Dr.Brieshkumar Chandrarav

Monday, March 31, 2025

FOCUS ON YOUR FUTURE..!
March 31, 2025 5 Comments

Rivers Never Go Reverse...So try to live like a river.

Forget your past and

FOCUS ON YOUR FUTURE..!
A.P.J. Abdul Kalam. 

नदियाँ कभी उल्टी दिशा में नहीं बहती इसलिए नदी की तरह जीने की कोशिश करें। अपने अतीत को भूल जाएँ और अपने भविष्य पर ध्यान दें।


कभी कभार शब्द भी विचलित करते हैं, विचारभी..! महान वैज्ञानिक और दार्शनिक डाॅ.अब्दुल कलाम जी की दमदार बात सुनकर अच्छा लगा। साथ ही थोडा अचंभित हूं कि कहीं पढा था; इतिहास हमारी धरोहर हैं। जो व्यक्ति अपना इतिहास नहीं जानता वो अपनी प्रगति से दूर रहता हैं। अब यहाँ तो पास्ट को भूतकाल को भी भूल जाने की बात हैं..! फर्गेट यॉर पास्ट..!

विचार कभी गलत नहीं होता। वो अनुचित हो या उचित। विचार की अपनी ताक़त होती हैं। उसे किस तरीके से समझना है वो हमारी सोच पर निर्भर करता है। मैंनें पहले कहीं लिखा था। महाभारत के सभापर्व में दुर्योधन द्वारा एक उक्ति कही गई हैं, 'असंतोषा: श्रीयंमूलं' असंतोष ही लक्ष्मी का मूल हैं। एक तरफ ये एकदम सही लगता हैं। हमें धन प्राप्ति श्रीलक्ष्मी की प्राप्ति करनी है तो असंतोष पूर्वक महेनत करनी होगी। कुछ भी प्राप्त करना हैं तो असंतोष को पालना होगा। लेकिन ये बात तब गलत होती है जब प्राप्ति के मार्ग बडे विचित्र और अमानुषिक होते हैं। कदापि विचार गलत नहीं हो सकता वर्तन गलत हो सकता हैं।


अब समझ में क्लियारीटी हो गई होगी। हमें विचार की गहराई को पकडना होगा। उसकी ताक़त को महसूस करना होगा। दूसरें विचार से तुलना नहीं करनी हैं। अब्दुल कलामजी सोच सो प्रतिशत सही हैं। उनका निरीक्षण सटीक हैं। नदी हमें हरदम सिखाती रहती हैं। वैसे तो प्रकृति में देखने की हमारी नज़र से ज्ञान प्राप्ति की क्रिया को निस्बत हैं। हम कैसा सोचते हैं वो हम पर ही निर्भर करता हैं।

'रिवर्स फाईंड अ वे' नदी अपना रास्ता खुद ही ढूंढ लेती हैं। ये वाक्य मैं जोड़कर आगे बढता हूँ। कलाम जी कहते हैं: नदी कभी उल्टी नहीं बहती और वापिस भी नहीं आती। चल पडी फिर चल ही पडती हैं। हमें अपने रास्तें खुद चुनना हैं। फिर उस पर चल पड़ना, दौड पडना हैं। आने वाले समय की ओर..! भूतकाल के अच्छे बुरे वक्त को भूलकर क्या हांसिल करना हैं, कहां तक पहुंचना हैं ? उसका ही विचार करना होगा। मंजिले को पा लेना ऐसे ही संभव नहीं होता। एक नज़र वहीं लगी रहनी चाहिए। कदम वहीं दिशा में चलते रहने चाहिए।

नदी को रोकने के प्रयास हुए हैं। बंध बांधकर बहते पानी को रोकने के प्रयास कारगत हुए लेकिन नदी बहती ही रही हैं। उसका मुकाम सागर हैं। वहां तक की सफर जारी रहती हैं। हम तो नदी को बांधने से खुशहाल हैं। लेकिन उसे रोक नहीं सकते..! नदी बहती हैं वापस नहीं लौटती..! मंज़िल को पा ने की इससे बड़ी हैरत भरी घटना कहां देखने मिलेगी ? ये प्रकृति का संदेश हैं। ये अदृश्य ईश्वर की लीला हैं।

