Dr.Brieshkumar Chandrarav

Friday, February 16, 2024

Only the spring..?
February 16, 20241 Comments

जीवन में ठहरे हर पतझड़ का बस अंत हो..!

केवल वसंत हो !!
Life finds a way and nature helps always.


एक पडाव से दूसरें पडाव की और जाना, एक स्थिति से दूसरी स्थिति में प्रवेश करना, एक अनुभव से दूसरें अनुभव तक पहुँचना ये सब एक ही बातें हैं। पतझड के बाद बसंत..! प्रकृति का एक अनमोल बदलाव हैं। जैसे प्रकृति की अनवरत गति हैं वैसे हमारे जीवन की भी गति हैं। प्रकृति और जीवन का संबंध हैं की वो हमें हमेशा मददरूप रहती हैं।
कैसे मदद करती है प्रकृति ?
प्रकृति हमें कुछ दिखाती हैं, सिखाती हैं। कुछ अनुभूत करवाती हैं। उनकी अदृश्य चेतनाएँ हमारें भीतर गतिमान हैं। ईश्वर के इस स्पर्श को हम प्रेम कह सकते हैं। हम सब ईश्वर की प्रेम वस्तु हैं। एक हैं पतझड़ जो छोडना सिखाती हैं, एक तरफ वसंत है वो अंकुरित होना सिखाती हैं। ये युगों के अनवरत बदलाव को में ईश्वर की "प्रेमपरंपरा" कहते आनंदित हूँ। इस विचार मात्र से मैं वसंत का स्पर्श अनुभूत कर रहा हूँ।
thanks nature and love you god.


हमारें प्यारे ईश्वरकी प्रेमदुनिया की मशहूर ऋतु वसंत की बधाई-बधाई।
पतझड़ और वसंत प्रकृति की दो अलग-अलग स्थितियां हैं। एक में काफी कुछ छूटता हैं और दूसरी तरफ सब पाना ही पाना हैं। नयेपन को धारण करने का अद्भुत आनंद हैं। छूटता है तो कुछ झुडता भी हैं। शायद ये प्रकृति हमें भी जीवन सिखाती हैं। पतझड़ का भी एक आनंद होता हैं उसे हम एतबार भी कह सकते हैं, आशा व श्रध्दा भी..! 
क्या-क्या सिखाते है, ऋतुओं के ऋतबें !?
एकमात्र प्रेमका निर्वहन करने वाली प्रेमऋतु वसंत के बारे में क्या लिखना ?
क्या पढना ? केवल महसूस करना ही मुनासिब लगता हैं। मैं लिख रहा हूँ वो मेरा आनंद हैं। मेरे महसूस अनुभव को शब्दरुप दे रहा हूं। आप शायद वसंत की प्रेमदोर से खिंचे हैं इसलिए पढ रहें हैं। आखिर हम सब प्रेमरंग को पिए जा रहे हैं। वसंत तो वसंत हैं। सहज-असहज का अनोखा रंग हैं। यहाँ प्रकृति ने रंग बिखेरे हैं साथ ही कईं दिलों में भी रंग छाये हैं !! सबके अपने रंग !! सबकी अपनी वसंत !! 
पतझड़ और वसंत का प्राकृतिक मेल प्रेम हैं। इस प्रकृति प्रेम की घटना के साथ सद्गुरु की अद्भुत प्रेम कविता रखता हूं।

प्रेम-नहीं होता केवल मधुर शब्दों,
या कोमल स्पर्श और रसीले भावों के लिए।
प्रेम एक आधार है
जिस पर टिकी हैं निष्ठा, साहस और बलिदान।
सिवाय उनके जिनके हृदय
प्रेममें डूबे होते हैं
कौन रख सकता है ?
दूसरों के कल्याण को अपने से ऊपर ?
कौन हो पाया है खड़ा भय और विपदाओं के सामने ?
केवल वही जो लुटा चुके हैं सबकुछ - प्रेम में..!
कौन हुआ है तत्पर, प्रेमियों से बढ़कर ?
कर देने न्योछावर, प्रेम की वेदी पर
अपनी प्रिय से प्रिय वस्तु को और स्वयं को भी।
समस्त मानवीय गुणों में,
प्रेम ही हैं
सबसे कोमल और सबसे अविचल।

मेरी नजर में इससे अच्छे प्रेमशब्द शायद नहीं पड़े। इसीलिए आपको भी प्रेषित करता हूं।आनंदविश्व सहेलगाह की कुछ अच्छे विचार बाँटने की छोटी-सी हरक़त ! कुदरत हमें यही सिखाने की कोशिश में है। हरएक ऋतु परिवर्तन सिखाती हैं। जीवन के घटनाक्रम की बात सहज सिखाती हैं। कोई कविता या ब्लोग वसंत नहीं हैं। मगर वसंत को देखने-महसूस करने के नजरिए को बदल देती हैं। शायद ये कईं प्रकार की व्यस्तताओं में एक कोयल की मधुर आवाज हैं या वसंत की टीक-टीक !?!

