की बात ? इसी कारण शायद हम कोई प्रतिभासंपन्न व्यक्ति को "स्टार" कहते हैं। तारें जब कोई खगोलीय घटना के कारण टकराते हैं, आसमान में तेज लकीर दिखाई पडती हैं। कोई तारा गिरते हुए पृथ्वी पर आता हैं। उसे हम "उल्का" meteorite कहते हैं। उस उल्का का जमीन में समा जाना या बिखर जाना एक घटना हैं। बादमें वो टुकडा सोने के रुप में पाया जाता हैं। एक मृत तारा जलने के बाद भी एक अनमोल धातु में बदल जाता हैं। दुनिया की महंगी और पवित्र धातु सोना हैं। सोने की चमक तारों की तरह पृथ्वी पर अपना तेज बिखेरती हैं। कैसी अद्भुत घटना हैं ये !!

छोटे-से दिखने वालें तारों की ये बेहतरीन यात्रा हैं। तारें छोटे दिखते है मगर हैं नहीं। वो कितने बडे हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हैं। मगर उसकी चकाचौंध कभी खत्म नहीं होती इतना मुझे समझ में आया हैं। आज मुझे इसका कारण भी बखूबी समझ में आया हैं।

स्वयंप्रकाशित भी तभी रहेंगे...जब तेज को बांटना सीखेंगे। किसी के तेज से खिलवाड करने का अंजाम, उनसे पूछो जो धूल की मुट्ठीओं भरे पूरा जीवन एसे ही व्यतीत करते हैं। जैसे कोई कुत्ता बैलगाड़ी के नीचे चलकर खूद एहसास में जीता हैं, मैं ये बैलगाड़ी चला रहा हूं। "शर्कट का भार श्वान कैसे तान-खींच सकता हैं भाई ?
STARS तारें-सितारें-स्टार...आसमान में भी तेजोमय और धरती पर भी तेजोमय !!

आपका ThoughtBird. 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
9428312234


Reading Time:

Friday, April 19, 2024

Three language.
April 19, 2024 8 Comments

 Excellent language of the universe.

Music, Love and Silence.


सर्वोत्तम भाषा जो पूरे ब्रह्मांड के लिए एक ही हैं।

वैविध्यता से भरा विश्व। भाषा-भूषा से अतिरिक्त अनेक जीवन पद्धतियों से भरा हमारा विश्व। खानपान, रहन-सहन और भाषा की उत्तम लिखावट भी एक वैविध्य हैं। ईश्वर की अदृश्य परंपरा में भिन्नता के साथ कहीं न कहीं एकत्व प्रकट हो ही जाता हैं। क्योंकि पूरें ब्रह्मांड को चलानेवाली शक्ति एक ही हैं। जिसे आप जो नाम देना चाहें !!

Love

आज में युनिवर्स की तीन ऐसी बातों के बारें में लिख रहा हूँ। वो आपको पता होने के बावजूद भी अच्छी लगेगी। विश्व की उच्चतम तीन भाषाएँ..! संगीत, प्रेम एवं मौन..! सबकी अपनी भाषा। और सबको समज में आ जाए ऐसी सरल भी। कुछ बोले बिना केवल महसूस करके भी समझ में आ जाए। ये ईश्वर का गहन स्पर्श वाली परिभाषा हैं। इसमें बनावट तुरंत ही पकड में आ जाएगी। चलों, शुरु करें एक-एक शब्द पर अलग-अलग  थोड़ी बातें..!

सृष्टि में संगीत एक अलौकिक वरदान से कम नहीं। संगीत एक कला हैं, साधना हैं। संगीत में धडकनों का मिलना सहज हो जाता हैं। स्वयं ईश्वर की मर्ज़ी संगीत के प्रगटन में हैं। तभी तो संसार की जीवंतता पर उसकी असर हैं। प्रकृति और वनस्पति पर भी संगीत की असर होती हैं। संगीत वो भाषा हैं, जो सुने वो समझे। शायद कोई शब्द के बीना भी कुछ महसूसी की असर प्रकट होती हैं। प्रकृति में तो संगीत संभृत हैं। प्रकृति संगीत से संवृत हैं। ये प्रभु का हल्का स्पर्श हैं ! जो कान के जरिए हमारें दिलों में उतरता हैं। एक पंछी के गीत की कोई भाषा नहीं होती। एक भँवरें की गूंज में कौन-सा संगीत हैं? पर्वतों के शिखर से गिरता झरना या कोई कलकल बहती नदी मैया..! उनकी हल्की आवाज या साज कौन-सी भाषा में हैं ? ये संगीत हैं, हम सब ये जानते हैं, फिर भी आज अचंभित होना हुआ ना ? इस भाषा के चमत्कार समझ में आ गये ना ?

