Dr.Brieshkumar Chandrarav

Wednesday, November 26, 2025

Experience is a personal living process.
November 26, 2025 5 Comments

अनुभव व्यक्तिगत जीवन की एक जिवंत प्रक्रिया है।
यह अपने खुद की होनी चाहिए..!


मनुष्य जीवन की दृश्यमान आकृति शरीर हैं। लेकिन शरीर की विकसित अविकसित मानसिक अवस्था का विचार करे तो कईं बातों पर उलझने पैदा होगी। मनुष्य जीवन संवेगो से भरा हैं, विचार से भरा है। व्यक्तिगत रुप से जो कुछ वो समझता हैं, स्वीकार करता है, उसके उपर जीवन की पहचान निर्भर करती हैं। जीवन विकास के कईं पहलू में से आज इस ब्लोग में अनुभव की बात करता हूं।

अनुभव का अर्थ ही जीना हैं। सुबह होते ही जागने से सोने तक की एक दिन की जीवन प्रक्रिया में कितने कुछ अनुभव से हम गुजरते हैं। कईं अनुभव बारबार होते हैं। तो कईं अनुभव एकबार ही होते हैं। कभी कभार दैनंदिन अनुभव के मुकाबले एक बार हुए अनुभव जीवन को सही दिशा देने के लिए सक्षम होते हैं। अंधेरो से लडना पडता हैं, या अनजान जगह पर पहुंच जाना, जंगल में प्राणीओं का डर, ऐसी कईं परिस्थितियाँ एकदम से आती हैं। शायद अपने खुद की मर्ज़ी से भी..! शारीरिक आवेग भी हमें अलग ही अनुभव करवाते हैं। जैसे, भूख-तृषा, खाना-पीना, गिरना-उठना, चलना-दौड़ना कितने अनुभव की गिनती करुं !? आप भी इनमें कईं अनुभव को जोड़ सकते हैं। इसे हम क्रियात्मक अनुभव कह सकते हैं।



दूसरा होता हैं आत्मिक अनुभव। उसका भी अपना वैविध्य हैं ; दुःख-पीड़ा, हँसी-खुशी, समझना-स्वीकारना, महसूस करना या सोचना। ऐसे अनेक अनुभव से खुद ही पसार होना होता हैं। इसे ज्यादातर वैयक्तिक रुप से एकांत में महसूस किए जाते हैं। इसलिए इनको हम आत्मिक अनुभव भी कह सकते हैं। दूसरों के अनुभव को हम पढ़ सकते हैं, देख सकते हैं उनके बारें में सुनकर प्रेरित भी हो सकते हैं। फिर भी अपना अनुभव अपना होता हैं। उससे जो ज्ञान या शीख मिलेगी वही बेहतरीन होती हैं। हर इन्सान का अपना 'अनुभव जगत' होता हैं। जितना उसमें वैविध्य होगा उतना शानदार घटित होना तय हैं। किसी व्यक्ति के जीवन की समझ और उनके विचारों की ऊंचाई से हम प्रभावित होते हैं। इनमें उस व्यक्ति की अनुभव क्षमता की विशालता कारणभूत हैं। हां, ऐेसे विराट चरित्रों से सीखना चाहिए, उसका अनुसरण भी करना ठीक हैं। फिर भी अपने भीतर के अनुभवों को समझना ज्यादा बेहतर होगा।

