Dr.Brieshkumar Chandrarav

Wednesday, August 23, 2023

Art of Life..a real luxury of Life.
August 23, 20231 Comments

 

Contentment is natural wealth luxury is artificial poverty.
Socrates.

जीवन से संसार और संसार में जीवन !! व्यक्ति और समष्टि..! हमसब की गति बस, इन्हीं दो शब्दों के अनुसरण में ही हैं। वैयक्तिक सुंदरता, श्रेष्ठता को स्थापित करने की दौड हैं। इस खूबसूरत खेल (जीवन) का मैदान सारी सृष्टि हैं। सारे संसार में हमारें करतब कैसे हैं? हम किससे बेहतर हैं ? हम ही सबसे ऊपर हैं, ओर पीछे हैं तो इन दिशाओं की खोज में निकलें की वो हमें सबसे बेहतर बनाएं।


The art of luxury

महान फिलसूफ सोक्रेटिस ने बडी लाजवाब बात बताई हैं। "संतोष ही हमारा प्राकृतिक धन हैं, विलासिता कृत्रिम गरीबी हैं।" जीवन जीने के मूलभूत सिद्धांत को पकड पाना सबसे बडी सफलता हैं। मनुष्यत्व उलझकर पिडित हो रहा है। विश्व में समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ रही हैं। सुझाव बहुत है लेकिन सुलझाया नहीं जा रहा हैं। खाने-पीने से लेकर रहन-सहन, शिक्षा-अशिक्षा, शोध-संशोधन, मेरा-तेरा, अपना पराया सब में असमंजसता संवृत हैं, व्याप्त हैं। इससे बचने के उपाय कईं हैं,लेकिन उस उपाय को बताने वालों के उपर भी सवाल हैं। बस, इन्हीं सोच से जीवन का गुजारा ही संभव हैं। आनंदपूर्वक के जीवन को लेकर प्रश्ननार्थ ही रहेंग़े !!

बात संतोष की हैं लेकिन संतोष होगा तो नई उम्मीदों का क्या ?
"असंतोषा: श्रीयं मूलं।" महाभारत के सभापर्व का एक श्लोक ये कहता हैं। असंतोष होगा तो ही लक्ष्मी प्राप्त होगी। अब करना क्या ? कौन सही भला ? वैचारिक मतभेदों की उलझनें हैं लेकिन मुझे मेरी आवाज, मेरी भीतरी आवाज को सुनना होगा। या तो प्रकृतिगत सिद्धांत को मानना होगा। मैं जो समझता हूं ,थोडा प्रयास करता हूं। इस बात को लेकर....जिसकी प्राप्ति से अन्य का कुछ भला है क्या ? या फिर समष्टि का हित उसमें है क्या ? उन सभी चीजों की प्राप्ति में मेरा असंतोष होना चाहिए। मेरी वैयक्तिक मेहनत से मुझ से ज्यादा अन्य का भी लाभ हैं तो मेरा रास्ता सही हैं। ब्लोग सही जा रहा हैं ? मेरी वैयक्तिक मांग में संतुष्टि आवश्यक हैं। "मैं" की कल्पना तो हमारी हैं ही नहीं। हमारें प्राचीन वेदों की भाषा "हम" हैं। हमारा कल्याण, समष्टि का हित ओर मनुष्य मात्र के उत्कर्ष की बात वेदों में हैं। हमें पुरुषार्थ की बातों में श्रद्धा हैं। धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष की प्राप्ति हमारी सांस्कृतिक सोच रही हैं। इसीलिए भारतवर्ष की " वसुधैवकुटुंबकम् " की बात सर्व स्वीकार्य हैं। स्वीकार्यता की बात को लेकर हम कितने सही गलत ये हमें तय करना हैं। क्योंकि हम भारतवर्ष की संतान हैं।

मुझे अब विलासिता की कृत्रिम गरीबी के बारे में कुछ लिखना पडेगा क्या ? शायद बिल्कुल नहीं..आपको संतोष की बेशुमार धन्यता समज में आ ही गई होगी। प्राकृतिक धन संतोष हैं, तो असंतोष की अद्भुत तत्परता भी समझ में आ ही जाती हैं। हमारी उम्मीदों की उडान इन्हीं रास्तों से गुजरें तो "आनंदविश्व सहेलगाह " बडी खुबसूरत बनी रहें। चलों-चलें, ईश्वरीय अमीरी की खोज में...उस डगर पे चलने को, दौड ने को...! चलों, शुरु करें...असंतोष की आनंदयात्रा...!