विश्व की एक ओर दूसरी भाषा प्रेम है। प्रेम हैं वहां सहज ही आर्द्रता स्थापित हो जाएगी। अपने अस्तित्व से ज्यादा दूसरें की फिकर ये प्रेम हैं। स्व स्वाहा: तब बनता है जब प्रेम आकार धारण करता हैं। ये संपन्नता- साम्यता से उपर एकात्म का उत्कृष्ट भाव हैं। इसमें भी ईश्वर की ही मर्ज़ी कारणरुप हैं। इसी कारण दो दिलों की भाषा एक दूसरें में समाहित हो जाती हैं। और एक नई समझ पैदा होती हैं। संसार में उत्क्रमित जीवन शैली इसी कारण दृश्यमान होती हैं। साथ ही प्रेमतत्व की भाषा सुलझने लगती हैं। प्रेम समझने से ज्यादा जीने की चाह हैं। जब जीने का कोई मकसद स्फूर्त होता है तो मानो, प्रेम का प्रकटन अवश्य हुआ हैं।

विश्व की एक तीसरी भाषा मौन हैं। ये बोलने में सहज शब्द हैं। परंतु इसका अनुसरण सबसे कठिन हैं। मौन हो जाना कोई सामान्य घटना नहीं। जीवन करुणामय अवस्था पर पहुंचता हैं, तब सहज ही भीतर में कुछ परिवर्तन के अंश अंकुरित होते हैं। फिर व्यक्ति मन ही मन एक उम्मीद को पालता हैं। आध्यात्म की अद्भुत असर के तले एक व्यक्तित्व प्रगट होता हैं। मौन का एक साधक अपने भीतर की आवाज से बातें करता हैं। इससे कारण सम्यक दृष्टि निर्माण होती हैं। तब वो मानुष मौन से ही संवृत हो जाता हैं। व्यक्ति सहज बनता जाता हैं। मनुष्य जीवन का ये एक उत्तम मार्ग कहलाता हैं। ईश्वर की आवाज सुनने का एक सुंदर मार्ग मौन हैं।

इन महान शब्दों का थोड़ा-बहुत अर्थ मेलजोल करने का प्रयास करता हूं। "आनंदविश्व सहेलगाह" अपनी इस वैचारिक यात्रा में कुछ विशेष प्राप्ति करते हुए संगीतमय हैं, प्रेममय हैं अब मौन भी..!

आपका ThoughtBird.🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav.
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA
dr.brij59@gmail.com
9428312234


Reading Time:

Tuesday, April 16, 2024

Legendary personality.
April 16, 2024 3 Comments

विचार के प्रति समर्पण की अद्भुत मिसाल।

भारत का एक ऐसा चरित्र जो अंग्रेजो की भूमि में रहकर क्रांति की आवाज बनें..!
Most salutary person...! 
SARADARSINH RANA.

सरदारसिंह राणा का जन्म दशमी अप्रैल 1870 को  सौराष्ट्र के कंथारीया मे  हुआ था। हिन्दु पंचांग के मुताबिक चैत्र मास की नोम थी।उसे हम रामनवमी के रुप में मनाते हैं। परिवर्तन का उद्घोषक चैत्र..ये भी एक अनमोल संयोग हैं।  लींमडी का राज परिवार पिता रावाजी द्वितीय और माता फुलाजीबा की परवरिश के साथ राजवी परिवार की समदृष्टी और समर्पण के संस्कार को लेकर एक दमदार व्यक्तित्व खड़ा हुआ।