अपना अनुभव प्रमाण हैं। दूसरों का अनुभव प्रेरणा हैं। हम इन दो स्थितियों को बारीकी से समझने का प्रयास करें, तो आगे काफ़ी कुछ समस्याएं खत्म हो सकती हैं। जीवन अपने मुकाम के लिए तैयार रहेगा। जीवन प्रमाणभूत अवसरों के लिए सक्षम बनता जायेगा। जीवन अपनी खुद की पहचान के लिए परिश्रमित होता चला जायेगा। अपनी नजर केवल नजर नहीं बनी रहेगी, उससे ऊपर उठकर उच्चतम दृष्टि का रुप धारण करेगी। सृष्टि के सभी मनुष्य जीवन की उत्कृष्टता अपने खुद के 'अनुभव जगत' को बयां करती हैं। सबकी 'शक्ति और संभावना' में समानता हैं। लेकिन घटित हो रही घटनाएं भिन्न भिन्न होती हैं। बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक इन्सान अच्छे बुरे अनुभवों से गुजरता रहता हैं। उससे कोई सीखता हैं और कोई ऊंची उड़ान,  शानदार उडान भरता हैं। कोई विचित्रताओं का स्वीकार करते हुए खुद को समस्याओं से घिरता चला जाता हैं।

जीवन में एक बात हमेशा याद रहनी चाहिए की अनुभव उधार नहीं मिलते। वो खुद के होने चाहिए। हमें भूख लगी है, और दूसरा खाएगा तो भूख शांत नहीं हो सकती। मैं बैठा रहूं और कोई दूसरा आकर मुझे ज्ञानवान, धनवान या कुछ ओर...बना दे, इस बात में कुछ खास नहीं हैं। अपने खुद पर विश्वास करके अपने खुद के 'अनुभव जगत' को महसूस करते रहना हैं।

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Modasa, Aravalli.
Gujarat.
INDIA.
drbrijeshkumar.org
dr.brij59@gmail.com
+91 9428312234

Reading Time:

Tuesday, November 18, 2025

Flow of our life..!
November 18, 2025 5 Comments


With love in our heart, we flow gracefully through life.

Harold W. Becker.

"अपने दिल में प्यार लिए हम जीवन में शान से बहते हैं।"

Harold's collective works are available through The Love Foundation. Harold W. Becker has dedicated his life to living and sharing the practical application of unconditional love. Since 1990, his consulting company Internal Insights, has its focus to “empower people through self awareness and unconditional love."

हमारे जीवन का एक प्रवाह होना चाहिए। जीवन बहते रहता हैं। जन्म से शुरु हुई यात्रा की यहीं गति होती हैं। प्रकृति के सान्निध्य में जीव- जगत का बहते रहेना तय हैं। इसे हम प्राकृतिक सिद्धांत कहे तो भी गलत नहीं हैं। मगर उनमें कुछ न कुछ फ़र्क जरुर होता हैं। ये फ़र्क वाली बात को गहराई से समझ ने का प्रयास करते हैं। जीवन को शानदार तरीके से जीना है तो दिल में प्यार का गीत होना चाहिए। प्यार जीवन का संगीत हैं। जीवन के अनूठे रंग भी होते हैं। जीवन में प्रकृति के सबरंग-सभी स्वर एकरुपता से भरे हो तो कुछ शानदार घटित हो सकता हैं।


सृष्टि में विविधता हैं लेकिन ये एकरूप हो जाती है तो ही सुंदर लगती हैं। यहां केवल हम फूलों की बात करें। सृष्टी में अनेक प्रकार के फ़ूल हैं, खुशबु से और रंगरुप से अलग हैं। लेकिन जब एक बागान में वैविध्य घुलमिल जाता हैं, तब जो दृश्य घटित होता है, वो कितना सुंदर होता हैं ! मानो, खुशबु और रंगो का मेला लग गया हो। हम फुरसत में बागान में जाना पसंद करते हैं। या फिर थोड़े बहुत परेशान है तो वहाँ जाकर सूकून ढूंढने का प्रयास करते हैं। इसमें कोई फिलसूफी वाली बात ही नहीं हैं। फिर भी मनुष्य जीवन को आनंद पूर्वक जीने की समझ इन्हीं में से प्रगट होती हैं।

मनुष्य की वैविध्यता...रूप ओर रंग, भाषा एवं भूषा, खानपान, रहन-सहन में कितने भेद हैं ! भौगोलिक स्थिति या पर्याप्त वातावरण में जीना हैं। जो मिल रहा है उसमें जीना हैं। ऐसे गुजर-बसर करती कईं जिंदगियों से संसार वैविध्यमान हैं। फूलों की विविधा में एक चीज कॉमन है रंग-सुगंध ! वैसे ही जीवन में एक चीज कॉमन है, प्यार-दुलार-प्रेम जो भी कहो...! प्रकृतिगत सीमा रेखा में जीना है, तो उनके मूलभूत तत्व को हम कैसे छोड सकते हैं ? जब उसे ही छोड दिया तो जीवन में क्या कुछ बाकी रहेगा ?