नदी या प्रकृति के कईं पहलुओं से हमें यहीं सीखना होगा...रुकना नहीं हैं। ये भी सीखना होगा किसी को रोकना भी नहीं हैं। इस हरकत से प्रकृति का प्रकोप झेलना पड़ेगा वो निश्चित हैं। सबको अपने-अपने मुकाम तक पहुंचने का अधिकार हैं। वो याद रखें तो प्रकृति की बेशुमार कृपा हम पर बनी रहेगी। और हमारी वैयक्तिक प्राप्ति भी सरलतम होगी।

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Modasa, Aravalli.
Gujarat.
India
drbrijeshkumar.org
dr.brij59@gmail.com
+ 91 9428312234 
Reading Time:

Tuesday, March 25, 2025

The great फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की...!
March 25, 2025 7 Comments

"I have never betrayed you even in my thoughts." Dostoevsky.


 "मैंने कभी अपने विचारों में भी तुम्हें धोखा नहीं दिया।" 

The Idiot (1868-69) उपन्यास की बात ही कुछ ओर हैं। 'द रशियन मेसेंजर' जर्नल में 'द इडियट' की कहानी श्रेणीबद्ध प्रकाशित हुई थी। बड़ी ही लाजवाब कृति हैं। एक युवान राजकुमार अपनी सरलता- सहजता से मानो की खुले दिल से जीवन जीता हैं। उसकी निर्दोषता दुर्व्यवहार का सामना करती हैं। फिर भी दोस्तोयेव्स्की ने अपने पात्र को सकारात्मकता से भर दिया हैं। यहाँ एक अच्छे इन्सान का चरित्र उभर के आता हैं। सर्जक की यहीं खूबी होती हैं।

Dostoevsky

जीवन गजब की कहानी हैं। कोई लिखता हैं, कोई अनुभूत करता हैं। खुशी-गम, हर्षोउल्लास, क्रोध, असूया, सत्य-असत्य एवं आनंद की लहर में जीवन बहता रहता हैं। कोई जीवन को समझने में समय बर्बाद करता हैं। कोई अलौकिक रुप से जीवन को जीता है। "मैं ईश्वर की कुछ मर्ज़ी का साधन हूँ " ऐसा समझते हुए कोई आनंद करता हैं।

रात-दिन, खान-पान और स्त्री-पुरुष इसमें शायद सबकुछ आ जाता हैं। प्रकृति-जीवन और मानव व्यवहार तीनों से जीवन बनता हैं। जीवन के मर्म को अकारण ही समझ लेना भाग्य हैं। और जीवन में अच्छे लोगों की संगत प्राप्ति होना उससे भी बडा भाग्य हैं। 'स्वजन' मूलतः अपने होने चाहिए। अपने अपने ही रहें तो बेहतर हैं। और उसकी अनुभूति के लिए प्रेम करना पडता हैं। प्रेम को अपने भीतर ही पलने देना होगा। पूजा करके उसे संवर्धित करना चाहिए।

आईए, महान रूसी लेखक और दार्शनिक फ़्योदर दोस्तोयेव्स्की के जीवन की एक बात हैं। एक बार उन्होने अपनी प्रिया मारिया को लिखा था: "उस गली में जहाँ तुम रहती हो, उसमें तुमसे अधिक सुंदर नौ महिलाएँ हैं। तुमसे लंबी सात महिलाएँ हैं और तुमसे छोटी नौ महिलाएँ हैं। एक महिला है, जो दावा करती है कि वह मुझसे तुमसे अधिक प्रेम करती है। काम की जगह पर भी एक महिला मुझे हर दिन मुस्कुराकर देखती रहती है। एक अन्य स्त्री भी मुझसे बातचीत करने की कोशिश करती है। और रेस्तरां की वेट्रेस तो मेरी चाय में चीनी की जगह शहद डालती है...लेकिन फिर भी..!मैं सिर्फ़ तुमसे ही प्रेम करता हूँ।"
और विवाह के बाद....
मारिया ने एक समर्पित पत्नी होने का प्रमाण दिया था। उन्होंने उनके रोग, गरीबी, लंबी यात्राओं और अनुपस्थिति को सहन किया था। हर कठिनाई में मिस.मारिया दोस्तोयेव्स्की के साथ ही खड़ी रही थी।

जब वे मृत्युशय्या पर पड़ी थी, तब दोस्तोयेव्स्की ने धीरे से उनके कान में फुसफुसाया मतलब धीरे से कहा था : "मैंने कभी अपने विचारों में भी तुम्हें धोखा नहीं दिया।" (साभार सोशल मीडिया)

प्रसंग खत्म हुआ। बात बडे दार्शनिक के जीवन की हैं। इसलिए इतनी दिलचस्प नहीं हैं। बात उन पति-पत्नि के बीच के अनुराग की हैं। जीवन चलता तो रहेगा, लेकिन ऐसी संवेदन शील भावनाओं में बहता जाय तो ठीक हैं। उसका सौंदर्य बडा ही सुहावना होता हैं।

चलों, ऐसे सुहावनेपन की खोज में निकल पडे...!

