Dr.Brieshkumar Chandrarav

Wednesday, November 22, 2023

हम सत्त्वशील राष्ट्र प्रतिष्ठा के यज्ञपुष्प !!
November 22, 20231 Comments

 ।। सत्त्ववृत्तिं समाश्रित्य सन्तु राष्ट्रे प्रतिष्ठिता: ।।

'सत्त्ववृत्ति को धारण करके राष्ट्र में उनको स्थापित होने दे।'

भारत सत्त्व हैं। भारत सत्य हैं। भारत में मनुष्य जीवन के मूलभूत सिद्धांत का परिशोधन हुआ हैं। हजारों सालों की परंपरा और मनुष्य जीवन की उन्नति का विचार भारतीय संस्कृति में सविशेष हुआ हैं। मनुष्य से आगे समग्र ज़ीवसृष्टि की संवेदनशील परिपालन की अद्भुत कल्पना भारत में सबसे ज्यादा हुई हैं। इसीलिए भारत की प्राचीनतम संस्कृति का स्वीकार सहज हो रहा हैं।

India

भारत एक विचार हैं, आचार हैं। साथ ही भारत सख्य भूमि हैं। भारत कुछ तथ्यों को ध्यान करनेवाली तपोभूमि हैं। भारतीय संस्कृति का एक-एक ज्ञान-कर्म पहलू विज्ञान से झुडा है। ओर हमारी प्रकृतिगत वैज्ञानिक सोच अध्यात्म से झुडी हैं। और आध्यात्म समष्टि के कल्याण का ही मार्ग हैं। भारत का भौगोलिक सत्व भी इसीलिए फलप्रद हैं। समय-समय पर भारत में सत्त्ववृत्ति की प्रतिष्ठित होती रही हैं। भारतीय संस्कृति की अमरता का एक महत्त्वपूर्ण पहलू ये भी हैं। राष्ट्र की परम्परागत सांस्कृतिक विरासत का आज भी अडीखम होना ऐसे नहीं हैं। सारी सृष्टि में भारत की आत्मा में कुछ अलग ही प्राणतत्व छिपा हैं। मनुष्य जीवन की उर्ध्वगामीत गतिदृष्टी आनंद व परमानंद को प्राप्त करनेवाली होती हैं।

ईश्वर की सृजन शीलता को भारत के ऋषिओं ने आत्मसात् की हैं। इस तरह ध्यातव्य और ज्ञातव्य की अद्भुत मिसाल कायम हुई वो स्थान भारत भूमि हैं। वेदों की जन्मदात्री भारत भूमि हैं। तप-तपस्या की वाहक ऋषि परंपरा ज्ञानपरंपरा बनी रही....ये है भारतवर्ष की जीवनपरंपरा...!

ऋषि का प्रबोधन हैं,सत्त्ववृत्ति का प्रतिष्ठान होता रहे वो हमारें संस्कार हैं।और इसी परंपरा में हमारें राष्ट्र का अमरत्व सदैव अक्षुण्ण रहेगा। जो सत्वशीलता को धारण करना चाहता हैं उसको क्षति पहुंचाने पर राष्ट्र की गतिशीलता को रोक लगेगी। राष्ट्र की आत्मा का क्षय हो सकता हैं। समाज जीवन तहस-नहस हो सकता हैं। उसकी जिम्मेदारी भारत के हरेक मनुष्य को लेनी पड़ेगी। क्योंकि हम भारत के अमर आत्मा को पहचानने में असमर्थ रहे हैं। इसके विपरीत कोई सामान्य भी, तुच्छ भी इस आस्था को समझकर कुछ समर्पण के संस्कार से प्रेरित होकर राष्ट्र की गरिमा में प्रवृत्त हैं तो...उसका स्वीकार सहज करना हैं। और शायद व्यक्तिगत-समूहगत स्वार्थ वृत्ति से स्वीकार नहीं कर सकते तो...युगों की शक्ति का प्रकोप भी हमें ही झेलना होगा।

भारत की पुण्यभूमि के संस्कार सर्वमान्य, सर्वसमावेशी और प्रकृतिवाद के पुरस्कर्ता हैं। इसके विपरीत प्रभाव प्राकृतिक विपदा के रुप में व्यक्तिगत व सामूहिक रूप भुगतने पड़ेंगे। क्योंकि ईश्वर के अलौकिक तत्त्व के हम-सब पुरस्कर्ता हैं।

आपका ThoughtBird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Gandhinagar, Gujarat
INDIA
dr.brij59@gmail.com
09428412234

Reading Time:

Friday, November 17, 2023

Commitment is the clearity of Relations.
November 17, 20231 Comments

 संबंधो की गरिमा सहज-सरल नहीं हैं।

अच्छे रिश्ते-संबंध निभाना भी एक उमदा मानवीय वर्तन हैं।
ईश्वर जो चाहते हैं वो...स्नेहबंधन !!