सुंदर जीवन की शानदार जीवन की पहचान प्रेम से हैं। प्रेम दे सकता हैं वही प्रेम पाता हैं। दिल में प्यार लेकर के चलना आसान भी नहीं हैं। अपने ममत्व को छोडना पड़ेगा, स्वार्थरहित होना पड़ेगा, खुद से पहले दूसरे का विचार करना होगा। शायद अपनी पसंद-नापसंद से नाता तोड़ना होगा। समर्पण शब्द से बढ़कर कृति बने तब प्यार होता हैं, यह छोटी-मोटी बात है ही नहीं। मैं तो समझता हूं की जैसे ईश्वर से मिलन, तपस्वी ही संभव बना सकते हैं। वैसा ही प्यार के बारें में भी हैं। प्रेम संबंध ईश्वर के जुड़ाव से कम नहीं है इसका कारण अब समझ में आ रहा हैं। बुद्धि से या हृदय से भी..!

प्रकृति में भी संतुलन बना रहे ये बिल्कुल जरुरी हैं। असंतुलन या अनबेलेन्स की स्थिति मूल वस्तु या विचार को क्षति पहुंचाती हैं। इससे अदृश्य ईश्वर की योजनाएं बिगड़ती हैं। चाहे, वो पर्यावरणीय प्रदूषण समस्या, मानव जीवन संदर्भित समस्या हो। ऐसा घटित होता है उसका निवारण करना असंभव हो जाता हैं। जीवन का संतुलन भी जरुरी हैं। जीवन की उच्चतम अवस्था ही सबको पसंद आती हैं। चाहे वो अपने जीवन की हो या दूसरे के जीवन की उच्चता हो। जीवन की बहतरीन अवस्था प्रेम हैं। जीवन का शानदार संतुलन प्रेम से भी संभव हो सकता हैं। यह भी प्रकृति का फ़रमान समझो।
 
प्रकृति की सारी दृश्यता या फिर भीतरी अवधारणा का यहीं संदेश हैं। 'जीवन और प्रकृति' में मैं बहुत बड़ी साम्यता देख पा रहा हूँ। इससे शायद कुछ सोच पा रहा हूं या फिर लिख पा रहा हूं। यहाँ इस छोटे-से ब्लॉग में अच्छे शब्द विचार घटित हुए हैं इनमें मेरी भूमिका केवल साक्षीभाव की समझेंगे, तो आनंद होगा। कुछ अच्छी बातों में समय व्यतित होता है, ये भी 'प्रेमावस्था' की अभिव्यक्ति का निमित्त हैं। कुछ अच्छे शब्द विचार के प्रगट का अवसर भी ऐसे घटित नहीं होता हैं। यहीं जीवन का मूल प्रवाह हैं। सद्गुरु जग्गी वासुदेव की सुंदर विचार पंक्तियां रखकर मेरी सोच को अनुमोदित भूमिका प्रदान करता हूं।"किसी भी चीज के प्रति अगर आप स्वेच्छा से रेस्पॉन्ड करते हैं, तो वह आपकी हो जाती है। यदि आप हर उस चीज के प्रति जागरूकतापूर्वक रेस्पॉन्ड करें जिसके संपर्क में आप आते हैं, तो पूरा ब्रहांड आपका हो जाता है।" ब्रह्मांड जो भी देगा वो शानदार होगा।

इन्हीं विचारो की संगत में...!