आपका ThoughtBird.🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav ✍️
Gandhinagar,Gujarat.
INDIA
dr.brij59@gmail.com
09428312234.

Reading Time:

Monday, August 14, 2023

The nation is only nation.
August 14, 20231 Comments

 

चिति का चैतन्य एवं विराट की शक्ति...!

विश्व में सबसे सुंदर राष्ट्र की परिकल्पना भारतवर्ष के पास ही हैं।

मानवसमाज की एक विराट स्वरूप में कल्पना एवं चिति यानि राष्ट्रमय चित्त की कल्पना...हमारे प्राचीन वेद ऋग्वेद में हैं। पंडित दीनदयालजी ने "एकात्म मानवदर्शन" की मानवीय परिकल्पना राष्ट्र के सामने रखी। राष्ट्र के प्रति एक नया अध्याय जुड गया। राष्ट के लिए भावनात्मकता एवं संवेदन से झुडाव महसूस होने लगा। राष्ट्र के प्रति चैतन्य का भाव पैदा हुआ। पंडित दीनदयाल के इस क्रांत विचार के बीज वेदों में हैं। 

"सहस्रशीर्षा पुरुष: सहस्राक्ष: सहस्रपात्।
स भूमिं विश्वतो वृत्वा, त्यतिष्ठद्शांगुलम्।।" (ऋग्वेद १०/९०/१,१२)

विराट पुरुष के हजार सिर हैं, हजार आँखें हैं, हजार पैर हैं। संपूर्ण पृथ्वी को चारों और से व्याप्त कर वह पुरुष दशांगुल भाग पर स्थित हो गया। विराट पुरुष कैसा हैं ? ज्ञानवान पुरुष, शूरवीर पुरुष, उद्यमी पुरुष एवं सेवापरायण पुरुष...ये हमारे राष्ट्र के प्रमुख अंग हैं। इन्हीं चार अंगो से राष्ट्र में चैतन्य का पादुर्भाव हुआ हैं। मानव समाजरूपी विराट पुरुष समाज में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार करने वाला हैं। दुर्जनों से राष्ट्र की रक्षा करने वाला शूरवीर हैं। समाज का उत्पादों से भरण-पोषण करने वाला उद्यमीपुरुष हैं। समाज में सेवा एवं सहयोग करने वाला सेवापरायण पुरुष हैं।
(संदर्भ एकात्म मानवदर्शन पं. दीनदयाल उपाध्याय)

व्यक्ति या राष्ट्र जब अपने चित्त में विराटता की अनुभूति करता है, तब उसे अपनी अपरिमित शक्ति का साक्षात्कार होता हैं। चिति की अद्भुत परिकल्पना इस विचार में हैं। चिति को न तोडा जाता  हैं, न विराट को बांटा जा सकता हैं। समाज की चिति राष्ट्र की चिति उसकी संस्कृति में व्यक्त हैं, तथा एकात्मता विराट में...! भारत विराट हैं एवं भारत सांस्कृतिक हैं। भारत सत्य हैं, भारत सत्व हैं। हमारे भारत का चैतन्य अमरजीवि हैं। हमारी चिरकालिन वेद परंपरा सम्यक दृष्टी से हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं। भारतभूमि में जन्म मनुष्य के लिए इसी कारण गौरव रुप हैं।



आज भारत का स्वातंत्र्य पर्व हैं। स्वीकार और सहयोग की हमारी संस्कृति का दुरुपयोग होता गया। परतंत्रता का ये मूलभूत कारण हैं। हम समावेशी हैं। हमारी स्वीकृति की संस्कृति हैं। इससे दूर हटे तो व्यक्ति और राष्ट्र के लिए बडी विपदा खडी हो सकती हैं। शतकों की परतंत्रता को झेल कर बार-बार आजाद हुए। इतिहास के दृष्टांत नहीं देता क्योंकि हमसब इन तवारीखों से भलीभांति वाकिफ हैं। किन सालों में किसके द्वारा स्वतंत्रता के आंदोलन चलाए गए। बलिदानों की परंपरा से हम अवगत हैं। तरुणाई की शहादतें हमारें रोंगटे खडे करने पर्याप्त हैं। मेरा राष्ट्र ओर मेरा सबकुछ राष्ट्र के लिए हैं...इस चैतन्य का इस धरा पर प्रकट होना सहज हैं। इस राष्ट्र के मनुष्य के रूप में ये संस्कार हरकोई की रगो में व्याप्त हैं। इसे जगाने वालों को शत शत नमन हैं।