संबंध का निर्माण होना बायोलॉजी पर सबसे ज्यादा निर्भर हैं। स्त्री-पुरुष के स्नेहबंधन से परिवार व समाज की परिकल्पना आकारीत हुई। साथ कईं रिश्तो का जन्म हुआ। ये सामाजिक ढाँचे को बनाए रखने के लिए जरुरी भी हैं। ये युगों से चली आ रही प्रक्रिया हैं। संबंधों की ये ईन्द्रझाल इतनी फैली हुई हैं की मनुष्य चाहकर भी इससे विरक्त नहीं हो सकता। जन्म से सारे बंधनों का झुडाव और उसको निभाते-निभाते चलते जाऩा..!
शायद हम-सब इसे जिंदगी कहते हैं। ये एक बंधन हैं, अब दूसरे बंधन की बात छेडता हूं।

Reletions

दूसरा संबंध दिलों से झुडता है। सामाजिक बंधनों से परें कोई ईश्वरीय लीला या संबंधो की अदृश्य परंपरा कायम होती हैं। विश्व की विराटता में हम कुछ नैमित्तिक मिलित्व प्राप्त करते हैं। मिलन की अशक्यताओं में से एक शक्यता आकार सजती हैं। कौन-किसको-कब- कहां क्यों मिलता हैं,
एक लगाव संबंध में परिणमित होता हैं। इन सब अनजान हरकतों को चलानेवाला भी ईश्वर ही हैं। उनकी मर्जी, उनकी करामात और उनकी ही लीलामय संभावनाएं..! "कोई मिल गया" की एक कहानी आकारित होती हैं। साथ ही उस अनोखे संबंध की कहानी का "कब तक" और " जब तक हैं जान" तक का सफर भी शायद वो ही तय करते हैं। इश्वर संबंध स्वरुपा हैं। इश्वर ही सृष्टि में स्नेह साम्राज्य के राजा हैं। उनकी मर्जी से चलने वाला हवा का झोंका भी प्रेमवश बंधन का ही रुप हैं।

एक मत ऐसा भी हैं कि ईश्वर का काम तो झोडना हैं। मिलित्व का निमित्त इश्वर बनते हैं। लेकिन उस मिलाप का...उस बंधन का...उस संबंध की गरिमा को बनाएं रखने का दायित्व हमारा भी हैं। इस विचार से शायद में सत्य के ठीक-ठीक नज़दीक हूँ। सो प्रतिशत का दावा करने वाला मैं कौन होता हूं ? मैं ये लिख रहा हूँ...यह भी तो एक इत्तेफ़ाक ही हैं। इसमें भी कोई बंधन जरुर कारणभूत होगा। शायद ईश्वर की अदृश्य करामात भी कारणभूत होगी। जो कुछ भी हो... लेकिन मुझे वो जीने का अद्भुत पागलपन देती हैं, वो सत्य हैं। इसे पढ़कर कोई भीतर से निहाल हो जाता हैं तो मैं भी निहाल !!

संबंध को निभाना मतलब अपने भीतर से शून्य हो जाना। अपनी पसंद या अपना ममत्व न टीके तब-तक का एक बेहतरीन पडाव संबंध हैं। मनुष्य के रुप में मेरा ह्रदय उल्लास से भरा रहे, मेरा वर्तन मेरा न होकर दूसरें की खुशी का कारण बने, तब एक संबंध बडी नाज़ुकता से अंकुरित होता हैं। दुनिया आज भी स्नेहबंधन का स्वीकार बड़ी लाजवाब रीत से करती हैं। जो सत्वशील हैं, वो ही आधारशिल हैं। जो जीवनमूलक है वो संबंध ही मानवीय हैं। ऐसे संबंधों की कहानियाँ अच्छी लगती हैं। शायद ऐसी कुछ कहानीओं के पात्र में जीना भी हैं। हम सब जानते हैं यही सत्व हैं। यही जीवन का अद्भुत आनंद भी हैं। हम क्यों इससे दूर हैं वो हम अच्छी तरह जानते हैं। भहाभारत के सभापर्व में दुर्योधन के द्वारा बोले गए शब्द ठीक बैठते हैं इसलिए लिखता हूं। "जानामि धर्मम् न च मे प्रवृत्ति, जानामि अधर्मम् न च मे निवृत्ति।" धर्म और अधर्म मैं सब जानता हूँ। लेकिन मुझे जो करना है वहीं मैं करूंगा।

