January 13, 2026
BY Brij Chandrarav
4 Comments
"Ascension means it's You vs You.
And one of you has to die"A keredoldscuid.
"आरोहण का अर्थ है तुम बनाम तुम। और तुममें से एक को मरना होगा।" ए. केरेडोल्डस्कुइड
'Ascension' means the action of rising to an important position or a higher level.
'आरोहण' का अर्थ है किसी महत्वपूर्ण पद या उच्च स्तर पर पहुंचना।
उठना चाहते हो !?
कुछ करना चाहते हो !?
या फिर उड़ना चाहते हो..!? जीवन में बेहतरीन एक्शन चाहते हो तो ये ब्लोग आपके लिए ही हैं। सृष्टि के सब मनुष्य को जन्म से जीवन मिलता है। रात-दिन के घटनाक्रम में जीवन बहता चला जाएगा- बढ़ता ही रहेगा। इसमें कुछ अलग करना हैं, ये जीवन के लिए चैलेंज हैं। इसके लिए ईश्वर की कुछ अदृश्य अपेक्षाओं को समझकर आगे बढ़ना एक अच्छा स्टेप-कदम माना जाएगा। हरेक व्यक्ति की स्थिति-परिस्थिति या फिर योग- संयोग अलग हो सकते हैं। फिर भी कुछ नये मार्ग को चयनित करके अपना मुकाम तय करना हैं। इस मार्ग पर चलने की कोशिश जीवन की सबसे सुंदर क्रिया होगी ऐसा मुझे प्रतित हो रहा हैं।
'एसेंशियल' एक मानक अंग्रेजी शब्द नहीं है, लेकिन यह संभवतः 'एसेंट' शब्द जिसका मतलब ऊपर की ओर बढ़ना ऐसा होता हैं। एक ओर अर्थ में 'एसेंशियल' 'आवश्यकता या जरूरत' को दर्शाता है। अब मैं बात करता हूँ आवश्यकता की, जरुरत की और उपर उठने के साथ किसी उच्चतम अवस्था तक पहुंचने की..! शरीर रूप साधन के उपयोग से हमें जीवन को गति देनी हैं। शारीरिक अवस्था प्रकृति के आधिन हैं मगर हमारी मानसिक-सांवेगिक़ और आध्यात्मिक गति; जिसके कारण हम हमारी पहचान बना सकते हैं। दूसरों से अलग करके संसार में नये मुकाम स्थापित कर सकते हैं। उसके लिए जितना हो सके इतना अच्छा समझ लेना होगा। हमारी मानवीय गति को बढ़ानेवाली संभावनाओं से ब्रह्मांड भरा हुआ हैं। फिर भी समस्याएं आती हैं। क्यों ऐसा विपरीत मंजर खड़ा होता हैं ? इस चर्चा में स्वाभाविक रुप से कुछ प्रश्न जरुर खडे होंगे।
संभावनाओं के बीच विकलता क्यों आती है ?
कौन हमें रोक रहा है ?
हमें किसका सामना करना होगा ?
उत्तर ब्लोग के टाईटल में ही हैं। हम खुद अपने सामने हैं। 'मैं के विरुद्ध मैं..!' की प्रतिस्पर्धा हैं..! you vs you..! जीवन का ये महत्वपूर्ण पहलू हैं। हमें इसे समझना होगा। मैं खुद अपने को रोक रहा हूँ। इसलिए संभावनाएं मुझे दिखाई नहीं पड़ती। इसी कारण मदद करने वाली शक्तियां विमुख हो जाती हैं। और हम धीरे धीरे ठहराव के पाश में बंधने लगते हैं। 'एक्शन ऑफ राइजिंग' नहीं हो पाता..! 'जीवन ऐसे ही बहता है, मन में प्राप्ति की ओर खुद बढ़ना होगा..!' ऐसी भावनाएं जरुर कारगर साबित हो सकती हैं। ठहराव से भरा एवं भटकाव से भरा जीवन उम्र की ओर बढ़ता हैं, वैसे ही संवेदनात्मक बनता जाता हैं, मन सहज ही मजबूत बनता जाता हैं। एक सुंदर पथ हमारे सामने दृश्यमान होता हैं।
हम गिर जाएं या गिरा दिए जाएं
खुद से हमें ही उठना है..!
धूल झाड़ कर हिम्मत से फिर,
आगे और सिर्फ आगे ही बढ़ना है...! (श्रेयांसी सतीश)
एक विचार को अनुमोदन मिले तो वो विचार थोड़ा दमदार बन जाता हैं। देखिए, ए. केरेडोल्डस्कुइड ने मुझे एक विचार दिया। उस पर मैं ब्लोग कर रहा था। श्रेयांसी सतीश जैसी कवियित्रीने उसको अनुमोदन दे दिया। तेरे किरदार को सुवासित करना तेरे ही हाथ में हैं। एक को मरना होगा मतलब अपनी इच्छाओं-आकांक्षाओं को छोडना होगा। कुछ पाने के लिए अपनी पसंद को छोडकर एक का स्वीकार करना होगा। बहुत ही सुंदर विचार पर चिंतन करते हुए मैं भी खुश हो गय़ा। जीवन को एक 'विचारतजुर्बा' मिला हैं। अब अपने काम में लगना हैं। बेहतरीन रास्ते पर अकेले ही चल पड़ना हैं। आरजू की परवाह किए बिना, बस हमें चलते जाना हैं। इसे हम 'एक्शन ऑफ राइजिंग' कहेंगे। संसार में खुद पर विजय पाकर ही दमदार किरदार खड़े हुए हैं। आरोहण के मार्ग पर थमना मना हैं, क्योंकि निर्धारण में बाधा आ सकती हैं !? और आरोहण कठिनाईओं के सामने किए गए मजबूत इरादों की कोशिश हैं..!?
आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Modasa, Aravalli
Gujarat.
INDIA
drbrijeshkumar.org
Dr.brij59@gmail.com
+91 9428312234
7016171996