"आनंदविश्व सहेलगाह" में आज हमारे महान भारत, प्राचीन भारत की बात रखकर कर्तृत्व के आनंद से मस्त...! शब्द विचार थोड़े भारी हो गये हैं, क्यों भारी हुए पता हैं ? भारत की सोच बहुत भारी हैं, भारत की सोच कतई हल्की नहीं हैं। हल्केपन की तुच्छता वैयक्तिक होगी। राष्ट्र में भेद-भाव या स्वीकार-अस्वीकार की विचित्रता इसी हल्केपन की सोच से पैदा हुई हैं। भारत कल्याण का उद्भव हैं, भारत सन्मार्ग का आधार हैं। मानवमन का श्रद्धेय प्रकटीकरण भारत हैं। हमसब ईस महान भारत का चैतन्य पूर्ण हिस्सा हैं। हमें ईस देवभूमि को किस नजरिए से देखना है...हमें ही तय करना होगा !!

नमोस्तु भारतदेवभ्यो !!
स्वातंत्र्य पर्व की शुभकामना के साथ 🫡

आपका ThoughtBird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav ✍️
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA
dr.dr.brij59@gmail.com
09428312234

Reading Time:

Tuesday, August 8, 2023

A man is formed by RELATIONSHIP.
August 08, 2023 4 Comments

 Until Heart to Heart.

मन से मन का बंधन सबसे उपर...!

आखिर एक दौड बाकी हैं। सफर बडी सुहानी हैं। रास्ते गुमनाम भी हैं, सुनसान भी हैं। कहीं लगता हैं जाना है, कहीं नहीं जाने का मन..! मनुष्य के हृदय तक पहुंचना भी एक सफर तो हैं। सारें रास्ते खुले हैं, और बंध भी सभी हैं। उलझन सी मति हैं, लडखडाती गति हैं...फिर भी सफर सुहानी तो हैं ही !!


बहुत बडे संसार में हमशक्ल तो कईं मिल जायेंगे, मगर एक हमसफर का मिलना थोडा कठिन सा हैं। नामुमकिन नहीं लेकिन मुमकिन का रास्ता भी बड़ा लंबा हैं। जन्म से हम सब प्राप्ति से जुड़े हैं। देखना- जानना- समझना फिर अपने आप को प्रकट करना। सब्र की सारी कसौटियों को पार करना। क्या प्राप्त करना हैं, ये बार-बार भूलते रहना। फिर न झुकते हुए भीड में घुसने का प्रयास करना। क्या हैं ये सब...? दौड है भाई दौड...! अनादिकाल से प्रतिबद्धता की ये सफर न थमी हैं न बंध हुई हैं। निरंतरता से मजबूत नाता बनाए हुए...सफर कभी रुकती ही नहीं।

क्या महंगा क्या किफ़ायत ? प्राप्ति की हमारी-आपकी दौड किस दिशा की रफ्तार पकड़ पाएगी...पता ही नहीं। लेकिन शांति व आनंद का मार्ग तो "रिश्ते-संबंध" की खुबसूरती पर निर्भर करते हैं। कईं शब्दों का झमेला लिए समझने का प्रयास करते हैं, यहाँ शब्दों की बात नहीं करनी चाहिए। मन तो शब्दों से ऊपर हैं। मन की गति को शब्द क्या पकड पाएग़े। मनुष्यत्व की सबसे बेहतरीन रचना संबंधों से होती हैं। क्योंकि संबंध शब्दों के मोहताज नहीं होते। उन संबंधों की दौड हम लगाना ही चूक जाते हैं। वस्तु और वैयक्तिकता के बीच की हमारी दौडे हैं। संबंध की दौड सबसे बेहतरिन होती हैं। संबंध का घटना ही मन की जीत से हैं। 