दोस्तो, ईश्वर ही प्रेमस्रष्टा हैं, वो ही बंधन और मुक्ति भी...! हम तो इतनी ईच्छा व्यक्त करें की हमारे भीतर ईश्वर की मर्जी पलती हैं। और उनकी मर्ज़ी के हम निमित्त !! जब-जब विश्व प्रभावित हुआ है तब ऐसी संबंध कहानियाँ प्रकट हुई हैं। संसार में "नटखट कान्हा" का प्रगटन कुछ इसी पारंपरा का संचरण तो नहीं ?!
शायद, संबंधपिता कृष्ण का सृष्टि में प्राकट्य ईसी स्नेहबंधन की स्थापना के लिए तो नहीं हुआ था ?!
हम तो धर्मसंस्थापना के कारण ही समझते हैं !!

आपका ThoughtBird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Gandhinagar,Gujarat
INDIA
dr.brij59@gmail.com
9428312234

Reading Time:

Friday, November 10, 2023

दिलों की दिवाली..!!
November 10, 20230 Comments

 The king of festival.

Sweetness and brightness is equal to DIWALI.


स्नेह के अद्भुत तंतुओं को एकबार और मजबूत करने का अवसर..!
स्नेहबंधन से झुडे सभी को...शुभ दिपावली !!


मनुष्य का एक दूसरों से झुडाव और संबंध झुकाव के कईं निमित्त हैं। उसमें सबसे बड़ा निमित्त उत्सव हैं। उत्सव खुशीओं का सैलाब हैं। इसमें सबसे प्यारी एवं सबकी दुलारी दिपावली का तो क्या कहना..!

आज की उम्र तक कईं दिवालीयां देखी ही। वैयक्तिक रूप से मैंने बडे पागलपन से दिवाली महसूस की हैं। शायद आप सबकी स्मृतियों में मेरी बात का थोड़ा-बहुत मेल-मिलाप भी हो सकता हैं। क्योंकि दिपावली के रंग सुनहरे हैं, हृदय की धडकनों का संगीत जहाँ एक सुर-ताल में बजता है, तब दिपावली आती हैं। नईं आशाओं के किरन लेकर नए सपनों की ओर दौड़ने का होंसला लेकर दिपावली आती हैं। मिठास और प्रकाश की अद्भुत दुनिया का फिर एकबार प्रयास हैं...अपनी दिपावली !!

अपनी याद्दाश्त की पहेली दिवाली शुरु होती हैं, अपने भीतर कईं कल्पनों को पालते हुए। छोटे-से दीप के ज्योति पूंज से ये यात्रा शुरु होती हैं। हर साल खूशीओं का एक नया अध्याय झुडता जाता हैं... अपने भीतर की स्मृतिओं के साथ...अपने जीवन के बड़े हिस्से को रोकते हुए...सबकी दिपावली अलग ही होती हैं। इसीलिए दिपावली की बात नई ही लगती हैं। भारतवर्ष के सभी लोंगो की भिन्नता दिपावली की आनंद विशालता हैं। सभी के दिलों-दिमाग में अपनी दिपावली अनोखा स्थान बनाए हुए हैं। मैं आज उस अपनी-अपनी दिपावली को छेड रहा हूं। आपकी अपनी आनंद क्षणों को ब्लोग के जरिए एक छोटा-सा विचार स्पर्श...बधाई हो !!