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Modasa, Aravalli.
Gujarat
India.
+91 8428312234
drbrijeshkumar.org
dr.brij59@gmail.com 
Reading Time:

Monday, March 17, 2025

Joy of Victory.
March 17, 2025 10 Comments

"In a war of ego, the loser always wins" BUDDHA

"अहंकार के युद्ध में हारने वाला हमेशा जीतता है।" - भगवान बुद्ध

जीवन की कला बड़ी ही पेचीदी हैं। जन्म से लेकर के मृत्यु तक जीवन जीना और समझना ही चलता रहता हैं। रात-दिन के समय चक्र में जीना हैं। संसार सागर के खारेपन को पीना हैं। कहीं माँ गंगा की शीतलता धारा को महसूस करना हैं। कभी खुशी कभी गम की तरह जीवन बहता ही रहता हैं। सृष्टि के प्राकृतिक व सामाजिक पहलूओं के साथ जीवन का तालमेल करते जाना हैं।

जन्म मिला है, जीवन मिला है तो गुजरेगा भी सही...! लेकिन जिसको जीवन का अर्थ समझ में आता हैं। कुछ करने की उम्मीद उनके मन में पलती हैं। या नियंता के निमित्त उनको वैसे ही मार्ग पर ले जाते हैं। या ईश्वर की विशेष मर्ज़ी के तहत कुछ अनूठा व्यक्तित्व आकारित होता हैं। कुछ विशिष्ट कार्य संभावित होते हैं। एक ऐसा व्यक्तित्व जो संसार को मार्गदर्शित करता हैं। जिसे युगपुरुष का नाम देकर हम उनका बहुमान करते हैं।

Buddha

अब, जिसको जीवन के बारें में ज्यादा कुछ समझना हैं। अपने नियत कर्मो को पहचान कर समाज में कुछ अच्छा देना हैं उसे आगे पढना चाहिए। बाकी टाइम पास के लिए कईं ओर भी काम हैं। शेखचल्ली या उनका भी बाप बनना हैं, वो इस मार्ग पर चल सकते हैं।

भगवान बुद्ध के जीवन की गति कुछ इस प्रकार की थी। उनको जीवन के मर्म को पकडना था। गहराई से जीवन को समझना था। सत्य और असत्य क्या है उसका भेद जानना था। जीवन और मृत्यु के रहस्यो को समझना था। ऐसे अनूठे मार्ग पर जिसे भी चलना है, उसे सब से मिलना होगा। उनको सबसे प्रेमपूर्ण व्यवहार करना होगा। सद्गुण आवश्यकता की महत्ता को स्वीकार करना होगा। और भगवान बुद्ध ऐसे ही जीये है। हमें उपदेश करते हैं, मतलब जीवन का अनुभव बताते हैं। उन्होंने नियंत्रित जीवन जीया हैं। त्याग और समर्पण को महसूस किया हैं। जीवन की भरपूर उर्जा के लिए तप एवं साधना हैं।

वो परम प्राप्ति के वाहक भगवान बुद्ध अपनी जीवन प्रज्ञा से कहते हैं; हमें अहंकार के युद्ध में बख़ूबी भाग लेना हैं। लेकिन अहंकार के सामने तो हार ही जाना हैं। किसी प्रकार अहंकारी जीत जाता हैं। उसके सामने वाला हारता हैं। इस दोनों स्थिति में बहुत फर्क हैं। वैसे तो अहंकारी का विनाश ही होता हैं। एक व्यक्ति के रुप में हमें ego पालने से बचना होगा। क्योंकि उससे हमारें भीतर का मनुष्य कुंठित हो जाएगा। ईश्वर की दी हुई शक्तियाँ समाप्त हो जायेगी। हम मनुष्य के रुप में "कुछ करना चाहते हैं" ऐसे कईं संकल्पो से दूर ही रहेंगे।