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Modasa, Aravalli
Gujarat.
INDIA.
drbrijeshkumar.org
dr.brij59@gmail.com
+91 91 9428312234 
Reading Time:

Thursday, November 13, 2025

Who is Care about you..!
November 13, 2025 2 Comments

 People who notice your silence,

Care about you.

जो लोग आपके मौन पर ध्यान देते हैं, वे आपकी परवाह करते हैं।

एक गीत की कुछ पंक्तियां रखता हूं। इसके रचयिता जिम्मी डेविस थे।  जेम्स ह्यूस्टन 'जिम्मी' डेविस (1899 - 2000) पवित्र और लोकप्रिय  गीतो के गायक थे। डेविस का जन्म उत्तरी लुइसियाना के बीच स्प्रिंग्स के शहर में हुआ था। वो अपने गृह राज्य लुइसियाना, अमेरिका के गवर्नर के रूप में दो बार लगातार चयनित भी हुए थे। डेविस राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय देशी संगीत और 'गॉस्पेल' गायक थे। "गॉस्पेल" का हिंदी में अर्थ "सुसमाचार" या जिसका एक ओर मतलब 'शुभ समाचार' भी होता है। कभी-कभी वो रिकॉर्डिंग करके भी प्रदर्शित करते थे। उनका परिवार इतना गरीब था कि उनके पास नौ साल की उम्र तक सोने के लिए बिस्तर भी नहीं था। फिर भी 'जिम्मी' ने अपने जीवन में उत्साह को बरकरार रखा था।


चलो, ऐसे उत्साही को पढ़े। आप निरुत्साहित हैं, अकेला महसूस कर रहे हैं, तो उम्मीद है कि इस गीत के शब्द आपको याद दिलाएगा कि आप वास्तव में अकेले नहीं हैं। कोई तो आपको देख रहा हैं, सुन रहा हैं। अदृश्य होकर भी कोई आपका ख्याल रख रहा हैं।

जब आपकी निराशाएँ आती हैं,
और आप बहुत उदासी महसूस करते हैं,
कोई है जो आपकी परवाह करता है,
और जब आपको एक दोस्त की ज़रूरत हो तब
एक ऐसा दोस्त जो अंत तक रहे, 
कोई तो है जो आपका मित्र है। 
कोई परवाह करने वाला, कोई साझा करने वाला, 
आपकी सभी परेशानियाँ ऐसी हैं, जैसे कोई और नहीं कर सकता।
वह आसमान से नीचे आएगा, तुम्हारी आँखों से आँसू पोंछेगा, 
आप उसके बच्चे हैं और वह आपकी परवाह करता है।
इस गीत को बैरी कॉफ़मैन द्वारा पोस्ट किया गया है। उनका धन्यवाद प्रकट करते हुए आभार।

जीवन सहयोग से, साथ से, परवाह से अच्छी तरह गुजरता हैं। जीवन का ये सबसे अच्छा पड़ाव हैं। पीड़ा और परेशानियाँ से मुक्त करनेवाला सबसे अच्छा औषध परवाह हैं। यहां कौन किसकी परवाह करता हैं ? इसके उत्तर में जो चेहरे सामने आयेंगे वो हमारे जीवन के आधार हैं। इसके कारण ही जीने में कुछ आनंद के पल आते रहते हैं।
आप कैसे हो ?
How are you doing ?
आप ठीक हैं ना ?

ऐेसे कुछ सवालों के जवाब देने से पहेले खुशी छा जाती हैं। और हँसकर हम "मैं ठीक हूँ...अच्छा हूं..!" जैसे उत्तर देते हैं। आज यह पूछनेवाले लोगों में कमी आ रही हैं। हम क्यों किसीको पूछे ? इससे क्या होगा ? जैसी मानसिकता कायम हो रही हैं। या फिर यह पूछने का किसीके पास समय नहीं हैं। उलझने बढ़ी है, जीवन किसी ओर जा रहा हैं। अक्सर हम खुशी ही ढूँढते रहते हैं। मगर इस छोटे-से सवाल में खुशी छिपी है, ये हम भूल गये हैं।