आपका ThoughtBird.🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav.
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
9428312234.

Reading Time:

Tuesday, February 13, 2024

वसंत पंचमी ! The spring time.
February 13, 20241 Comments

आज बधाई हैं..!

खुशबू की रानी आई हैं, वन उपवन में बहार लाई है।

हरएक पन्नों में हरियाली छाई हैं। फिर एक बार पलाश के वृक्षों ने रंग सजाएँ हैं। मिलने-मिलाने की ऋतु, प्रकृतिक एकरूपता की अद्भुत बेला..!

वसंत आई हैं..हां बेशुमार आनंद के साथ !!

वसंत के बारें में काफी कुछ लिखा गया हैं। वसंत की प्राकृतिक असरों से लेकर, वसंत की मादकता पर भी काफी कुछ लिखा गया हैं। कविता- कथा से लेकर नाटक और उपन्यास भी लिखें गए हैं। भारत के संस्कृत कविओंने ऋतुकाव्य का एक साहित्य का प्रकार भी खोज निकाला था। भारतवर्ष की लगभग सभी भाषाओं में वसंत का महिमा वर्णन मिलेगा।

The spring

मैं वसंत एक नयें विचार से लिख रहा हूँ। वसंत के साथ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना व साधना भी जुडी हैं। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को "वसंत पंचमी" मनाई जाती हैं। इसे श्री पंचमी, माघ पंचमी भी कहते हैं। ये  कला-संगीत व साहित्य-शिक्षा संबंधित विद्याओं के क्षेत्र से जुडे लोग के पूजा-अर्जन का पर्व हैं। माँ सरस्वती ज्ञान और चेतना का प्रतिनिधित्व करती हैं। वे वेद जननी हैं, मंत्र-श्लोक में बसी ज्ञानदेवी हैं। मन-बुद्धि का प्रकटरूप विद्या हैं। वाणी व वर्तनी विद्या की क्रियाएं हैं। इसी पवित्र दिन को माँ सरस्वती का अवतरण हुआ था।

मनुष्य जीवन की उन्नति का मार्ग बुद्धि और चेतना के मार्ग से ही गुजरता हैं। सृष्टि के सभी प्राणीओं में से मनुष्य ने अपनी चेतना को विकसित किया साथ ही बुद्धि पूर्वक के आचरण से नए आयाम खडे किए हैं। पारस्परिक संवाद से आगे, संवेगात्मक अनुसरण के लिए वाचिक संकेत का प्रयोग किया। जिसे हम बोली या भाषा कहते हैं। भाषा से मनुष्य की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिला। इसे हम ज्ञान का प्रादुर्भाव कहेंगे। योग्यतम दिशा एवं गतिशीलता के कारण ज्ञान प्रकाश का फैलाव हुआ। विश्व में आज अनेक भाषाएँ हैं। उनके जरिए ज्ञान-विज्ञान के बेशुमार द्वार खुल गए। आज मनुष्य चांद तक व मंगल तक पहुंच गए हैं। ब्रह्मांड की असीमित शक्तिओं का ज्ञान प्राप्त करने लगा।

भारतवर्ष की सांस्कृतिक विरासत कोई अलौकिक के निमित्त कारण से बाँधी हुई हैं। इसीलिए हम ज्ञान साधना से तपश्चर्या से प्राप्त करते है ऐसा मानते हैं। युगों से ये परंपरा चली आ रही हैं। और इस परंपरा की देवी हैं, माँ सरस्वती..!