पटाखों की गूंज और गंधक की खुशबू...चमचमाती बिजली के जैसे अग्नि के बालक हमारी आंखों में चमक के सुरमें लगाते हैं। कुछ नयेपन से हमारी खुशी बेशुमार बन जाती हैं। रंग बिखेरते तारों की बारात निकलती दिखाई पडती हैं। मुख में मिठाई की मिठास और चहरें पर दीपक और पटाखों का तेज छा जाता हैं। पैर सहज ही थिरकते हैं, ह्रदय उल्लास से उछलने लगता हैं। हमारे आसपास आनंद का माहोल अंगड़ाई लेते घूमता हैं। ऐसे अविरत आनंद की खोज में हमें चलना हैं। दिपावली सबकुछ भूलाकर जीवन के केवल आनंद का निर्देश करती हैं। मुझे कुछ ऐसा समझमें आ रहा हैं की, सबका आनंद एकत्व धारण करता हैं, तब दिपावली आती हैं। दिपावली छा जाती हैं तन और मनमें...! ईश्वर को पसंद है वो हृदय की विशालता दिपावली का प्राण-तत्व हैं। मनुष्य के भीतर जो निजानंद पलता है वो अक्सर साम्यता का अवतरण हैं। अदृश्य ईश्वर की एकरूप परिकल्पना इस उत्सव को मनाने के भाव लेकर आती हैं। ये हमारी सदाबहार दिलों की दिवाली हैं।

मेरा बाल्यकाल का अनुभव रहा हैं, वैयक्तिक या सामूहिक क्लेश को भूलकर लोग दिपावली मनाते थे। एक दूसरों की सारी गलतियाँ सहज समाप्त हो जाती मैने देखी हैं। आपके अनुभव में शायद इससे भी मूल्यवान स्मरण रक्षित होंगे। ये स्मृतियाँ आनेवाले जीवन के लिए अद्भुत हैं, अमूल्य हैं। अपने जीवन के क्रम में हरेक दिपावली अपने अनोखे रंगों को बिखेरती रही हैं। स्नेह के बंधन को थोडी ओर मजबूताई दे कर, जीवन बुरे अनुभवों से भले गुजरा हो...नये उजाले की, कुछ कर दिखाने की उम्मीद को लेकर अपनी प्यारी दिपावली का आगमन हो चूका हैं... बधाई हो !!

तेजोमय पर्व की मंगल कामना में...!
आपका ThoughtBird.
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA
dr.brij59@gmail.com
09428312234
Reading Time:

Monday, November 6, 2023

Never ending...never stopping...!!
November 06, 20230 Comments

Thinking is never stopping process..!

विचार कभी न रुकने वाली गति...!
जब-तक हैं साँस, जब तक हैं धडकन।
तब-तक हैं... विचारों की शृंखला !!


आनंदविश्व की सहेलगाह कुछ दमदार विषयों पर सहज ही चल पडती हैं, "विचार" एक अविश्रांत कथा हैं। अविरत क्षणों का काफिला हैं। विचार एक गति हैं। विचार एक सुनहरा पडाव हैं। विचार बहतरीन यादों का मेला हैं। विचार है तो हम हैं। विचार है तो हम जीवित हैं। हमारी सांसे चलती हैं, हमारी धडकनें चलती हैं इसका प्रमाण विचार हैं। भले हम विचार को इतनी सहजता से लेते हैं लेकिन "विचार"असामान्य हैं,असहज हैं।

Thinking

आंख से जो कुछ दिखाई पडता हैं, स्पर्श से जो कुछ महसूस होता हैं, सुगंध बनकर, आवाज बनकर कुछ गूँजता है। भीतर कोई दृश्य आकार सजता हैं। उसका नाम ही तो विचार हैं। विचार से शूरु होती है एक यात्रा। कुछ पाने की यात्रा, जीवन को जीने की और सुनहरे पल सजाने की यात्रा। जब विचार पैदा होता हैं तो खुद को और दूसरों को भी आनंद देता हैं। इस संसार की खुबसूरत घटना ये हैं कि हम विचार से संवृत हैं। प्राणी-पशु भी विचार तो करते हैं लेकिन उसका प्रकटीकरण भाषागत नहीं हैं। संवेदना उनका विचार व्यापार हैं। उनके वर्तन में हम विचार देख सकते हैं।