मन को जीतना का मतलब ही अपने खुद पर पाबंदी...! दूसरें का दिल से स्वीकार करना, या अपनेपन को इतनी हद तक सँवारना, तब एक संबंध निर्माण होता हैं। यहाँ नहीं शब्दों की चमक...यहॉं तो मौन की परिभाषा ही काफी हैं। विश्वास की विरासत ही काफी हैं। संवेदन की दौलत ही काफी हैं। हृदय से हृदय तक पहुंचने की दौड ही सबसे बडी हैं। यहाँ मन का हारना तय हैं। फिर भी जीत का ही माहौल हैं। यहां जीतने की नहीं हारने की कवायतें हैं। आज के होड भरे माहोल में संबंध की अनुभूति का वक्त कहाँ से लाए ? इसलिए ईस बहतरीन दौड से दूर ही रहना पडता हैं।

सबसे बडा बंधन मन का बंधन हैं। दिलों को अतूट तरीके से झोडने वाला बंधन !! मुझे लगता हैं ये दिलों को झोडने वाली दौड ही जीवन का मूलमंत्र हैं। ईश्वर इस दौड के खिलाडीओं को निंदा से दूर हटाकर निर्भीकता- समर्पिता और प्रेममयता से संवृत कर देते हैं। मनुष्य के  जीवनोत्कर्ष की बाधाएं ऐसे ही टल जाती हैं। ये जादुई शक्ति हैं, संबंध निभाने की दौड में...! आ रही हैं न समझमें...एक अनूठी दौड !!

आनंदविश्व सहेलगाह में आज बस इतनी ही दौड...क्योंकि शब्दविश्व के आगे भी एक ओर जहां हैं। उस जहां की बात ही अनूठी हैं। चलों चलें उस बहतरीन डगर पे...जहां मन का विजय हैं !!

आपका ThoughtBird.🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav ✍️
Gandhinagar,Gujarat 
INDIA 
dr.brij59@gmail.com 
09428312234

Reading Time:

Wednesday, August 2, 2023

Creative life looking gentle.
August 02, 20230 Comments

 रचनात्मक जीवन की सौम्यता लाजवाब ही होगी।

कैसे बनाएं ऐसा चरित्र ? किसके पास से सिखे ?
Creative बनते कैसे हैं ?


विश्व में कईं फिलसूफों ने अपनी अपनी बात रखने का प्रयास किया हैं। जीवन-दृष्टि से जो कुछ सिखा, अपने अनुभव में जो कुछ ठीक लगा। व्यक्ति और समाज के लिए जो कुछ फायदेमंद लगा। उनको लगा की मेरी कहीं बातों से मानवीय मूल्यों का अवतरण हो सकता हैं। वैयक्तिक जीवनोत्कर्ष हो सकता हैं। ऐसी कईं बातों का, विचारों का संचरण कईं मानव निमित्तों से हुआ हैं। ये हमारी सुसंस्कृत होने की पक्रिया हैं। हमारे बौद्धिक कदमों की दमदार चाल हैं। हमारी नई सोच की उडान हैं ये !! सही हैं न !?

The George Barnard shaw

आज मैने "ज्योर्ज बर्नाड शो" की अद्भुत बात रख रहा हूं। स्वयं की खोज से उपर हमारी भीतरी रचनात्मकता को प्रकट करना हैं। जीवन में से स्वयं की खोज सामान्य घटना थोडी हैं ? लेकिन इससे उपर व्यक्ति की पराक्रमित कार्यक्षमता का प्रकट होना हैं। जिंदगी से यहीं तात्पर्य हैं..अपने आप की अनोखी छवि पेश हो। जैसी भी हो, पर छवि अपनी खुद की हो !! उस छवि से मुझे आनंद मिले !! 

अपनी खुद की भी एक सोच होती हैं। सबमें एक सच्चा फिलोसोफर छिपा हुआ है। उसको हम मन- मस्तिष्क-हृदय या आत्मा भी कहते हैं। वो आप पर छोडता हूं कि आप उसे क्या कहते हैं। मैं नम्रतापूर्वक उसे "भीतरी आवाज" कहकर आगे चलता हूं। कोई विचार या वर्तन पर तटस्थतापूर्ण, कोई बाहरी दबाव के बिना सोचना और तथ्यात्मक सत्य को पाना..યतत्पश्चात जो आवाज सुनाई देती हैं, उसके कहें शब्दोच्चार पर चल पडना। अपनी जिंदगी को उस राह पर चलाना आनंददायक जरुर होगा। उसके कितने बेनिफिट हैं? उसे गिनना मेरे बस में नहीं हैं। मैं तो इतना ही कहूंगा..."जीना अच्छा जरूर लगेगा..!" साथ अपने जीवन से खुशी पाने वालों की संख्या बहुत अधिक होगी।