अहंकार दूसरें को परास्त करने की विचित्र कला हैं। उससे व्यक्ति खुद ही खत्म हो जाएगा। इतिहास के पन्नों में काफी कुछ भरा पड़ा हैं। अहंकार में किसका सर्वनाश हुआ और अहंकारीयों से हारकर कितनों ने अपने मुकाम को बहतरीन अंजाम दिया हैं। इतिहास गवाह हैं, चांद और सूरज भी कुदरत की ओर से सब देख रहे हैं। मिटाने वालो की हस्ती खूद ही मिट गई हैं। अहंकारीयों के अपमान को झेलते हुए कईं नस्ल आज भी जिंदा हैं। तुच्छता के मार से आज भी कईं संवर गए हैं। और एक तरफ सबकुछ अपने हाथ में होने के बावजूद लोग परेशान हैं। कईं लोग अपने भीतर की झीलमिलाहट से दूर जा रहे हैं।

क्योंकि हारना भी जरुरी है...!?
और जीतना ही है तो...सबको अपनी ज्ञाति-जाति-धर्म का अहंकार मुबारक !!

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Aravalli, Gujarat state
drbrijeshkumar.org
dr.brij59@gmail.com
+91 9428312234.

Reading Time:

Wednesday, March 5, 2025

STARTING THE CHANGES.
March 05, 2025 2 Comments

Falgun is glorious month of the nature.

फाल्गुन प्रकृति का गौरवशाली महीना है।

भारत प्राकृतिक वैविध्य के साथ मौसम के वैविध्य में भी अनूठा हैं। वैदिक परंपरा का वाहक भारत मनुष्य जीवन के नैसर्गिक जीवन को सहज ही विकसित करता हैं। ऋतुओं का बदलाव मनुष्य के मन-मस्तिष्क को सँवार ने का काम करता हैं। वैसे एक सत्वशील मौसम की बात करता हूं।

फाल्गुन मास हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष का अंतिम महीना है। वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है फाल्गुनमास..! इसे रंगों और खुशियों का महीना भी कहा जाता है। फाल्गुन मास से जुड़ी कुछ सुनी-अनसुनी बातें इस ब्लॉग में करते हैं।

Spring

फाल्गुन मास का नाम 'फाल्गुनी' नक्षत्र पर आधारित है। इस महीने की पूर्णिमा को चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होता है, इसलिए इसे फाल्गुन कहा जाता है। ये प्रकृतिक बदलाव का महीना हैं। फाल्गुन मास में सर्दि का अंत और गर्मि का प्रारंभ होता है। इस समय प्रकृति में नए पत्ते और विविध प्रकार के फूल खिलने लगते हैं।  जिससे वातावरण मनमोहक बन जाता हैं।
फाल्गुन का धार्मिक महत्व भी बडा हैं। वसंत के आगमन में शारदा पूजन का विशेष महत्व हैं। शिवरात्रि पर्व के कारण पूजा-पाठ भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। होली के साथ ब्रजवासी कृष्ण को झोडकर रंगोत्सव मनाया जाता हैं। ब्रज में मनाई जानेवाली होली की तो बात ही निराली थी। राधा और कृष्ण के साथ गोप-गोपियों का नृत्य बडा ही सुहावना था। इसके चित्र से भी आज सब मोहित हो जाते हैं। भक्त प्रह्लाद की उपासना के साथ भगवान विष्णु झुडे हैं। इसतरह यह महीना भगवान कृष्ण और भगवान शिव को समर्पित है। एक मान्यता यह भी है कि फाल्गुन माह में चंद्रमा का जन्म हुआ था। इसलिए इस माह में चंद्रमा की उपासना का विशेष महत्व है। वैसे भी गर्मी के मौसम में शीतलता चंद्रमा से ही मिलती हैं।

एक महत्वपूर्ण बात होली की हैं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत होती रही हैं। कुदरत का मूलभूत सिद्धांत प्रकृति बयां करती हैं। इसके साथ मनुष्य जीवन की गतिविधि झुडती हैं। इसे हम त्योहार कहते हैं। इसतरह ये त्योहार इसके प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। रंगों और खुशियों का अद्भुत साथवाला उत्सव होली हैं। इसलिए ये आनंद और उल्लास का भी महीना कहा जाता हैं।