आज मुझे विचार की बात करनी हैं। साथ ही संवेदना की अनुभूति करने वाले विचार की बात करती हैं। विचार में हमेशा व्यक्ति-वस्तु या स्थल कारण भूत होता हैं। सबसे अच्छा कोई व्यक्ति का विचार हैं। उससे ज्यादा सबसे पसंद वाला साथ...! वो जब विचार बनकर हमारे भीतर दौडता है तो नायाब करिश्मा हो उठता हैं। और वो पसन्दीदा व्यक्ति हमारे विचारों में सबसे बडी जगह रोकता हैं। हमारे मस्तिष्क में उनका बसेरा रंगबिरंग होता हैं। एक विचार में कितना समाया हैं। जो विचार हमारी धडकनों को तेज करता हैं....वो ही जीने का आनंद हैं। वो विचार जीने की वजह भी बनता हैं। जैसे एक व्यक्ति विचार बन गया हो या विचार व्यक्ति !? समझ में न आने वाली ये विचार प्रक्रिया तब सजीव बन जाती हैं। जैसे की उसमें जान आ गई हो...! उस विचार की अहमियत का अंकन करना नामुमकिन हैं।

दोस्तों, में विचार की ही बात कर रहा हूँ। जो मेरे भीतर है वो आपके भीतर भी हैं, फिर भी सबका अलग-अलग हैं। ये विचार हैं, न रूप है न आवाज है। आकार के बिना आवाज के बिना भी सृष्टि के नियमन का आधार हैं।

एक विचार जब बाह्य जगत में अपना रुप धारण करता हैं। तब अस्तित्व की नई मिसाल खडी होती हैं। कोई मूर्त वस्तु का आकार व कोई कला का आविष्कार होता हैं। संसार के बहुधा लोगों को स्पर्श करने वाली और पसंद पडने वाली घटना आकारीत होती हैं। विश्व के कल्याण के लिए कोई सिद्धांत जन्म लेता हैं। सृष्टिकाल मे नित्य जो कुछ बदलाव आते हैं, ये सब विचार के कारण संभवित होते हैं। ये क्रम सनातन हैं। ये युगों से चली आ रही अदृश्य विचारयात्रा हैं।

सजीव का सहजीवन विचार बीज के कारण संभावित हुआ  हैं। सहजीवन का पारस्परिक व्यवहार पारिवारिक होता गया। प्रेम संबंध का निर्माण होना भी विचार के माध्यम से ही संभव हैं। संवेदन का आदान-प्रदान भी विचार की ही जीत हैं। ईश्वर ने विचार के बीज मंत्र से सृष्टिकाल को चैतन्य से संवृत कर दिया हैं। संसार में सबसे बुद्धिमान मनुष्य विचार के कारण ही दु:खीराम है,सुखीराम भी हैं। इसीलिए विचार प्रक्रिया का श्रेष्ठतम व्यापन  सबके लिए जरूरी हैं। हमारे लिए तो सबसे ज़्यादा !! 

आनन्द फलस्वरूप विचार श्रृंखला !! कभी न ख़त्म होने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया..!

आपका ThoughtBird.🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav.
Gandhinagar,Gujarat.
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
09428312234



Reading Time:

Tuesday, October 31, 2023

THE BISMARCK OF INDIA.
October 31, 2023 2 Comments

दृढ मनोबल और समर्पण की अडिग शख्सियत...!

मा.सरदार वल्लभभाई पटेल

जीवन को कठोरतम आदर्शो से अडिग घाट देना साथ इतनी ही कोमलता से पू.बापू के स्वतंत्रता आंदोलन में समर्पित हो जाना दो अलग घटनाक्रम होने के बावजूद असहज हैं। अपनी प्रखरता को सरलता में ढालना असामान्य हैं। अपनी दृढता को दूसरें के हवाले करके सैनिकत्व को धारण करना मुमकिन लगता हैं क्या ?! नहीं लगता लेकिन जब एक ही मार्ग, एक ही दिशा और कर्तृत्व का आनंद साथ हो तो सब कुछ मुमकिन हैं।