समष्टि के कईं किरदारों की अद्भुत महेंक होती हैं। वो जहाँ जाते हैं, उनकी समदृष्टि का सहज प्रकटीकरण हो ही जाता हैं। उनकी बातों में, उनकी आवाज में जादू सा आकर्षण होता हैं। कोई प्रयासरत न देखना चाहे, न सुनना चाहे फिर भी...नजर तो वहाँ जाती ही हैं। ये किरदार की सुगंध हैं। कुछ नया किये बिना या मानवीय सभ्यता के गौरव रुप वर्तन के बिना गुनगुनाहट नहीं होती। लेकिन उसके लिए प्रशिक्षण शिविर काम नहीं लग सकती। ईश्वरीय सृजन का आनंद 
और दूसरों की खुशी व पीड़ा को महसूस करना होगा। इसमें ड्रामा हरगिज नहीं चलेगा। भाईसाहब, एक फिल्म तो खुद ड्रामा होने के  बावजूद दम नहीं तो नहीं चलती !! ये तो जिंदगी हैं !!
Definitely friends, We are looking gentle !!

मैं तो इतना सीखा हूँ... अपने भीतरी मनुष्य को प्रकट होने देना चाहिए। बस, ओर क्या ? उस किरदार का नाम तो लोग देंगे! "बस हमारी  process of creating by GOD'S hands...होनी चाहिए।" इस वाक्य को दो बार पढना अच्छा जरूर लगेगा। ईश्वर के हाथ से संवरना...! 

"आनंदविश्व सहेलगाह" ब्लोग में आज थोड़ा-बहुत सोच-विचार comment के रूप में आपके द्वारा हो...तो कैसा रहेगा !?

आपका ThoughtBird.🐣
Dr.Brajeshkumar Chandrarav ✍️
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
09428312234
Reading Time:

Thursday, July 27, 2023

Humanity is wealth of  THE WORLD 🌎
July 27, 2023 3 Comments

 The Great plato says,

Human behavior flows from three main sources:
Desire, Emotion and knowledge.

अभिलाष, संवेदन और ज्ञान ही मनुष्य वर्तन के मूलभूत स्रोत हैं।


नये नये विषय पर चिंतन करना, कुछ नये शब्द और विचार से अचंभित हो-कर सतत सोचते रहना ब्लोग के कारण संभव हुआ। सोशल साइट्स-मिडिया के कारण जान-पहचान वालें साथ अनजान भी मुझे पढते हैं इसके आनंद से लिखना जरुरी हो गया...!
Thanks to all my Great Readers.

The republic

द ग्रेट प्लेटो जो ग्रिक फिलसूफ थे। उनकी अप्रतिम चिंतनप्रज्ञा विश्व का मार्गदर्शन करती हैं। सत्य स्थापित करने के लिए तार्किकता की आवश्यकता हैं, लेकिन सत्य स्थापित करने का सरल माध्यम तो  सहज कर्म हैं। मैं सौ प्रतिशत मानता हूं की द ग्रेट प्लेटो ऐसे ही सरल-सहज होगे। लेकिन वे असहज थे। क्योंकी उनके द्वारा जो विचार स्थापन हुआ है, वो आज भी प्रस्तुत हैं। साथ ही उनका विचार मंथन प्राकृतिक भी हैं। इसीलिए उस विचार में जीवंतता हैं, मनुष्य जीवन की सिद्धता हैं साथ उस विचार में माधुर्य भी हैं। सर्वसामान्य विचार सहज ही दिलो-दिमाग में अंकित हो ही जाता है।
Respective Salute to the Great plato.

मनुष्य कैसा व्यवहार करें ?
मनुष्य का वर्तन-व्यवहार कब बहतरीन कहा जाए ?