थोडी-बहुत राणाजी की शिक्षाप्राप्ति की बातें...उन्होंनें धूली यानी गांव की स्कूल में अध्ययन किया था। बाद में राजकोट के अल्फ्रेड हाईस्कूल में शामिल हो गए। वहां मोहनदास गांधी भी उनके सहपाठी थे। 1891 में अपनी मैट्रिकुलेशन पूरा करने के बाद, उन्होंने 1898 में बॉम्बे विश्वविद्यालय स्नातक के बाद एल्फिंस्टन कॉलेज में बाद में पुणे की फर्ग्यूसन कॉलेज में भी अध्ययन किया था। जहां लोकमान्य तिलक और सुरेंद्रनाथ बनर्जी के संपर्क में आना हुआ। यहां की पढाई पूरी करने के बाद राणाजी बैरिस्टर डिग्री का अध्ययन करने के लिए लंदन गए। वहां वे श्यामजी कृष्ण वर्मा और भीखाजी काम के साथ संपर्क मे आये। लंदन में "इंडिया हाउस" की स्थापना में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उनके जीवन का एक ओर पडाव 1899 में आया। राणाजी बैरिस्टर की परीक्षा के बाद पेरिस चले गए। उन्होंने विश्व व्यापार शो के लिए पेरिस में कैंबे के एक जौहरी जिवांचंद उत्तराचंद के अनुवादक के रूप में कार्य किया। वहां रहकर वो नये व्यवसाय के विशेषज्ञ बन गये। , मोती और आभूषण का व्यापार शुरू किया। सरदारसिंह पेरिस में 56, रुए ला फेयेट स्ट्रीट पर रहते थे। ईस व्यापार से आर्थिक संपन्नता बढती गई। इस दौरान वे भारतीय राष्ट्रवादी राजनेताओं को मिलते रहते। जिनमें लाला लाजपत राय भी शामिल थे ओर वे काफी समय साथ भी रहे थे। 1905 में "इंडियन होमरूल सोसाइटी" की स्थापना हुई। उनमें संस्थापक सदस्यों में से राणाजी एक थे और सोसाइटी के उपाध्यक्ष भी थे। मुन्चेशाह बुर्जोजी गोदरेज और भिखाजी कामा के साथ उन्होंने "पेरिस इंडियन सोसाइटी" की भी स्थापना उसी वर्ष यूरोपीय महाद्वीप पर इंडियन होमरूल सोसाइटी के विस्तार के रूप में की गई थी। 

श्यामजी कृष्ण वर्मा के रूप के साथ मिलकर राणा ने भारतीय समाजशास्त्रीओं के लिए महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी के नाम पर भारतीय छात्रों के लिए तीन छात्रवृत्तियां घोषित की थी। प्रत्येक छात्र को 2,000 की कीमत थी। उन्होंने कई अन्य छात्रवृत्ति और यात्रा फैलोशिप भी दी थी। उन्होंने ऐेसे कई तरीकों से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में मदद की। उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर को अपनी प्रतिबंधित पुस्तक "द इंडियन वॉर ऑफ आजादी" का प्रकाशन करने में  भी बडी मदद की थी। उन्होंने 1910 में द हेग के स्थायी न्यायालय में अपने मार्सिले शरण मामले में भी उनकी मदद की थी। उन्होंने सुभाषचंद्र बोस को जर्मन रेडियो पर दर्शकों को संबोधित करने में मदद की थी। साथ ही बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना में भी काफी मदद की थी।

18 अगस्त 1907 को स्टुटगार्ट शहर में दूसरी सोशलिस्ट कांग्रेस में भाग लेने के साथ वहां "भारतीय स्वतंत्रता का ध्वज" भीखाजी कामा द्वारा प्रस्तुत किया गया था। राणाजी ने "बांदे मातरम्" (पेरिस से कामा द्वारा प्रकाशित) और "द तलवार" (बर्लिन से प्रकाशित) में नियमित अपना योगदान देते थे। अपना कारोबार लपेट कर वे 1955 में भारत में वापस आ गए। थोडा स्वास्थ्य भी विफल हो रहा था। बाद में स्ट्रोक के कारण 25 मई 1957 को वेरावल के सर्किट हाउस में उनकी मृत्यु हो गई। 
(माहिती स्रोत विकिपीडिया और वेबसाइट सरदारसिंहराणा)