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता ।
या वीणावरदंडमंडित करा या श्वेतपद्मासना ।।

जो विद्या की देवी कुन्द के फूल, चंद्रमा, हिमराशी, मोती के हार की तरह धवल वर्ण की हैं और श्वेत वस्त्र धारण करती हैं। जिनके हाथ में वीणा- दंड शोभायमान हैं, जिन्होंने श्वेत कमलों पर आसन ग्रहण किया हैं। ये हमारी ज्ञानदेवी का थोड़ा सा वर्णन हैं। हम इस प्रार्थना से संतृप्त हुए हैं। हमारी ज्ञान साधना इन्हीं शब्दों से शुरु होती थी। आज हम कितने भी बडे हो गए हैं। फिर भी या कुन्दे...सुनते ही मां सरस्वती के बच्चें बन जाते हैं। भारत के लगभग सभी शैक्षिक संस्थानों मे ये प्रार्थना अवश्य रही हैं। आज कोई भी बच्चा मां सरस्वती का अनादर करने वाला नहीं मिल सकता। क्योंकि ये ज्ञान अर्जन की बात ही माँ सरस्वती का पर्याय बन चूकी हैं।

भारत ज्ञान का देश हैं। और ज्ञान कभी अराजकता नहीं फैलाता। ज्ञान से मनुष्य को मुक्ति मिलती हैं। " सा विद्या या विमुक्त ये " भारत इसी कारण सबसे गौरवशाली हैं, सांस्कृतिक हैं, मानवीय है। हमारे देश में ज्ञान प्राप्ति आशीर्वादात्मक हैं, कृपा हैं, माँ शारदा का प्रसाद हैं। मनुष्य इस कृपा से अकल्पनीय बुलंदी हांसिल कर सकता हैं। भारत असीमित ज्ञान का भंडार हैं। विश्व का ज्ञानगुरु भारत देश हैं। और हमारी ज्ञानदेवी माँ सरस्वती !! आज माँ वाग्देवी, शब्ददेवी व विचारदेवी के चरणों में लाख-लाख वंदन करते हुए विश्व के सभी ज्ञान आराधकों को बधाई-बधाई। साथ ईश्वर की दृश्यमान अवस्था...वसंत की भी बधाई !!

ज्ञानदेवी की कृपा का अनादर मतलब विनाश भी हैं। भारतवर्ष ज्ञान-पूजक है ईसीलिए अमरत्व धारण करें हुए खडा हैं। हमारे "ज्ञानराष्ट्र" के प्रति गरिमापूर्ण व्यवहार हमारें संस्कार हैं।

“सरस्वति महाभागे, विद्ये कमललोचने।
विद्यारूपे विशालाक्षि, विद्यां देहि नमोऽस्तु ते॥”

गीत, संगीत ज्ञान और विद्या की आराध्य “माँ सरस्वती”  सभी के जीवन को अपने प्रकाश से आलोकित और प्रफुल्लित करें ...!!

विद्या, ज्ञान, संस्कार और सृजन के उत्सव के साथ 
प्रकृति के नव उल्लासपर्व एवं उद्घोषकपर्व के आनन्द के साथ....!

वसन्तपञ्चम्याः हार्दिकाः शुभाशयाः
🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷





आपका ThoughtBird. 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Gandhinagar,Gujarat.
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
9428312234.
Reading Time:

Wednesday, February 7, 2024

THE EPICTETUS.
February 07, 20240 Comments

 No great thing is Created Suddenly...!

कोई भी महान चीज अचानक नहीं बनती...!

एपिक्टेटस हेलेनी काल के एक युनानी दार्शनिक थे। वह हिरापोलिस फ्रिगिया में सन् 50 ईस्वी में पैदा हुए थे। अपने निर्वासन तक रोम में रहे बादमें उत्तर पश्चिमी युनान के निकोपोलिस में रहने चले गए।

ग्रीक में एपिक्टेटस शब्द का सीधा सा अर्थ हैं 'प्राप्त' या 'अर्जित'। एपिक्टेटस स्टोइजिज्म में अपने काम के लिए जाने जाते थे। स्टोइजिज्म निष्ठुरता और सहनशीलता के बीच एक समायोजन हैं। ये दर्शन की एक शाखा जो लोंगों को भावना दिखाए बिना सभी चीजों को सहना सिखाती थी। एपिक्टेटस का जन्म गुलामी में हुआ था। बादमें अपने जीवन में, वह एक महत्वपूर्ण दार्शनिक आवाज बन गए। जिसका प्रभाव पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। एपिक्टेटस सिखाते हैं कि "अच्छे और बुरे की पूर्वधारणाएं (प्रोलेप्सिस) सभी के लिए समान हैं।"