उसका सुंदर जवाब प्लेटो के तीन शब्दों में मिल जाता हैं। आशा,आकांक्षा, अभिलाषा,उम्मीद जो कहो उसके बिना क्या मनुष्य मनुष्य हैं क्या ? ये है तो जीवन का सफर खूबसूरत हैं, बाकी शुष्कता के  आवरण मात्र से जीवन दूसरों के लिए या खुद के लिए भी पीड़ा ही बना रहेगा। अभिलाषा मन में पलती हैं, वो एक दृश्यरूप के लिए ही मन में अंकुरित होती हैं। लेकिन उसके साथ संवेदना का स्पर्श भी इतना ही आवश्यक हैं। इसके बिना रुक्ष अभिलाषा दुनिया के लिए या अपने खुद के लिए कोई कमाल नहीं कर सकती। बस कुछ कमाल करने वाला व्यवहार ही करना हैं।

अभिलाषा को संवेदना के रंगो में घोलकर अप्रतिम आकार को अंजाम देना होगा। इन दोनों को पूरे ममत्व से संवर्धित करने का काम ज्ञान का हैं। वैसे तो ये पारस्परिक प्रक्रियाएं हैं, लेकिन उनको अलग-अलग समझकर मूलतत्व के समीप जायेंगे। इसे समझना भी ज्ञान अर्जन क्रियान्वयन हैं।
हरेक का जीवन ज्ञान से अप्रतिम पहचान बना सकता हैं!
The life goes to real mould.

मनुष्य जीवन के मूलभूत स्रोत के रूप में अभिलाष-संवेदन-ज्ञान इन तीनों की एहमियत धारण करना होगा। ईश्वर ने मनुष्य के प्रकृतिगत संवर्धन में इन तीन वर्तनी का मूलमंत्र दिया हैं। द ग्रेट प्लेटो ने सहज ही कुदरत के तत्व-सत्व को महसूस किया हैं, तभी तो उनके लिए येसे सिद्धांत को पकड पाना संभव हुआ हैं। समष्टिगत है वो असरदार होता हैं। जैसे ये द ग्रेट प्लेटो का मत..!

विश्व के लिए कैसे ज्ञान की आवश्यकता हैं ?
तो एकमात्र उत्तर हैं...संवेदना से भरी आकांक्षाओं का आकारित होना। आज मानवता की मूडी ही विश्व को मार्गदर्शन करके शान्ति स्थापित कर सकती हैं। एक व्यक्ति के रूप में मेरा और आपका अनुसरण भी ईस दिशा में हैं, तो मेरे और आपके तो बल्ले-बल्ले ही समझें...! 

🐣 आपका ThoughtBird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav ✍️
Gandhinagar,Gujarat
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
09428312234.
Reading Time:

Sunday, July 23, 2023

Excellency should become HABIT.
July 23, 20230 Comments

 "We are what we repeatedly do.

Excellence, then, is not an act,
BUT A HABIT......!" Aristotle.

निरंतरता सफलता का मूलमंत्र हैं। ग्रीक फिलसूफ द ग्रेट ऐरीस्टोटल का ये प्रसिद्ध क्वाॅट हैं। हम जो निरंतर करते हैं, वो कार्य निपूर्णता के साथ आदत में परिणमित हो तो कैसा ? जिन लोगों ने अपने अपने क्षेत्रों में जो विशिष्ट कारनामें किए हैं वो येसे ही नहीं हुए। उन लोंगों की सोच में कुछ अनोखे किस्म के केमिकल्स पैदा होते हैं। उनका काम एक धून से, कुछ आराधना के पल से या कर्म साधना से कम नहीं होते ! कुछ करने में महारत येसे हांसिल नहीं होती। 


"चरैवेति चरैवेति यहीं तो कर्म है अपना,
नहीं रुकना नहीं थकना यहीं तो मंत्र हैं अपना..!"

अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध रूप से झुड जाना ये कोई सामान्य घटना नहीं हैं, मनुष्य के रुप में हमारी अपनी कार्यशैली होती हैं, अपनी खुद की पसंद और अपनी खुद की एक अभिरुचि होती हैं। लेकिन इस को पकडने व समझने में एक-दो प्रतिशत लोग ही सफल होते हैं। ऐसा क्यों..? उसके बारें में सोचकर समय बर्बाद करना ठीक नहीं। लेकिन जो लोग दुनिया के नक्शे में अपना स्थान कायम करते हैं। वो जहां है कुछ हटके करके फटके लगाते हैं। और दुनिया ठुमके लगाकर उनके काम की भूरि-भूरि प्रशंसा करती हैं, वो बात मुझे और आपको लाजवाब लगती हैं..! बराबर जा रहा हूं ? भाई कोई तो ये पढ रहा होगा न... इसलिए उनके साथ थोडा ताल-मेल के लिए बस..! बाकी चरैवेति चरैवेति !