हिंदु संस्कृति के गौरवशाली फाल्गुन मास का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक है। साथ प्रकृति के साथ जुड़ने और जीवन में खुशियाँ लाने का अवसर प्रदान करता है। जीवन का मकसद आनंद हैं। ईश्वर की सारीं योजनाएं मनुष्य जीवन एवं प्रकृति के समग्र जीवजंतुओं के हित के लिए ही हैं। ऋतुओं का बदलाव प्रकृति में बदलाव लाता हैं। और प्रकृति का फ़रमान हम सबके लिए होता हैं। हमारे मन पर उनकी गहरी छाप पड़ती हैं। हमारी सोच भी बदलती हैं। खानपान में भी काफी-कुछ बदलाव आते हैं। एक प्रकार की गति से दूसरे प्रकार की गति में जाना होता हैं। नई उर्जा से फिर एकबार हम भर जाते हैं।

हिंदु संस्कृति जीवन के आनंद और उल्लास की संस्कृति हैं। इसमें सबका समान अधिकार हैं। आनंद प्राप्ति की गति में कोई क्षति पैदा करना प्रकृति का ही अपमान कहलाता हैं। सबके आनंद को वंदन करता हूं।

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar chandrarav
Aravalli, Gujarat.
India.
+91 9428312234
drbrijeshkumar.org
Dr.brij59@gmail.com 
Reading Time:

Monday, February 24, 2025

अद्भुत महाकुंभ २०२५
February 24, 2025 6 Comments

शाश्वत परंपरा का संयोग...!

भारत की सनातन हिन्दु धरोहर का साक्ष्य..!

माँ गंगा का अप्रतिम दुलार का उत्सव...महाकुंभ।

पंडित जगन्नाथ की उत्तम संस्कृत काव्य रचना 'गंगालहरी' के कुछ श्लोक पढ़ते हुए महाकुंभ की साक्ष्य अनुभूति करें...!

महाकुंभ 2025

पंडित जगन्नाथ सत्रहवीं सदी के एक प्रमुख भारतीय कवि, आलोचक व साहित्यशास्त्रकार एवं वैयाकरण थे। जगन्नाथ पंडित का जन्म एक तैलंग ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम पेरुभट्ट था। जगन्नाथ ने अपनी शिक्षा अपने विद्वान पिता से प्राप्त की और जल्द ही प्रतिभाशाली छात्र के रूप में उभरे। उन्होंने विभिन्न विषयों का अध्ययन किया, जिसमें साहित्य, दर्शन और व्याकरण शामिल थे।

जगन्नाथ पंडितने कई महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की, जिनमें रसगंगाधर, चित्रमीमांसाखंडन प्रमुख हैं। रसगंगाधर उनका सबसे प्रसिद्ध काम है, जो साहित्यशास्त्र का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इसमें उन्होंने रस, भाव, और अलंकार जैसे विभिन्न साहित्यिक तत्वों का वर्णन किया है।

महैश्वर्यं लीला जनित जगतः "जगतउत्पन्ना" माँ गंगा को वंदन करते हुए।
"सुखं शेषे शेतां हरिः अविरतं नृत्यतु हरः।
सवित्री कामानां यदि जगति जागर्ति भवती॥"

भावार्थ: "यदि आप जगत में जागृत हैं और सबकी कामनाएँ पूर्ण कर रही हैं, तो भले ही ब्रह्मा समाधि में लीन रहें, विष्णु शेषनाग पर शयन करें, और शिव निरंतर नृत्य करें।

"सकल-कल्मष-ध्वंसिनी सुकृत-राशि-प्रवर्षिणी।
हिमाद्रि-हृदयागार-प्रकाशिनी शशांक-शेखर॥"

भावार्थ : "समस्त पापों का नाश करने वाली, पुण्यों की वर्षा करने वाली, हिमालय के हृदय में निवास करने वाली, चंद्रमा को धारण करने वाले भगवान शंकर की जटाओं में विहार करने वाली...माँ गंगा जीवों पर कृपा करने वाली और उन्हें भवसागर से पार लगानेवाली हैं। ऐसी ब्रह्मस्वरूपा भगवती भागीरथी गंगा माता पुण्यात्माओं द्वारा सेवित, पूजित, वंदित और अभिनंदित हैं।