The epictetus

एपिक्टेटस के कुछ शानदार विचारों पर एक नजर...!
"भलाई को बाहरी वस्तुओं में न ढूंढो, इस अपने आप में खोजो।"
"या तो भगवान बुराई को खत्म करना चाहता हैं और नहीं कर सकता।
या वह कर सकता हैं, लेकिन नहीं करना चाहता।"
"छोटी छोटी बातों से विचलित होना, दुनिया का सबसे आसान काम हैं, अपने मुख्य कर्तव्य पर ध्यान दो।"
मैं तो एक विचार मात्र के दीवानेपन में बहता जा रहा हूँ। एक नियमित लेखन प्रवृति के कारण कुछ छान-बीन करता हूँ। और मिलते हैं नये-नये किरदार..! विश्व को आदर्श सिद्धांत भेट करने वाले जिसमें शायद ईश्वर की बानी का रणकार उठता हैं। उनके शब्दों में जादुई असर होती है, जो विचार हमें अपने आप सोचने प्रेरित करता हैं। हम इसी सामान्य प्रक्रिया के तहत कुछ सोचते हैं फिर लिखते हैं। थेन्क यु वेरीमच..एपिक्टेटस सर !!
विश्व में कोई भी महान चीज अचानक नहीं होती। प्रकृति में तो कईं उदारण हैं। लेकिन एक छोटी-सी घटना.जैसे द्रव्य का निर्माण ! धरती के भीतर एक पत्थर का हीरा बनना। कईं रसायनों का आविर्भाव ऐसे नहीं हुआ। हजारों सालों की अदृश्य प्रक्रियाएं घटती हैं। ईश्वर के प्रकृतिगत सिद्धांत का अद्भुत परीणाम हमें अचंभित करता रहा हैं। विश्व में आज भी कईं घटनाओं का ताग मिलना संभव नहीं हुआ। जो भी हैं कुदरत का हैं। ये सब ऐसे ही घटित नहीं हो रहा हैं। इसमें हजारों सालों की तपन हैं, समय के बडे हिस्सों ने कुछ आकार बनाया हैं। शायद मनुष्य के रुप में हम भी अचानक नहीं पैदा हुए। समय की अवधि के बंधन से हम भी कहां अलग हैं। Its not happen Suddenly !!

तपना पडता हैं, कठिन मार्गो से गुजरना पडता हैं। कभी कोई हँसता हैं,
हँसना भी सहना पडे ये कैसी घटना हैं ? हँसना तो आनंदमूलक होना चाहिए। समय का बडा काफिला गुजर जाता हैं, उम्र एक पडाव पर आकर रुक जाती हैं। कोई सफलता-विफलता के साथ झुडा हैं। कभी-कभार श्रद्धा भी डगमगाने लगती हैं। और कुछ सहज ही घटित होता हैं। ईश्वर की ही अदृश्य मर्जी कोई अचंभित आकार सजती हैं। कौन-किसको-कब-क्यों मिला...इन सब प्रश्न के उत्तर में कोई नहीं पडता। जैसी महान घटना आकारीत होती हैं, तब सबका आनंद एक हो उठता हैं। कोई सामंजस्य स्थापित होते देर नहीं लगती।

ईश्वर महान हैं, महान ईश्वर हैं भी..! ईश्वर डर नहीं प्रेम हैं। ईश्वर के नाम पर डराने से सृष्टि के विभूति नारायण खुश होंगे क्या ? अपने भीतर जवाब हैं ही..! विभूतिअंश अंकुरित होते ही रहेंगे...यहॉं वहाँ और सारे जहाँ में..! नियमित व निरंतर रुप से...!
Thank you very much EPICTETUS Sir,
Salute for your real thought.


आपका ThoughtBird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
9428312234

Reading Time:

Monday, February 5, 2024

WIN AND EXPERIENCE.
February 05, 2024 2 Comments

You stopped by success..!

but your journey never stopped by failure..!
जीत एक नशा हैं, जीत आनंद हैं।
हार भी जीत बन जाय उसे अनुभव कहते हैं
और ये सफर कभी रुकती नहीं।


"जोखिम लेने से मत घबराएं क्योंकि जीत होगी तो आप दूसरों का नेतृत्व करेंगे और हार हुई तो मार्गदर्शन..!" भारत की आत्म जागृति के उद्घाता स्वामी विवेकानंद जी का ये दमदार क्वाॅट हैं। स्वामीजी जो कुछ बोले दहाड कर बोले हैं। भाषा में दम तभी आता है जब ह्रदय की आवाज में दम होता हैं। और जब दमवाली बात हमेशा नये आयाम को जन्म देती हैं। जीत के पीछे दौडना बिलकुल जरुरी हैं।