मनुष्य जीवन में शायद अब ये नया स्वभाव उभरकर आया हैं। सहज सवाल से कोई अच्छा महसूस करेगा, इस बात में पडना ठीक नही लग रहा हैं। वो आसमान से आयेगा, आंसु पोंछेगा ऐसी भावना मन में पाले बैठे हैं। लेकिन वो आसमान से आया हुआ इन्सान "मैं नहीं बन सकता क्या !?" इन बातो पर हमारी नज़र पड़नी चाहिए। इसका विचार करना हमें पसंद आयेगा तो ईश्वर भी खुश होंगे। ईश्वर के अदृश्य आशीर्वाद से इस निहाल हो जाएंगे। मेरा ब्लोग 'आनंद विश्व' यही सोच पर निर्भर करता हैं। अच्छी बातों का स्वीकार करते हुए....!

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Modasa, Aravalli.
Gujarat.
INDIA
drbrijeshkumar.org
dr.brij59@gmail.com
+ 91 9428312234



Reading Time:

Friday, November 7, 2025

My full PODCAST.
November 07, 20250 Comments

 આનંદમન બંધુ-ભગિની,

જીવનના એક ઉત્કૃષ્ટ પડાવે મારી વાત મૂકવાનો અવસર પ્રાપ્ત થયો છે. ધર્મ, સંસ્કૃતિ, આધ્યાત્મ, શિક્ષણ, અને સમાજસેવા સંદર્ભે વિચાર મૂકવાનો મેં આ પોડકાસ્ટમાં નમ્ર પ્રયાસ કર્યો છે.

Please share and subscribe...comment also.

Open link.....👇


http://youtube.com/post/UgkxTi2cwYpBApW2kvd_oqDWW9GTglLNXyZL?si=jok-ih_mV45mkKCM 




Reading Time:

Wednesday, October 29, 2025

Narrative is right or wrong !?
October 29, 20251 Comments

कहानियाँ सच्ची हो या झूठी उसकी असर तो होती हैं।

क्यों होता है ऐसा..सोचा है कभी ?

Narrative की कुछ डेफिनेशन रख रहा हूं। वैसे कहानी को हम कथा, स्टोरी, वृतांत, घटना, आख्यान जैसे शब्दों से जानते हैं। कहानियों का असर बड़ा लाज़वाब होता हैं। छोटे बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग तक कहानी का आकर्षण रहा हैं। इसके कईं कारण भी हैं। हम सब उत्सुकता से भरे हैं। जिज्ञासावश और 'अब क्या होगा ?' जैसे सवालो का खिंचाव हमें कहानी की ओर सहज ले जाते हैं। धीरे धीरे कहानी के प्रति हमारा अनुराग बढता हैं। ये सभी के साथ होता आया हैं। युगों से रही यह परंपरा मनुष्य का मूलभूत स्वभाव भी बन गई हैं। हमारे भीतर की सोच भी..!


जहाँ भी ये तीन सवाल खड़े होंगे वहां से कहानी शुरु होगी।
ये कैसे हुआ ?
इसके आगे-पीछे क्या हुआ था ?
और अब क्या होगा ?

इन सवालों पर घोर किजिए तो पता चलता है। इनमें भूत-भविष्य और वर्तमान छिपे हुए हैं। इनमें जीवन हैं, इनमें कुछ सिखाने वाली बात हैं। कहानी के मूलभूत आकर्षण का यही सच हैं। देखते हैं कुछ व्याख्याएं;

The description of events in a story.
कथा में घटनाओं का वर्णन।
The process or skill of telling a story.
कहानी सुनाने की प्रक्रिया या कला वृतांत आख्यान।

कहानियां बड़ी ही रोचक होती हैं। आज तो कहानी तीन पहलूओं से अपना अस्तित्व बनाए बैठी हैं। कहानी को पढ़ना-सुनना और देखना भी संभव हुआ हैं। आज के दौर में हम फिल्म, सिरियल या वेब-सिरीज को भी कहानी ही मानेंगे। जहाँ घटना आकारित होती हैं वहां कहानी शुरु होती हैं। चाहे वो व्यक्ति-विचार या वस्तु को लेकर या विस्तार को लेकर चलती हो।