एक भजन की कुछ पंक्तियों इस ब्लॉग के साथ बहुत अच्छी लगेगी।
मुझे बहुत पसंद है आपको भी जरुर आनंद देगी..श्रद्धा पूर्वक..!

ज्यां चरन रुके त्यां काशी...जग मां,
झाकर ना बिन्दु मां जोयो...गंगा नो जलराशी !!
ज्यां चरन रुके त्यां काशी..!
ज्यां पाय उठे त्यां राजमार्ग,ज्यां तरतो त्यां महासागर,
जे गम छानु एज दीशा मुझ, ध्रुव व्यापे सचराचर..!
स्थिर रहू तो सरके धरती !
हुं तो नित्य प्रवासी...!
ज्यां चरन रुके त्यां काशी...!

गीत गुजराती भाषा में हैं,शब्द पकडने में दिक्कत आए तो माफ करना थोडा प्रयास करना समज में जरूर आएगा। व्यक्ति अपने जीवन की गति को कितनी बखूबी से, अपनी ही मर्ज़ी से मनचाहा मुकाम देने सक्षम हैं !! नित्य निरंतर व एक निष्ठ होकर अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध होकर आनंदित मार्ग का दमदार निर्माण करना  करामात से कम हैं क्या ? बेशक यह करामाती संभव हैं। मेरे लिए आपके लिए और संसार के कोई भी के लिए...! आनंद मार्ग  अनुसरण के नित्य प्रवासी के लिए ये जरूर संभव हैं। संभव और असंभव के बीच की दूरी, व्यक्ति की सोच पर निर्भर करती हैं। ओर जहां सोच हैं वहां ही जीवन्तता हैं, वहीं पर कुछ नयापन अवतरित होगा..जरूर होगा !! आदतें बूरी नही होती...कभी उनका शानदार प्रदर्शन भी होता हैं। सबके जीवन में काम का महत्वपूर्ण स्थान हैं। अपनी सफर का कार्य निपूर्णता के मार्ग से गुजरता एक बहतरीन आदत के मुकाम को हासिल करे ऐसी शुभकामना..!

"आनंदविश्व सहेलगाह" जीवन-विचार-आनंद और प्रेम की बात को लेकर आपके सामने चार-पांच दिनों के अंतरों में पब्लिश होता हैं। मेरा ब्लॉग मेरी समज से बहार मेरी कल्पना से आगे कुछ दमदार कदमताल कर रहा हैं। डेढ लाख से अधिक व्यूअर्स से...आनंद महसूस होता हैं...ये मेरा जन्मदत्त कर्म हैं, उसे सहज निभाए जा रहा हूँ... It's my own चरैवेति चरैवेति..!

आपका ThoughtBird.
Dr.Brijeshkumar Chandrarav✍️
Gandhinagar.Gujarat
INDIA
dr.brij59@gmail.com
09428312234 
Reading Time:

Tuesday, July 18, 2023

Reletions and Emotions live in each other.
July 18, 2023 5 Comments

 रिश्ते-संबंध संवेदना के आधार पर ही जीवंत हैं...!

दमदार जीना है तो रिश्ते भी दमदार बनानें होंगे।

"कुछ रिश्ते मुनाफा नहीं देते लेकिन जिंदगी को अमीर जरूर बना देते हैं" पढते ही कुछ अच्छा लगा !!  एक हिन्दी आल्बम सोंग कई दिनों से मुझे अपना विषय दे कर कुछ लिखवाना चाहता था। फिर क्या..? संवेदना की बात लिखनी ही पडी..! "बधाई हो बधाई" का पामेला जैन के द्वारा गाई हुई दमदार सोंग की कुछ पंक्तियाँ...आपके लिए !!

दिलों के मोहल्ले जा के, तेरी मेरी बातें करना,
जहां भर की बातें भूलें, तेरी मेरी बातें करना..!
ओ झोंके, झोंके ये हवा के लाए, दोनों को बहाके हायें,
बनें देखों हम शरमायें एक दूजे के...हायें,
एक दूजे के हाथों की लकीरों का तय था मिलना..!