जीत के लिए योजना, कडी महेनत,लगन,उत्साह और समर्पण वाला समय देना पडता हैं। जब तक व्यक्ति कोई लक्ष्य तक नहीं पहुँचता तब तक ये कडी तपस्या चलती ही रहती हैं। नित्य की कर्म साधना हैं। जब प्राप्ति हो जाती है, आखिरकार तय किये गए सफलता के मानांक तक व्यक्ति पहुंच ही जाता हैं। तब खूशीओं की बौछार...परम आनंदकी अनुभूति !! जिसे हम success कहते हैं, achievement कहते हैं। ये अथक प्रयास की जीत हैं। स्वाभाविक ही इससे आनंद होगा ही,साथ एक सफर का अंत भी..! व्यक्ति एक ही प्रकार की मेहनत से थक जाता हैं। अब उसे रिलेक्स मुड में जीना हैं। जीत का बेहतरीन जश्न मनाना हैं। इस सफर की थकान को दूर करना हैं। जीवन एक नए मुकाम पर अब चलने वाला हैं। लोगों की तारीफें- प्रशंसा- वाह-वाही एक नशा बन जाती हैं। उस नशे का आनंद ही व्यक्ति को एक ही जगह पर स्थिर कर देता हैं।

लेकिन उससे विपरीत कोई व्यक्ति बार-बार असफल होता रहता हैं। उनके प्रयास में भी कोई कसर नहीं थी। वो ही जज्बा वो ही रफ़्तार और कार्य के
प्रति सभानता भी। फिर भी कोई कारणवश व्यक्ति उस मुकाम पर नहीं पहुँचता जहाँ उसे पहुँचना था। उनके प्रयास भी उत्साह से भरें थे। शायद ईश्वर कुछ अपनी योजना के कारण उस व्यक्ति को अपनी पसंद से मिलवाता नहीं है। तब उसके पास एक मात्र अनुभव ही बचता हैं। और मानसिक सभानता वश वो व्यक्ति कोई दूसरें कार्यो में लग जाता है। मगर उसकी ये यात्रा कभी रुकती नहीं। उनकी एक भूमिका तय हो जाती हैं, वो एक अच्छा मार्गदर्शक बन जाता हैं।

एक जीता हुआ नेतृत्व करेगा। मगर एक सफर की दौड में पीछे रह गया वो नेतृत्व करने वालों की फौज खडी करेगा। क्योंकि उस व्यक्ति की सफर अभी रुकी नहीं हैं। वो चलता रहता हैं, साथ चलने वालें उनकी दिशानिर्देश व मार्गदर्शन से एक सफलता की परंपरा को कायम करती हैं। चाहत एक सफर बन गई ऐसा भी हम कह सकेंगे। उम्मीद हमारी वैयक्तिक भी होती हैं लेकिन कभी-कभार जब ये सार्वजनिक हो जाएगी, समस्त के लिए एक सपना बडा हो जाता हैं। परम की अद्भुत मिसालें खडी होती हैं। कुछ बनने का प्राप्ति करने का हौंसला अब सब का हो गया..!

इसका मतलब कुछ यु हुआ की "जीत" की बात में ही दम हैं। जीतने का जज़्बा ही एक से अधिक होने तक की यात्रा हैं। जोखिम लेकर कोई कोई लक्ष्य के पीछे पड जाता है, वहां जीतका माहौल तैयार ही हो जाएगा। ये युगों की परंपरा हैं। कोई जीत के ख्वाब सजाता हैं...किसीकी ख्वाहिश पूरी होती है किसी की ख्वाहिशें आसमान के तारों की तरह बिखर जाती हैं। और एक ख्वाब कई औरों का भी बन जाता हैं।

मुझे लगता हैं सपनों के पीछे दौडने वाला जोखिम लेनेवाला कभी नहीं हारता। हारता कौन है ? अब ये कहने की जरूरत नहीं लगती !! हैं ना !?

आपका ThoughtBird. 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
9428312234
Reading Time:

Monday, January 29, 2024

Where why and How ? !
January 29, 20240 Comments

 There is a big difference between dreams and determination.