The Bismarck

सरदार वल्लभभाई पटेल यानि संकल्प ! राष्ट्र ही राष्ट्र की परिकल्पना को  जीवन की हरेक सांस से झोड देना अकल्पनीय हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल कठोलता की अद्भुत मिसाल हैं। उन्होंने अपने वैयक्तिक जीवन को बडी तपस्या से एक उत्कृष्ट आकार दिया हैं। "लोहपुरुष" की वज्रता धारण करके एक चरित्र को आकार दिया हैं। फिर भी दूसरों के लिए शालीनता पूर्ण विचार-वर्तन पू.सरदार पटेल की अद्भुत जीवन प्रणाली थी। "अपना कर्म राष्ट्र की सेवा" उनका जीवनमंत्र हैं। बापू के साथ वैचारिक एकत्व करते-करते अपने मूलभूत स्वभाव को बदलते- बदलते राष्ट्र की उन्नति में  जीवन का हरेक श्वास कर दिया।

गुजरात के एक छोटे से शहर में पैदा होकर पूरे भारत के लिए... भारत की अखंडता के लिए सपनें सजाएं और पूरा जीवन भारत मां को समर्पित कर दिया। अपने परिवार की परवाह किए बिना राष्ट्र हित को सर्वोपरी माना हैं।
अपने पुत्र और पुत्री को दमदार तरीके से जीना सिखाया। राष्ट्र कार्य  हमारा संस्कार हैं। हम राष्ट्र के लिए हैं। हमारी जरुरतें जीवनयापन के लिए ही हैं, हम जीवन गुजारा नहीं करते...जीवन फक्र से जीते हैं। बाकी सादगी में भी दहाडना भी चूके नहीं हैं। किसान और संघर्ष-पुरुषों की आगवानी करना, अंग्रेज को करारा जवाब देना सरदार की अद्भुत जीवनशक्ति थी। 
पू.बापू के विचार को स्थापित करना प्रसारित करना उनके जीवन की गति थी।

स्वतंत्रता आंदोलन के पश्चात भारत के विभिन्न रजवाड़ों का विलीनिकरण करना सरल-सहज नहीं था। अपनी कुनेह से तेजोमय प्रतिभा से ये कर दिखलाया। गुजरात के जूनागढ़ का नवाब शाहनवाज भुट्टो के दबाव में अपना राज्य पाकिस्तान में विलीन करना चाहता था। राज्य की बहुल प्रजा हिन्दु थी।  सरदारकी आगवाहीमें भारतीय सेना ने जूनागढ  प्रवेश किया "आरझीहकूमत" का दमदार प्रकरण सरदार जी के नाम हैं। हैदराबाद के नवाब की मनमानी भी न चली...आखिर भारत का अखंड आकार निर्मित हुआ। जिसमें लोकशाशन स्थापित हुआ।

आज पू. सरदारजी का जन्मदिन हैं। उनकी दूरदर्शिता एवं कार्य के प्रति जागरूकता से कई कार्य संपन्न हुए हैं। राष्ट्र उनका हरहंमेश ऋणी रहेगा।
भारत के बिस्मार्क सरदार वल्लभभाई को कोटी कोटी वंदन !!

आपका ThoughtBird.🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA
dr.brij59@gmail.com
09428312234
Reading Time:

Wednesday, October 18, 2023

The time ⏲️  give us happiness sometime..!!
October 18, 20231 Comments

 The seeds growing slowly,

Its sleeps very well in the land.
The time flows...काल: प्रवहति..!

ईश्वर की अदृश्य सृष्टि में कईं घटनाएँ बडी धीरज से होती रहती हैं। कहीं न दिखाई देने वाली प्रक्रिया भी जब अपना आकार धारण करती हैं। हमारें सामने एक रूप सजकर दृश्यमान होने वाली घटना से हम अचंभित हो उठते हैं। ईश्वर की यही करामत को हम आध्यात्म कह सकते हैं। ईश्वर की दृश्य-अदृश्य, गुण-निर्गुण उपस्थिति भी कह सकते हैं। मैं तो घटनाओं की एक दृश्य की आकारितता का जिक्र करता हूँ। इसे आप अपनी मर्जी से भी समझ सकते हैं। एक ही बात सही हो सकती हैं और नहीं भी...!