एक जौहरी थे राणाजी। मोती और झवेरात के साथ के अच्छा नाता था उनका..! साथ ही व्यक्ति की परख के भी जौहरी थे। कौन कहाँ पर काम आ सकता हैं उनकी बखूबी समझ रखते थे। अपने कारोबार से आभूषण के व्यवसाय से वो खूब धन भी अर्जित करते थे। लेकिन वो धन राष्ट्रसेवा और राष्ट्र सपूतों की कर्मठता में समर्पित था। एक व्यक्ति कहां-कहां पहुंचता हैं। अपना तन-मन-धन समर्पण इसे कहते हैं। राष्ट्र की स्वतंत्रता उनके मन सबसे उपर थी। अंग्रेजों की भूमि में रहकर उनके खिलाफ काम करना ये सामान्य घटना नहीं हैं। मा.सरदारसिंह राणा एक वीर हैं। माँ भारती को कब कैसी कुर्बानी चाहिए इसकी पूरी समझ से वे संपन्न थे। वे धन से संपन्न थे साथ मन की उदारता से भी संपन्न थे।
राष्ट्रपुरुष मा.सरदारसिंह राणा को शत शत वंदन !!

आपका ThoughtBird.🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav.
Gandhinagar, Gujarat,
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
9428312234
Reading Time:

Friday, April 12, 2024

Beginning is strength.
April 12, 2024 5 Comments

Beginning is not a normal event.

प्रारंभ कोई सामान्य घटना नहीं हैं।
Let's we start something new.

पवित्र चैत्र मास नाविन्य से जुड़ा हैं। चैत्र प्रारंभ से जुडा हैं। ब्रह्माजी ने ईसी दिन सृष्टि की रचना की थी। आज भी भौगोलिय घटना के तहत सृष्टि में परिवर्तन की लहरें उठती रही हैं। प्रकृति में सबसे ज्यादा बदलाव दिखता हैं। मैं आज के ब्लॉग में मात्र प्रारंभ की बात करना चाहता हूं। जब मैंने इस विचार पर थोडी मानसिक कसरत की तब काफी कुछ ध्यानमें आया हैं, बस इसे लिख रहा हूं।


जीवन जन्म-मृत्यु के बिच का एक समय का फासला हैं। संसार के सभी प्राणी इस घटना के साक्षी बने हैं, बनते आए हैं और बनते रहेंगे। क्योंकी प्रारंभ हैं, अदृश्य होने के बावजूद प्रारंभ हैं। प्रारंभ यानि शुरुआत start, beginning..! पहेले तो ये भी समझ ले की हम भी कुछ प्रारंभ की घटना के तहत आकारीत हैं। हम जन्म से या इससे पहले भी...कहीं शक्यता के रुप में- संभावना के रुपमें प्रारंभ की पहेली अवस्था में आए होंगे। मतलब आरंभ में संभावना निहित हैं, बाद में हकीक़त भी। जो दृश्यमान आकारीत हुआ है, ये वैसे नहीं हुआ। कभी न कभी कहीं न कहीं इनका आरंभ हुआ होगा। ईश्वर आरंभ हैं, जन्म आरंभ हैं, कर्म आरंभ हैं और ज्ञान भी आरंभ हैं। आज हम कर्म से जहां पर हैं, वहां किसी आरंभ ने पहुचाया हैं। आज हममें जो बुद्धिमत्ता विध्यमान हैं, वो कहीं से प्रारंभ हुई थी।

जीवन को हम यात्रा भी कहते हैं। मतलब इस यात्रा की आरंभिक क्षण भी होगी। every journey has its own beauty. Just go with the flow. यात्रा के प्रवाह में बहना भी सुंदरता हैं। हरेक यात्रा को शुरु करने से पहले उसका प्रारंभ होगा ही। जैसे अणु पदार्थो का सूक्ष्मरुप हैं। स्नायु का न्यूनतम स्वरुप कोष हैं। जैसे एक बूँद से जलधि की विशालता हैं। एक बीज में वृक्ष का आरंभ है। कहीं ना कहीं सूक्ष्मता से ही विराटता आकारीत हुईं हैं। इसीलिए 'प्रारंभ' कोई सामान्य घटना नहीं हैं। एक विचार से विज्ञान की कईं खोज संभवित हुई हैं। वैसे ही प्रारंभ की भी बड़ी अहमियत है।