सपनें अनुभूति है, संकल्प एक यात्रा है।

भगवद्गीता के उद्घाता श्रीकृष्ण कहते हैं; परिवर्तन संसार का नियम हैं। प्रकृति इसका बेहतरीन उदारहण हैं। जल-वायु-पृथ्वी में भी बदलाव सहज हैं। जल-स्थल के सिद्धांत भी प्राकृतिक बदलाव से संपूर्ण झुडे हैं। ऋतुओं का ज़बरदस्त परिवर्तन तो हम सब अनुभूत करते हैं। प्रकृति हमें अनुभूति सिखाती हैं। सपनें अनुभूति का व्यापार हैं। हमारें सपने हमारी अनुभूति को संवेदना से भर देते हैं। ये भी एक प्रकृति का अदृश्य सिद्धांत हैं। जो सबके भीतर पलता हैं। जिसके बंधन में हम सब बंधे हैं युग-युगान्तर से...!

Dreams


ये प्रकृति का एक मार्ग हैं। दूसरा मार्ग हैं..संकल्प !! अनुभूति के जरिए एक मुकाम तय होना चाहिए। ईश्वर मनुष्य जीवन को दिशा देना चाहते हैं। सबको अपनी गति तय करवाना चाहते हैं। सृष्टि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का कोई करतब करवाना चाहते हैं। इसीलिए हरेक मनुष्य को अपनी विचार यात्रा को हकीकत बनना हैं। सपनें इस यात्रा के बीज हैं। सपनें कुछ करनें की तलब देते हैं। इससे एक यात्रा शुरू होती हैं। व्यक्ति की यात्रा समष्टि के लिए...!

विश्व ऐसी कईं यात्राओं से संवृत हैं। इस संसार में कई लोग जन्म लेते हैं, अपने सपनें पालते हैं और निकल जाते हैं कोई अनंत यात्रा पर..! मगर उस यात्रा के सभी आयाम हमें दिखते हैं। सपनों को सोपान नहीं मगर संकल्प को निश्चित सोपान हैं।
कहाँ जाना है ?
कैसे जाना हैं ?
क्यों जाना हैं ?
ये कहाँ-कैसे और क्यों की समझदारी से भरी यात्रा हैं। जीवन अभाव और संवेदना की कुछ घड़ी पे सपनें संजोए लेता हैं, तब एक यात्रा तय हो जाती हैं। अपने मस्तिष्क पर पागलपन को सवार करते हुए...एक यात्रा निश्चित हो जाती हैं। कोई निकल पडता हैं, अपने भीतर संकल्प शक्ति का तेज भरकर..!
या एक ऐसी ज्योति को धारण करते हुए जो विश्व के एक कोनें में तेजोमय क्रांति को धारण करती हैं। संकल्प से क्या कुछ नहीं होता। एक बार किसी व्यक्ति ने अपने भीतर संकल्प को धारण कर लिया उसका मार्ग प्रशस्त हैंं ही। उस मार्ग में कोई अड़चनें पैदा करता है तो समष्टि का प्रकोप उसको निगल लेता हैं। संकल्पयात्रा में निकलने वालों के इतिहास लिखे जाते हैं अड़चने पैदा करनेवाले तो अगले सालतक भी नहीं चल पाते हैं।

"आनंदविश्व सहेलगाह" कुछ सपनों की बात थोडे संकल्प की बात रखकर खुश हैं। सत्वशील विचार, सर्वमान्य विचार या अपने भीतर सत्य की रणकार पैदा करने वालें विचार पर किसीका अधिकार नहीं होता। ये प्रकृति की आवाज बन जाती हैं। किसी के जरीए प्रकट होती हैं। शायद कोई विचार को एक निमित्त चाहिए होगा..!

अनादिकाल से ईश्वर का क्रम अक्षुण्ण रहा हैं। उनकी मर्ज़ी कब-कहां चले कहना नामुमकिन हैं। यहां कोई कैसा निमित बनें वो भी कहना मुनासिब नहीं हैं। ये मेरी शक्ति से बाहर की बातें हैं। मैं तो बस स्वीकार करना जानता हूँ...अलौकिक ईश्वर की दृश्यरूप आकृति ओर प्रवृत्ति बनकर !! एक वस्तुत: आकार बनें रहने का आनंद !!

आपका ThoughtBird. 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA
dr.dr.brij59@gmail.com
09428312234
Reading Time:

Saturday, January 20, 2024

THE RAMA.
January 20, 2024 3 Comments

The Ram is an ideal principle of India.

विश्व को आदर्श व सिद्धांत भेट करनेवाले...राम !
जीवन की सर्वोतम मर्यादा का शिखर हैं..राम !