The time


मुझे सबसे ज्यादा इस बीज के अंकुरित होने की घटना अचंभित करती रही हैं। एक छोटा-सा बीज धरती की गहराई में जाकर गिरता हैं। फिर कईं दिनों की गहरी नींद में पड जाता हैं। मिट्टी की सुगंध और भीनाश को महसूस करते हुए एक दिन अंगड़ाई भरते हुए अपने मुह को बहार करके...धरती की गोद में खेलने लगता हैं। दिन-प्रतिदिन अपने-आपको बढाते हुए... बडी लाजवाब हरियाली को लपेटकर...खुद को अनेकानेक में बांटते हुए !! ये एक बीज की कहानी हैं। दिखाई न पडने के बावजूद एक लंबी यात्रा हैं बीज के संवर्धन की ! मुझे इस यात्रा में बीज की अनंत- बेशुमार खुशियां भी अनुभूत होती हैं। समय के साथ बडी धीरज से ताल मिलाकर बीज अपने अस्तित्व के गीत गुनगुनाते बढते रहता हैं। काल: प्रवहति की अद्भुत घटना के साथ बीज की भी यात्रा !!

बीज की यात्रा फल के स्वरुप को धारण करने तक की हैं। ये क्रम शायद चलता है कभी अटक भी जाता है। अपने भीतर की उर्जा को छोड देने के बाद भला संवर्धित हुआ जाता हैं क्या ? बीजयात्रा की कहानी लाजवाब हैं, साथ धरती की खूबसूरती के संयोग की बात भी हैं। परस्पर के सत्व-तत्व को एकरूप करने की भी बात हैं। कमाल है प्रभु...!

मुझे ऐसा भी कुछ महसूस होता हैं। बेशक ये कहानी हमारी जिंदग़ी को भी प्रभावित करती हैं। समय के साथ मनुष्य मात्र का ताल-मेल चलता रहता हैं। सबके समय के साथ बडे तालुकात हैं भाई..! समय की गति को कभी हम पकडते हैं, कुछ लम्हों को अपने भीतर पालते हैं। समय पकड नहीं पाते, महसूस कर पाते हैं। समय दिखता नहीं फिर भी हम सब उनके इशारों पर ही चलते हैं, दौडते- भागते हैं। कभी खुशी कभी गम की तरह समय हमारे आसपास ही बहता हैं।

धरती के आंगन के हम भी छोटे से बीज ही हैं। हमारी अंगडाई हमारे सतत प्रयास के रुप में हैं। हमारी हरियाली कुछ पा-कर दुसरी आंखों की चमक बनना हैं। हमें भी बँट जाना हैं। किसी के दिल में किसी के दिमाग में..! ये समस्त को स्पर्श करने की बात हैं। ये जीवनयात्रा भी बीजयात्रा की घटना जैसी नहीं लगती हैं ? मैं कोई निष्कर्ष पर नहीं आता...मात्र एक विचार रखता हूं। ये महसूसी का बयान मात्र हैं !!

आनन्द विश्व सहेलगाह में आज समय की धीरी धडकन को सुनना हैं, तब कोई ह्रदय का धडकना बडा अच्छा लगेगा। ये बीज की अद्भुत यात्रा की कहानी को अपने-अपने अंदाज से पढना हैं। तब कोई सुहानी सफर कहानी बनें सामने खड़ी होगी...अपनी खुद की अंगड़ाई से..!! एक कहानी खुद बन जाए तो कैसा रहेगा !? 
मैं तो एक वाहक हूं ओर कुछ भी नहीं !!

आपका ThoughtBird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA
dr.brij59@gmail.com
09428312234.


Reading Time:

Sunday, October 8, 2023

The knowledge and Ignorance.
October 08, 20230 Comments

Science is the father of knowledge,

But opinion breeds ignorance.

Hippocrates.

ज्ञान और अज्ञान के बीच से
प्रशंसा...सफलता एवं विफलता का जन्म होता हैं।


आज कुछ लिखने से पहेले ग्रीस के "हिपोक्रेट्स" के बारें में थोडी-बहुत जानकारी रखता हूं। जो मॉर्डन मेडिकल सायन्स के जनक हैं। एलोपैथिक मेडिसिन्स और ट्रीटमेन्ट के प्रणेता हैं।

Hippocrates considered to be the "father of modern medicine".because in his books, which are more than 70. he described in a scientific manner, many diseases and their treatment after detailed observation. He lived about 2400 years ago.

