Good Leadership...! - Dr.Brieshkumar Chandrarav

Tuesday, May 6, 2025

Good Leadership...!

 leadership is People more than projects.

नेतृत्व का मतलब परियोजनाओं से अधिक लोगों से है।


नेतृत्व की बात आती है तो करिश्माई गुण की बात करना आवश्यक हैं। ये ऐसा गुण हैं जो जन्मजात व्यक्ति के भीतर आकारित होता हैं। साधारण परिवार में जन्म, साधारण कर्म, साधारण ज्ञाति-जाति या साधारण व्यक्तित्व होने के बावजूद ये Quality एवं Ability व्यक्ति के अंदर पनपती हैं। ये सहज प्रक्रिया हैं। महान ईश्वर की ये अदृश्य आशीर्वादात्मक भूमिका हैं। leadership नेतृत्व के महत्त्वपूर्ण एवं गुणात्मक पहलू करिश्माई को मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझ ने का प्रयास करते हैं। करिश्माई नेता की अवधारणा के बारें में थोड़े तथ्यपूर्ण पहलूओं को देखें।

करिश्माई नेता की अवधारणा जर्मन समाजशास्त्री 'मैक्स वेबर' ने दी थी।उन्होंने 1922 में एक अध्ययन में करिश्माई नेतृत्व को पारिभाषित किया था।उन्होंने करिश्मा को अनुग्रह का एक असाधारण और व्यक्तिगत उपहार बताया था। जो एक नेता को दूसरों पर गहरा प्रभाव डालने और उन्हें प्रेरित करने की शक्ति प्रदान करता है। 'मैक्स वेबर' ने अपने अध्ययन "इकोनॉमी एंड सोसाइटी" में करिश्माई नेतृत्व की अवधारणा प्रस्तुत की थी। उन्होंने करिश्माई नेतृत्व को एक शैली के रूप में परिभाषित किया था। जो आकर्षण, प्रेरक क्षमता और असाधारण गुणों से युक्त होती है। इससे नेता अपने अनुयायियों को एक विशेष उद्देश्य या दृष्टिकोण के प्रति प्रेरित करता हैं। उन्हें एक साथ जोड़ने में कार्यदक्ष होता है। करिश्माई नेता का अधिकार पारंपरिक या कानूनी अधिकार से अलग होता है। नेता के व्यक्तिगत आकर्षण के प्रति एवं अनुयायियों में उनके प्रति विश्वास भी कायम होता है। 
(Information by wikipedia and western governors university. and thanks to sayed for picture)



अमेरिकन राष्ट्र प्रमुख 'रोनाल्ड रॅगन' को अक्सर करिश्माई नेतृत्व के उदाहरण के रूप में देखा जाता है। उनके भाषणों और नीतियों ने लोगों को प्रेरित किया था और उनकी सरकार को समर्थन दिया था। हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी करिश्माई नेता ही थे। अपने सामान्य जीवन से सबको प्रेरित किया। लाखों-करोड़ों लोग उन्हें ' हमारे प्यारे बापू' के नाम से पुकारने लगे। हमारे भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती ईंदिरा गांधी भी इस करिश्माई मंत्र के कारण 'आयर्न लेडी' का सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। आज के दौर में ऐसे ही करिश्माई गुणों से भरे हमारे प्रधामंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी राष्ट्र को अनूठी दिशा दे रहे हैं। वे सामान्य परिवार से निकलकर विश्व को अचंभित कर रहे हैं।


करिश्माई नेतृत्व सिद्धांत शैली है, जिसमें नेता अपने व्यक्तिगत आकर्षण और क्षमता के माध्यम से लोगों को प्रेरित व प्रभावित करते रहते हैं। अपने अनुयायियों के साथ भावनात्मक संबंध बनाए रखते हैं। उन्हें प्रेरणा देते हैं और लक्ष्यों के प्रति प्रेरित भी करते हैं। नेतृत्व शैली महान शक्ति भी हैं। महान चक्रवर्ती चंद्रगुप्त मौर्य के चयन में चाणक्य ने इसी करिश्माई गुण को देखा होगा। ये हमारे भारत के इतिहास की गवाही हैं।

अच्छा नेतृत्व लोगों से संवृत रहता हैं। योजना-परियोजनाएं बनती रहती हैं। और कार्य की सफलता के लिए लोगों का झुडाव भी होता रहता हैं। मतलब, लोगों की विश्वसनियता का प्रतिक बनना सरल नहीं हैं। नेता तब ही सफल होगा जब वो करिश्माई से भरा हो। बाकी पद-पैसे या विरासत के दम पर शासन नहीं किया जा सकता। उसे सिर्फ 'मर्कटलीला' ही कह सकते हैं।

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav.
Modasa, Aravalli.
Gujarat. INDIA.
drbrijeshkumar.org
dr.brij59@gmail.com
+91 9428312234

3 comments:

  1. તમારામાં સુંદર લીડરશીપ છે. એમાં આગળ વધો.

    ReplyDelete
  2. દોસ્ત તમને વાંચીને ખૂબ જ આનંદ અનુભવું છું

    ReplyDelete
  3. સચોટ લખાણ તુરંત સમજાઈ જાય એવું લખાણ છે.

    ReplyDelete

Thanks 👏 to read blog.I'm very grateful to YOU.

Practice Critical thinking..!

  Analyze every situations, problems and informations  from different angles. you will always get a different  perspective. आलोचनात्मक सोच क...

@Mox Infotech


Copyright © | Dr.Brieshkumar Chandrarav
Disclaimer | Privacy Policy | Terms and conditions | About us | Contact us