आज भारत राममय हैं। भारत का आध्यात्मिक आत्मा जाग उठा हैं। आज हमारी चौखट पे राम आए हैं, हमारे सरकार आए हैं। भारतभूमि भावनाओं का भंडार हैं। मैं नहीं तुं ही ! मेरा मात्र कर्म, फल देने का काम ईश्वर का..! मैं निमित्त मात्र हूं ये भाव ही भारत वर्ष का प्राणतत्व हैं।

श्रीराम राम रघुनन्दन राम राम।
श्रीराम राम भरताग्रज राम राम।
श्रीराम राम रणकर्कश राम राम।
श्रीराम राम शरणं भव राम राम ।।
हे रघुनन्दन श्रीराम ! हे भरत के अग्रज भगवान राम ! हे रणधीर, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम! आप मुझे शरण दीजिए।


रघुनन्दन श्री राम व्यक्ति जीवन, परिवार, प्रजा और आत्मा का समांतरण हैं। एक क्षितिज पर सारी भूमिकाएं सिमटकर आ जाती हैं, संसार का कल्याण मात्र उनका जीवन उद्देश्य हैं... वो हमारें रामजी हैं। वो हमारा आनंदधन हैं। वो हमारा आत्मिक सुख हैं। श्रीराम हमारे भीतर बजती रहती धडकन का संगीत हैं। एक युग के निर्माता राम हैं। आदर्श पालन की मिसाल हैं..हमारे राम। माता कैकेयी के हठाग्रह से राम को वनवास मिला था। फिर भी श्रीराम को लगता हैं। वनवासी लोगों को शायद मेरी आवश्यकता ज्यादा होगी। इसी कारण निर्मिति ने माँ के पास ऐसा व्यवहार करवाया हैं। जीवनभर रामजी ने माता कैकेयी का तलभार भी कटु नहीं सोचा। अपने भाईओं के साथ का व्यवहार तो अप्रतिम हैं। सभी के प्रति श्रीराम श्रद्धेय रहे हैं। संदेह से परे का जीवन जीने वाले हमारें राम प्रभु..! 

पूरे विश्व को आदर्श की परिभाषा श्रीराम ने दी हैं। मनुष्य जीवन और एक राजा की भूमिका का आदर्श व्यवहार रामजी ने सिखाया हैं। रामजी के बारें में कितना कहें ? हमारे पास उनको समझने की मर्यादा हैं। बस,उनकी जीवन लीला में श्रद्धेय बनें रहना हैं। आज के माहोल में हमारे वडाप्रधान श्री. मोदीजी की अप्रतिम श्रद्धा-भक्ति को भी याद करता हूं। राम लल्ला की मूर्ति प्रतिष्ठान की अवधी पर उन्होंने भी व्रत रखे हैं। सुना है, वो सात दिन धरती पर लगाए एक बिछाने पर ही सोएगें। ये हमारे भारत का महान सांप्रत हैं।

रामरक्षास्तोत्र का एक ओर श्लोक से श्रीराम की वंदना करता हूं।
श्रीरामचन्द्रचरणौं मनसा स्मरारामि।
श्रीरामचन्द्रचरणौं वचसा गृणामि।
श्रीरामचन्द्रचरणौं शिरसा नमामि।
श्रीरामचन्द्रचरणौं शरणं प्रपद्ये ।।
मैं एकाग्र मन से श्रीरामचंद्र जी के चरणों का स्मरण और वाणी से गुणगान करता हूं। वाणी द्वारा और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान रामचन्द्र के चरणों को प्रणाम करता हुआ,मैं उनके चरणों की शरण लेता हूं।

आज २२ जनवरी २०२४ का दिन बडा पवित्र हैं। भारतवर्ष की सनातन परंपरा का विजयोत्सव हैं। और उस पवित्र दिन पर "आनंदविश्व सहेलगाह" का एक छोटा-सा निमित्त यानि मैं ब्लोग लिखकर रामजी की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करता हूं।
आपका ThoughtBird. 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav.
Gandhinagar, Gujarat.
INDIA
dr.brij59@gmail.com 
9428312234
Reading Time:

Tuesday, January 16, 2024

What a love..! ❤️
January 16, 20240 Comments

Love is an endless mystery..!

for it has nothing else to explain it....Rabindranath Tagore.

प्रेम एक अनंत रहस्य हैं, उसे समझाने के लिए और कुछ नहीं !!