माँ गंगा की इससे बेहतर बात मैं कैसे कर सकता हूँ। बस इतना कह सकता हूं। गंगा अनुभूति हैं..गंगा शीतल गोद हैं ! गंगा अलौकिक स्पर्श हैं, गंगा आशिर्वाद हैं। गंगा प्राण में चैतन्य का संचार हैं। गंगा उद्धार है, गंगा संसार की माँ हैं।

माँ गंगा के संगम तट पर सनातन संस्कृति का महा उत्सव होता हैं। उसे हम कुंभ के नाम से जानते हैं। गंगा-यमुना और लुप्त सरस्वती का संगम स्थान प्रयागराज हैं। इस वर्ष 144 बरस के बाद दिव्यकुंभ लगा हैं। ऐसा एक मत इसे विशेष बना रहा हैं। मकरसंक्रांति से लेकर माघ मास की महाशिवरात्रि तक चलने वाला ये महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक धरोहर को प्रस्तुत करता हैं।

युगों से गंगा स्नान की परंपरा चली आ रही हैं। आज सोशल मिडिया एवं यातायात के साधन की सुविधा बढ़ी हैं। सहज पर्याप्तता के कारण कुंभ में लोगों की भीड बढ़ी है। व्यवस्था की आवश्यकता, भीड का नियंत्रण एवं मार्ग प्रबंधन जरुरी हो गया हैं। प्रशासन इसके उपर खरा उतरा या कुंभ का मनचाहा व्यवस्थापन हुआ इसके बारें में कुंभ के साक्षी अच्छा बयान दे सकते हैं।

धार्मिक आस्था को बढावा देना एक बात हैं। लेकिन धार्मिक आस्था में जीना दूसरी बात हैं। आध्यात्मिकता वृत्ति हैं, संवेदनात्मक अनुभूति हैं। उसको न फैलाया जाता है न रोका जा सकता हैं। इसके बारें में मूर्खता पूर्ण व्यवहार न करें तो ईश्वर खुश रहेंगे।

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Aravalli, Gujarat.
INDIA.
drbrijeshkumar.org
Dr.brij59@gmail.com
+91 9428312234
Reading Time:

Tuesday, February 4, 2025

Victory of Vasant..!
February 04, 2025 4 Comments

वसंत भारत की प्रसिद्ध छह ऋतुओं में से एक हैं। भारतीय वांग्मय के मनीषियों ने वसंत को ऋतुराज कहकर सम्मान दिया है। लेकिन महाकवि कालिदास की बात ही निराली हैं। महाकवि से प्रसिद्ध कालिदास प्रकृति वर्णन के संवेदनशील कवि थे। प्रकृति की वस्तुतः प्रस्तुति को हम 'छायावाद' से जानते हैं। छाया प्रकृति की आत्मा होती हैं। कालिदासजी 'छायावाद' के महारथी थे।


महाकवि की लगभग सभी कृतिय़ों में वसंत का अद्भुत वर्णन देखने को मिलता हैं। वसंत में प्रकृति की रमणीयता खिल उठती हैं। सृष्टि के सभी जीवों को तरबतर करती वसंत अपने साम्राज्य को स्थापित करती हैं। कवि कालिदास का प्रकृति काव्य 'ऋतुसंहार' का एक सुंदर श्लोक लिखते हुए मैं भी आनंदित हूँ।

प्रफुल्लचूतांकुरतीक्ष्णसायको द्विरेफमाला विलसद्वनुर्गुण:।
मनांसिमेत्तं सुरतप्रसंगिऩां वसन्तयोद्धा समुपागत: प्रिये ।। (६.१ ऋतुसंहार)

"हे प्रिय ! आम्र की मंजरियों के तीखे बाण के साथ तथा अपने पुष्पधनुष पर भ्रमर-पंक्तियों की प्रत्यंचा चढ़ाकर सुरतप्रेमी रसिकों के हृदय बेधने के लिए वसंत योद्धा की तरह आ पहुंचा हैं।"