कभी कभी शब्दों में भी जान आ जाती है, तो सुनना- पढना अच्छा लगता है। मुझे तो लगता हैं, शब्दों के बीच भी कोई गहरा रिश्ता  होगा। तभी तो शब्दों का मिलन कमाल बन जाता है। वाह !! जैसे अल्फाज का निकलना यूहीं नहीं होता, ये भीतरी करामात हैं। ये कोई ताल हैं, जो सहज ही प्रकट होता हैं।


माफ करना, मैं हमारें रिश्तों की बात करते करते शब्दों के रिश्तों की उलझन में पड गया। ये रिश्तें भी कमाल की चीज हैं। रिश्ते-संबंध दमदार है तो हमें खिंच ही लेंगे। चाहें वो शब्दों के, प्रकृति,प्राणी-पशु के या तो मनुष्य के बीच के हो। रिश्तों को धडकने के लिए संवेदना की आवश्यकता कितने पैमाने के तौर पर हैं..?! वो मुझे पता नहीं। लेकिन वो सांसो की तरह जरूरी हैं। 

मगर सच्चे-अच्छे रिश्तों का मुनाफा बेशुमार होता हैं। कहीं ये दिखता हैं, कहीं नहीं भी! कहीं सारी जिंदगी अमीरात बन जाती हैं। जिन लकीरों का मिलना तय हैं, वो लकीरें एक दूजे के अनोखे बंधन में गुल मिल जाती ही हैं। ईमोशन्स के बिना संबंध का निर्माण होना शायद संभव ही नहीं। लेकिन जब संवेदना की तर्ज से उपर तर्क का विजय होता हैं तब रिश्तें उलझनें बन जाते हैं। मुझे  उलझन के बारें में नहीं लिखना। क्योंकि मुझे सुलझन से प्यार हैं !!

आज सबसे अमीर वो है जिनके पास अच्छे रिश्तें हैं। कोई हमसे रिश्ता झोडना चाहें, कोई रिश्ते-संबंध को कायम करना चाहें उससे बड़ी लाजवाब बात क्या हो सकती हैं ? रिश्ते-संबंध को बखूबी निभाना भी एक जिम्मेदारी हैं। आज खुलेपन से जीना बोझिल बन गया हैं। अपनी भीतरी आवाज के साथ दूसरी आवाज की सरगम बजे तो एक बहतरीन रिश्ता आकार सजता हैं। ईश्वर की पारस्परिक प्रेम बंधन की अद्भुत दुनिया का ये पैगाम हैं। ये कईं समत्वशीलों की आवाज हैं। ईमोशन्स हैं तो रिलेशन्स हैं, बाकी...लोग जिसे जिंदगी कहते हैं मैं उसे गुजारा कहता हूं। आप क्या कहेंगे ?

मनुष्य के रिश्तों के बारे में, क्या लिखा जाए ? मुझे तो प्रकृति की हरएक हरकत में रिश्ता दिखता हैं। उसे देखकर ही मैं खुश हो जाता हूं। एक ही उदाहरण... धरती की गोद में एक पौधा पलता हैं, धरती के रंगों को चूसकर, धरती की ही महेंक को पी कर एक पौधा पलता हैं। वो छोटा-सा पौधा जानता हैं खुद को..अपनी हरियाली के रंग को, इसलिए वो अपने पूरे अस्तित्व को ही धरती को सौंप देता हैं। तुं हैं तो मैं हूं। तुझसे छूट जाने से क्या है मेरी हसरत ? एक छोटा-सा पौधा सब जानता हैं...इससे तो ये रिश्ता क्या कहलाता हैं... हमारी समझ में सहज ही आ गया !! बराबर है न ?

बस, सबकुछ कह देनें पर भी दिल न भरें, बार बार मिलने पर भी मन न भरें। खुद को खाली कर देने की...कभी खत्म न होने वाली बातें करने की उम्मीदें ही तो...जानदार-शानदार- दमदार रिश्तें बनाने के बादल समझो !! दिलों की पाठशाला का अनोखा चैप्टर..रिश्ते-संबंध !!

आनंदविश्व सहेलगाह में कुछ नटखट बातों की रिमझिम फुहार के साथ....!

आपका ThoughtBird.🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav.
Gandhinagar,Gujarat.
INDIA.
drbrijeshkumar.org 
dr.brij59@gmail.com
09428312234
Reading Time:

Bonding is necessity of the life..!

  जीवन में जुड़ाव की आवश्यकता है..! अंग्रेजी शब्द बॉन्डिग का अर्थ बड़ा ही गहराई भरा हैं। बुद्धि और संवेदना के धनी के रुप में इससे हम ज...

@Mox Infotech


Copyright © | Dr.Brieshkumar Chandrarav
Disclaimer | Privacy Policy | Terms and conditions | About us | Contact us