एक सदी के महानायक रवीन्द्रनाथ टैगोर। कला- साहित्य-शिक्षा के क्रांति पुरुष रवीन्द्रनाथ हैं। "शांतिनिकेतन उनकी प्रयोग भूमि हैं। जहाँ शिक्षा के बारें में कई प्रयोग हुए और उस समय के भारत को प्रबुद्ध बनाने का स्तुत्य प्रयास भी हुआ। ऐसी महान शख्सीयत को मन हो या न हो आदर देना ही पड़ेगा। अंग्रेज गवर्नमेंट को भी उन्हें 'सर' के खिताब से नवाजना पड़ा था। भारत के लिए प्रथम नोॅबल पारितोषिक के दमदार हकदार! पहेले गैर युरोपीय व्यक्ति !  "गीतांजलि" के काव्यों की चमक-दमक ही ऐसी थी। रहस्य और समर्पण की भाषा से  प्रकृति का आराधन हैं गीतांजलि..!
थोडी-सी पंक्तियाँ...

( विपोदे मोरे रक्षा क'रो, ए न'हे मोर प्रार्थना...बंगाली भाषा)
मेरी रक्षा करो विपत्ति में, यह मेरी प्रार्थना नहीं हैं;
मुझे नहीं हो भय विपत्ति में, मेरी चाह यही हैं।
दुःख-ताप में व्यथित चित्त को
यदि आश्वासन दे न सको तो,
विजय प्रयास कर सकूँ दु:ख में मेरी चाह यही हैं।
मुझे सहारा मिले न कोई तो मेरा बल टूट न जाए,
यदि दुनिया में क्षति ही क्षति हो,
(और) वंचना आए आगे,
मन मेरा रह पाये अक्षय, मेरी चाह यही हैं।


ये कहने की ताकत कोई सामान्य व्यक्ति में नहीं होती। ईश्वर के साथ प्रकृति के साथ का एकत्व संबंध इन शब्दों को प्रेरित कर सके। कविता का कोई विवरण नहीं करता क्योंकी आपको सहज ही समज में आ जाएगा। एक बार नहीं दो बार पढ़िए...भीतर ताजगी से भर जाएगा।

रविन्द्रनाथ मात्र कवि नहीं थे। एक शुद्ध ह्रदय के धनी थे। प्रकृति की संवेदना को समझने वाले अनुभावक थे। ईश्वर की प्रेम दुनिया में डूबकी लगाए अपना जीवन प्रफुल्लितता से जीने वाले "जीवनराम" थे। ओर इसी कारण रवीन्द्रनाथ जी जो कहते हैं, वो दमवाला लगता हैं। उनकी बातें हमें सैद्धांतिक लगती हैं। ईश्वर और प्रकृति की लीलामय कल्पना जब एक मुकाम पर पहुंच जाए...तब जो कुछ बातें कहीं जायेगी वो सिद्धांत या सिद्धांत से करीबी हो सकती हैं।

प्रेम एक अनंत रहस्य हैं, उसके बारें में कुछ कहने के लिए सचमुच कोई समर्थ नहीं हैं। प्रेम अनुभूति हैं, प्रेम अद्वैत हैं। प्रेम जीवन के अमूलख श्वास की तरह है। प्रेम आनन्द है, प्रेम करीबी की मर्यादा हैं। प्रेम आसमान को छू लेने वाला उत्तुंग शिखर हैं। दोस्तों, ये सब प्रेम शब्दावलियां कैसी लगी !? मुझे पता हैं...बहुत ही सुंदर..! हमारे भीतर में छीपे हुए प्रेम को स्पर्श करने वाली लाजवाब बातें...! मगर ये रहस्य प्रेम करने वालों का अपना होता हैं। उसमें कोई बनावट नहीं होती। थोडे से शब्द ठीक हैं, लेकिन प्रेम सबका अपना होता हैं। उसकी अनुभूति अपनी, उसकी भाषा भी अपनी खुद की होती हैं। मैं भला प्रेम कैसे लिख सकता हूँ।

प्रेम के रहस्य को अपने भीतर पालते हुए..!
जीवन की खुबसूरती अपने-अपने रंग से ढंग से,
अनुभूत करें।
शुभकामनाएँ for प्राकृतिक संबंध के गहराई की Understanding.

आपका ThoughtBird. 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav.
Gandhinagar, Gujarat
INDIA.
dr.brij59@gmail.com
09428312234
Reading Time:

Bonding is necessity of the life..!

  जीवन में जुड़ाव की आवश्यकता है..! अंग्रेजी शब्द बॉन्डिग का अर्थ बड़ा ही गहराई भरा हैं। बुद्धि और संवेदना के धनी के रुप में इससे हम ज...

@Mox Infotech


Copyright © | Dr.Brieshkumar Chandrarav
Disclaimer | Privacy Policy | Terms and conditions | About us | Contact us