                             Picture by Wikipedia. Artwork by Raja Ravi Varma 

यहां वसंत को योद्धा कहा गया हैं। लेकिन ये योद्धा कोई युद्ध के लिए नहीं हैं। हृदय को बंधक बनानेवाला युद्ध हैं। पुष्पधनुष के ऊपर हारबंध भ्रमरों की प्रत्यंचा की कल्पना कालिदास ही कर सकते हैं। 'कुमारसंभवम्' में शिव को मोहित करने के लिए स्वयं कामदेव वसंत का माहौल खड़ा करते हैं। 'अभिज्ञानशाकुन्तल' तो पूरा नाटक होते हुए भी 'प्रकृतिकाव्य' बन गया हैं। कविवर कालिदासजी की ये बेहरिन कल्पनाएं हैं। प्रकृति के संमोहन को महसूस करते हुए उत्तम रुपको का प्रयोग करते हैं। संस्कृत काव्यशास्त्र में उपमा प्रयोजना तो कालिदास की ही, इसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। इसी कारण 'उपमा कालिदास्य' का बहुमान कालिदास को मिला था। कालिदास हमारी देवभाषा संस्कृत का गौरव हैं।

वसंत सृष्टि में नवसंचार- नवसंचरण- नवोत्साह के लिए प्रगट होती हैं। प्रकृति के रंगो की बौछार हमारी नज़र में भी छा जाती हैं। वातावरण में अनोखी खुश्बू और तरुवर का नवपल्लवन, फूलों की तो बात ही क्या करें ? धरती में रंगो का उत्सव छाने लगता हैं। यह परिवर्तन सब देख सकते हैं, महसूस कर सकते हैं। कोई पागलपन से इस नूतन बदलाव में नाचते हुए अपने जीवन को आनंद से भर देता हैं। कोई इसके स्पर्श से काफ़ी दूर रहता हैं। अपने जीवन को अपने ही घोंसले में बंद करते हुए..! अपने प्रगटन को दबाकर या फिर अपने जीवन की संकुचित गोलाकार दुनिया सजाता हुआ..! उस में वो कायम अकेला ही रहता हैं।

बसंत तो मिलन हैं, बसंत एकाकार होने का अवसर हैं। बसंत की सदाबहार संवृत्ति में जीना होगा। नये पन्नों को प्यार से सहलाना होगा। पुष्पो की रंगभरी दुनिया में कूद पड़ना होगा। वसंत को दिलों-जान से अंगीकृत करना होगा। बसंत ही कुदरत के दृश्यरुप आशिर्वाद हैं। जो कोई इन्सान वसंत की मदहोशी को महसूस कर सकता है, वो ईश्वर की अपार शक्ति का स्वीकार करते हुए मस्त रहेगा। जो कुछ हो रहा हैं, उसका सहज स्वीकार करता रहेगा। अपनी खुशियाँ का आनंद ले पाएगा और पीड़ाओं का समाधान ढूँढ पाएगा।

वसंत के आक्रमण जैसा माहौल खड़ा हो जाता हैं। कालिदास ने इसी कारण वसंत को योद्धा कहा हैं। लेकिन इस आक्रमण में परास्त होना ही आनंद हैं। यहाँ 'प्रकृतिजय' हैं, 'वसंतविजय' हैं। इनमें हारने की हरक़त हमें काफ़ी कुछ दे सकती हैं। हैं ना कालिदासजी !?

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar chandrarav
Aravalli, Gujarat
India.
drbrijeshkumar.org
Dr.brij59@gmail.com
91 9428312234.

Reading Time:

Tuesday, January 28, 2025

If a human being stays focused the universe..!
January 28, 2025 7 Comments


"मैं चाहता हूँ कि आप किसी चीज़ पर ध्यान केंद्रित करें, चाहे वह कोई भी चीज़ हो, क्योंकि अगर कोई इंसान ध्यान केंद्रित रखता है, तो ब्रह्मांड उसे स्वीकार कर लेता है।"

● सद्गुरु

ध्यान एक क्रिया हैं। जीवन की अद्भुत क्रिया हैं। ध्यान के दो पहलू हैं। ध्यान का लगना और ध्यान का भटकना। दोनों की संभवना बराबर हैं। वैसे तो भटका हुआ ध्यान भी कहीं तो लगता ही हैं। इसलिए हम ये भी नहीं कह सकते। आज इस ध्यान को एक ही पहलू से समझे। ध्यान लगना एक सहज और स्वाभाविक घटना हैं। हां एक बात से सहमत होना पड़ेगा कि ध्यान किस बात पर टिकता हैं।