जरुरी हैं कुछ प्रारंभ हो। हमारे भीतर या हमारे आसपास..! आज विश्व में कईं धर्म-संप्रदाय कोई इकोनॉमिक संस्था, राजकीय संगठन या कोई एज्युकेशन संस्थान आकारीत हैं, वो किसी एक व्यक्ति के प्रारंभ से ही विद्यमान हैं। कहीं एक विचारबीज प्रकट हुआ होगा। और उसकी नींव रखने का प्रयास हुआ होगा। उस घडी को में प्रारंभ या आरंभ कहता हूं। एक शब्द में कितनी ताकत हैं ? आप पढ रहे हैं उस आर्टिकल का भी एक विचारबीज से प्रारंभ हुआ होगा। मुझे लगता है, अब आपके मन में आरंभ की परिकल्पना बैठ गई हैं।

मैंने इस वैचारिक ब्लोग को मेरा निमित्त कर्म समझकर शुरु किया था। एक क्षण थी उसने आरंभ करवा दिया। अब मुझे बस बहाना हैं। "जस्ट गो वीथ फ्लो" इस ब्लॉगका नाम भी "आनंदविश्व सहेलगाह" ऐसे ही घटित हुआ। आप देख रहे हैं, पढ़ रहे हैं। एक कर्म बहता जा रहा हैं। मेरा काम कैसा हैं ? अच्छा है, बूरा हैं इसमें मैं नहीं पडता। बस बहता हूँ एक विचार यात्रा में..! मुझे लगता है ये आरंभ हैं। ये कहाँ तक ले जाएगा पता नहीं। मगर उसका मुकाम बहतरीन होगा इस में श्रद्धेय हूं।

कोलकाता में महात्मा दिलीपकुमार रॉय करके एक संत हो गए। वो अपने भक्त जन को एक बात बताते थे; " मैंने जिस आम के पेड से फल खाया वो बहुत अच्छा हैं, मैं आपको वो आम के पेड का निर्देश करता हूँ। मैं ओर कुछ नहीं करता।" इस बात में बडी विनम्रता हैं, साथ में निमित्तभाव की ऊंची कल्पना भी..!

आपका ThoughtBird. 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav.
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA
dr.brij59@gmail.com
9428312234

Reading Time:

Tuesday, April 9, 2024

एक अद्भुत दिन..चैत्र सुद एकम !!
April 09, 20240 Comments

हिन्दु नववर्ष का प्रारंभ..!

ब्रह्मा की सृष्टि रचना का पहला दिन।

चैत्र सुद एकम को हिन्दुओं का पुरातन नववर्ष- प्रारंभिक दिन माना गया हैं। इस प्रतिपदा तिथि को जम्मू-कश्मीर में 'नवरेह',पंजाबमें 'वैशाखी', महाराष्ट्र में 'गुडीपडवा' सिंध में 'चैतीचंड' केरल में 'विशु' असम में 'रोंगली बिहू' आंध्र में यह पर्व 'उगादि' नाम से मनाया जाता हैं। उगादि का अर्थ होता है, युग का प्रारंभ।

एक ओर तथ्य विक्रम संवत की चैत्र शुक्ला की पहली तिथि से दुर्गा व्रत पूजन यानि नवरात्रि का प्रारंभ होता हैं। ईस पवित्र दिवस पर राजा रामचंद्र का राज्याभिषेक हुआ था। साथ ही युधिष्ठिरजी का राज तिलक भी ईसी दिन हुआ था। सिख परंपरा के द्वितीय गुरु अंगददेव को जन्म भी इसी दिन हुआ था। ऐसी कई घटना के कारण व भौगोलिक परिवर्तन के कारण भी इस दिन का महत्व बढ जाता है।

चैत्र सुद एकम से झुडे कईं प्रसंग पर अलग-अलग अध्याय लिखा जा सकता हैं। लेकिन आज मैं भारत के पराधीन समय की एक उत्कृष्ट घटना का जिक्र करता हूं। सभी घटनाओं का अपना-अपना मूल्य होता हैं। कोई घटना इतिहास बनकर युगों तक अमर बन जाती हैं। ऐसी एक घटना १ अप्रैल १८८९ के दिन घटित होती हैं। पिता बलिराम और माता रेवतीबाई के निमित्त एक प्रतिभासंपन्न बालक केशव का जन्म हुआ। संयोग से इसी दिन चैत्री शुक्ल एकम थी, हिन्दु वर्ष प्रतिपदा।