Hippocrates

विज्ञान अनुभव और तथ्य से झुडा है। विज्ञान प्रत्यक्ष ज्ञान से झुडा है, साथ ही अथक ऑब्जर्वेशन विज्ञान का आत्मा हैं। अनुमान और अभिप्राय से परे जो कुछ ज्ञान प्राप्त होता हैं उसे हम विज्ञान कहते हैं।

इसीलिए हिपोक्रेट्स कहते हैं, "विज्ञान ज्ञान का जनक है लेकिन मत अज्ञान को जन्म देता हैं।" अपने ही मत-अभिप्राय की श्रेष्ठता साबित करना मूर्खता हैं। विचार-अभिप्राय जीवन की फिलसूफी से प्रकट होते हैं। किसी दूसरें की प्रतिभा से भी अभिप्राय दृढ बनता हैं। इसमें तथ्य-सत्य की वैधता-वर्यता-श्रेष्ठता भिन्नभिन्न हो सकती हैं। फिर भी हम सत्य को तथ्य को ज्यादा पसंद करते हैं। स्पष्टता और तटस्थता की बात ही कुछ ओर होती हैं। विज्ञान इसी मार्ग पर चल रहा है, इसी कारण इससे हम अचंभित भी ज्यादा होते हैं। सही हैं ? साॅरी ये मेरा मत है एसा हरगिज़ दावा नहीं हैं। ये मेरा सहज निम्मित कर्म हैं।
Always human being likes fact. तथ्यों से हमारी पसंद एवं नापसंद झुडी हैं...तंतोतंत ! अनुस्यूत !

जीवन का भी एक विज्ञान हैं। मनुष्य जीवन ही एक दृश्यरूप तथ्य हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक का क्षण-क्षण का परिक्षण..! जीने के अद्भुत श्वास की दौड...बहतर बनने की होड...इसके दौरान जो आनंद मिले वो ही सत्य-तथ्य !! जीवन ज्ञान के बिना ठीक-ठाक नहीं कहलायेगा। जीवन भी अज्ञानता से कलुषित हो उठेगा।

जीवन को कैसे संभाला जाए ?
किस तरह की झडीबुटी से इसका संवर्धन किया जाए ?
कईं मत मतांतर से घिरे हुए हम क्या करें ?
भीतर की आवाज को सुनने को किसी एकांत की खोज कहां ?
कईं सवालों के समाधान के लिए कहां जाए ?

थोडी-बहुत बात मैं सोचता हूं। यहां प्रस्तुत करता हूँ। जैसे विज्ञान तथ्यों पर आधारित हैं, बाद में सिद्धांत स्थापित करना विज्ञान कर्म हैं। वैसे ही जीवन के भी प्राकृतिक सिद्धांत हैं। इसलिए जीवन भी एक अनोखे विज्ञान की भाँति हैं। "जीवनविज्ञान" का एकमात्र तटस्थ रसायन प्रेम ही हैं। एक अनमोल परमाणु की भाँति "प्रेमपदार्थ" की भी अद्भुत कीमत हैं।

जीवन की अद्भुत आनंदलीला स्नेह-लगाव-प्रेम-सख्य के साथ समर्थन
और समपर्ण से संभवत हैं। ईश्वर का "अद्वैतानंद" विद्यमान विश्व...! 'अद्वैत'अद्वितीय हैं। एकत्व का संदेश ईश्वर की अद्भुत परंपरा हैं, जीव-जगत का आधारभूत सिद्धांत !!  ईश्वर अदृश्य होकर भी अद्वैत को स्थापित करने हेतु प्रयत्नवंत हैं। कुछ तथ्य को पाने के बाद शायद जीवन की अमूल्य झडीबुटी, एकमत का रसायन, एकांत का आनंद और सवालों के समाधान हमारे भीतर हैं, ऐसा प्रतीत होता हैं।

जिस तरह विज्ञान की ज्ञान प्राप्ति की सफर खूबसूरत हैं, कल्पनातीत हैं। "जीवनविज्ञान" को अनुभूत करने की सहेलगाह भी दमदार बनें ऐसी शुभकामनाएँ !!

आपका ThoughtBird.🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Gandhinagar,Gujarat.
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
09428312234.



Reading Time:

Bonding is necessity of the life..!

  जीवन में जुड़ाव की आवश्यकता है..! अंग्रेजी शब्द बॉन्डिग का अर्थ बड़ा ही गहराई भरा हैं। बुद्धि और संवेदना के धनी के रुप में इससे हम ज...

@Mox Infotech


Copyright © | Dr.Brieshkumar Chandrarav
Disclaimer | Privacy Policy | Terms and conditions | About us | Contact us