सृष्टि के उपर भी ब्रह्मांड हैं। पृथ्वी जैसे अनेक ग्रह विद्यमान हैं। साथ खगोलिय विज्ञान तो आकाशगंगा की बात करता हैं। जिसमें लाखों करोडों ग्रह हैं। हमारे ज्ञान की मर्यादा हैं कि हम ब्रह्मांड को समझ सके। बस ब्रह्मांड की शक्तिओं का विचार करें। ब्रह्मांड असीमित शक्तिओं का भंडार हैं। इन सारी शक्तिओं का अदृश्य नियमन हो रहा है, उस नियंता को हम ईश्वर के रुप में जानते हैं।

सद्गुरु जैसे महान आत्मा हमें सरलता से ध्यान प्रक्रिया सिखाते हैं। उनका मार्गदर्शन हमें भी अपने कार्यो में सफल बनाने के लिए सक्षम हैं। यदि हमारा ध्यान वैयक्तिक प्राप्ति की ओर लगता हैं, तो सहज ही उसे हासिल कर सकते हैं। इससे उपर समष्टिगत हित के उपर ध्यान करेंगे तो वो बड़ी ताक़त से पूरा होगा। क्योंकि ब्रह्माण्डीय शक्ति हमें देने के लिए तैयार हैं। हमारें ध्यान का परिशीलन ब्रह्मांड की शक्ति का आकर्षण बनता हैं। मैं इसे कृपा कहता हूँ...ये ब्रह्मांड के आशीर्वाद हैं। इसको एक सीधी बात से समझने का प्रयास करें। कोई सामान्य परिवार एवं ज्ञाति का व्यक्ति, जिनके पास जीवन को विकसित करने के पर्याप्त भौतिक-आर्थिक साधनों की अपर्याप्तता हैं। वो अपनी निजी ध्यान प्रक्रिया से कुछ पाने का जज्बा मन में पालता हैं। कोई विशेष प्राप्ति करता हैं। समाज में सम्मान की भावना पैदा हो जाती हैं। ऐेसे कईं उदाहरण हमारे सामने मौजूद होंगे।

ऐसा होने के कईं कारण हैं। इसमें सबसे पहला कारण तिरस्कार है, अवहेलना हैं, अपर्याप्तता हैं। ये व्यक्ति में कुछ कर दिखाने की चिड़न पैदा करती हैं। तब ध्यान की क्रिया सहज कार्यान्वित होती हैं। उठते बैठते बस कुछ ख़यालात उनके साथ विकसित हो जाते हैं। फिर विचार एक स्वप्न का रुप धारण करते हैं। दिन-रात वो स्वप्न व्यक्ति को जागृत करता रहता है। और रास्ते भी खुदबखुद आकारित होते हैं। ये सब ब्रह्मांड की असीम कृपा के कारण होता रहता हैं।

मनुष्य के रुप में इसपर सबका अधिकार हैं। ईश्वरीय वरदान सब के लिए समान हैं। कोई ध्यान को समझने का प्रयास करता हैं। कोई ध्यान को जीने का प्रयास करता हैं। मगर ध्यान भीतर में उठती आग की तरह हैं। एकबार ये आग प्रज्जवलित हो गई फिर उसे रोकना नामुमकिन हैं। वो अपना रास्ता खुदबखुद तय कर लेगी। जैसे River finds a way...मैं कहना चाहता हूँ...life finds a way..! हम सबने देखा हैं, कोई इन्सान संघर्षकाल में जाता हैं। वो ध्यानस्थ होकर अपने कार्य में झुट जाता हैं। एक नया मुकाम तय होता हैं। एक नई मंजिल की दौड़ कायम होती हैं। एक स्वप्न हकीक़त बनने का रास्ता तय करता हैं। कुछ नया आकारित होता हैं। सफलता शोर मचाती हैं। स्वीकार, प्रशंसा, मान-मर्तबा, इनाम-अकराम जैसे शब्द साज़ सामने लगते हैं। ध्यान की क्रिया का फल एक उत्सव बन जाता हैं।

आपका Thoughtbird 🐦
Dr.Brijeshkumar chandrarav
Gujarat, India.
dr.brij59@gmail.com
drbrijeshkumar.org
+91 9428312234.
Reading Time:

Bonding is necessity of the life..!

  जीवन में जुड़ाव की आवश्यकता है..! अंग्रेजी शब्द बॉन्डिग का अर्थ बड़ा ही गहराई भरा हैं। बुद्धि और संवेदना के धनी के रुप में इससे हम ज...

@Mox Infotech


Copyright © | Dr.Brieshkumar Chandrarav
Disclaimer | Privacy Policy | Terms and conditions | About us | Contact us