Dr.Kesav baliram

महाराष्ट्र के नागपुर में हमारे केशव बडे होने लगे। परतंत्रता की बेडीओं में
देश बंधा हुआ था। देश में क्रान्ति की ज्वालाएँ उठती रहती थी। गुलामी की त्रस्तता सब में राष्ट्रवाद प्रदीप्त कर रही थी। नागपुर की गलीओं में पल रहें केशव के मन में राष्ट्र और राष्ट्र की गूंज गूंज रही थी। बचपन में बच्चें खिलौने से खेलते हैं। ये बालक अंग्रेज़ों के खिलाफ की आवाज बनता हैं। केशव स्कूली जीवन में ही रानी विक्टोरिया के जन्म दिन मनाए जाने पर अपना विरोध प्रकट करते हें। वंदे मातरम् का जयघोष उनके मन मस्तिष्क पर तांडव मचाता रहता था।

केशव के लिए साधारण परिवार एक पीडा थी। लेकिन भावनाएँ हिन्दुओं के लिए कुछ करने की थी। सेवा से राष्ट्रमाता का गौरव करना उनका स्वप्न बन गए थे। हिन्दुओं के संगठन की आवश्यकता भी लगती थी। ईस दौरान वे कलकत्ता पढाई के लिए गये थे। वहां उनका मिलाप बंगाल के कुछ क्रान्तिकारियों से हुआ। केशव डाक्टरी की पढाई के वहां गए थे। लेकिन समाज की दुर्दशा देखकर उनको लगा की आज समाज के इलाज की आवश्यकता हैं। वे कार्य कुशल थे, अच्छे संगठक थे। नेतृत्व की क्षमता ने उन्हें हिन्दू महासभा बंगाल प्रदेश के उपाध्यक्ष बना दिया।

डॉक्टर केशव की बहुधा प्रवृत्तिओं पर राष्ट्रभाव ने कब्ज़ा कर लिया था। पढाई के बाद वे नागपुर आते हैं। उस समय कॉंग्रेस की प्रवृत्तिओं का भी भाग बने। महात्मा गांधीजी के अहिंसक असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा र्आंदोलनों में भाग लिया। खिलाफ़त आंदोलन की आलोचना के कारण गिरफ्तार हुए बाद १९२२ में जेलसे छूटे। ईसी समय विनायक दामोदर सावरकर के पत्र हिन्दुत्व का संस्करण निकला था। जिसमें इनका भी योगदान रहा।

उस समय के डॉ.साहब के उद्बोधन के कुछ शब्द : " संघ के जन्म काल समय की परिस्थिति बडी विचित्र सी थी, हिन्दुओं का हिन्दुस्थान कहना उस समय पागलपन समझा जाता था और किसी संगठन को हिन्दू संगठन कहना देश द्रोह तक घोषित कर दिया जाता था।"(राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तत्व और व्यवहार पृष्ठ ६४)

राष्ट्र के प्रति अप्रतिम श्रद्धा के कारण १९२५ की विजयादशमी के दिन एक संगठन आकारित होता हैं। "आ सिंधु-सिंधु पर्यन्ता, यस्य भारत भूमिका। पितृभू-पुण्यभू भुश्चेव सा वै हिंदू रीति स्मृता।" अत: इसका अर्थ "भारत के वह सभी लोग हिन्दू हैं जो इस देश को पितृभूमि-पुण्यभूमि मानते हैं।" बस आज इतना ही...संघ एक बृहद विषय हैं। संघ के संस्थापक डॉक्टरजी तो उससे भी बडा व्यक्तित्व हैं। थोडे शब्दों में उसे बयां नहीं किया जा सकता।

आज के पवित्र अवसर पर परम पूज्य केशव बलिराम हेडगेवारज़ी को प्रणाम !! 
साथ ही माँ  दुर्गा के प्रकटरूप नौ दिनों की बधाई-बधाई !!

आपका ThoughtBird. 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav.
Gandhinagar,Gujarat.
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
9428312234

Reading Time:

Bonding is necessity of the life..!

  जीवन में जुड़ाव की आवश्यकता है..! अंग्रेजी शब्द बॉन्डिग का अर्थ बड़ा ही गहराई भरा हैं। बुद्धि और संवेदना के धनी के रुप में इससे हम ज...

@Mox Infotech


Copyright © | Dr.Brieshkumar Chandrarav
Disclaimer | Privacy Policy | Terms and conditions | About us | Contact us