अब कहानी को घडने की बात आती हैं। घटना को घडा भी जाता हैं। एक शब्द अभी चल रहा हैं, 'नेरेटिव को सेट करना' यानि कहानी या वृतांत ऐसे बनाना के लोगों का 'माईन्ड सेट' अपने हिसाब से बनता चला जाए। कहानी की मूलभूत असर का ज़रिया बनाकर कुछ वैयक्तिक या सामूहिक स्वार्थ को पूरा किया जा सके। आज समाज इस भयंकर बिमारी में फंसा जा रहा हैं। किरदार को पैदा किए जा रहे हैं। वो एक माहौल खड़ा कर रहे हैं। लोग जिज्ञासावश उसकी असर में आ जाते हैं। एक ही बात का ज़िक्र एक दिन सच में बदल जाता हैं। ये कहानी वृतांत की असर हैं। कभी-कभार तर्क का भी अच्छी तरह इस्तेमाल होता हैं। मनुष्य की दौड को हल्के से मोड़ दिया जाता हैं। और जब एक ही दिशा में सब चलते या दौड़ते जाते हैं तो सच अकेला पड़ जाता हैं। कहानि जब झूठ का सहारा लेकर चलती हैं तो विनाश तय होता हैं। इसे व्यक्ति या समूह के विनाश से भी समझ सकते हैं।

आज के समय में सबसे अधिक राजनीतिक गतिविधियां नेरेटिव का दामन थामकर चल रही हैं। कईं स्वार्थ साधकों ने मनुष्य स्वभाव की रगों को पकड़ लिया हैं। रगों में दौडते खून के साथ विचार के संक्रमण को झड दिया हैं। सच्ची बातें कहीं पर खो रही हैं। इससे भयंकर मंजर दूसरा क्या हो सकता हैं। आज हम देखते हैं, विश्व को सही दिशा देनेवाले कईं राजनीतिक किरदारों को स्वार्थसाधकों द्वारा प्रेरित किया जा रहा हैं। एक कहानी बनाकर या फिर 'विचार सेटअप' तैयार करके विशाल जनमानस को ठगा जा रहा हैं। इससे संसार को क्या मिलेगा ? उस कहानी के इन्तेज़ार में भी कईं लोग हैं..? शायद उनके दिमाग में अंदाज भी चल रहे होंगे..! परिणाम ठीक आयेगा तो ईश्वर की सनातन कृपा बनी रहेगी।

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Modasa, Aravalli.
Gujarat,
INDIA
drbrijeshkumar.org
Dr.brij59@gmail.com
+91 9428312234




Reading Time:

Wednesday, October 22, 2025

Dr.Brijeshkumar.
Catch the difference of two big words.
October 22, 2025 2 Comments

मानवीय जीवन का संबंध विचार से जुड़ा हैं।

विचार हमें उच्चतम स्थिति देते हैं।

An intellectual is a person who engages in critical thinking, research, and reflection about the nature of reality, especially the nature of society and proposed solutions for its normative problems. Definition by Wikipedia.

एक बुद्धिजीवी वह व्यक्ति होता है जो वास्तविकता की प्रकृति, विशेष रूप से समाज की प्रकृति और उसकी मानक समस्याओं के लिए प्रस्तावित समाधानों के बारे में आलोचनात्मक चिंतन,अनुसंधान और चिंतन में संलग्न होता है।


Philosophy is the study of general and fundamental problems concerning matters such as existence knowledge, values, reason, mind, and language. It is distinguished from other ways of addressing fundamental questions (such as mysticism, myth) by being critical and generally systematic and by its reliance on rational argument. It involves logical analysis of language and clarification of the meaning of words and concepts.
Definition by Wikipedia.

दर्शनशास्त्र अस्तित्व, ज्ञान, मूल्य, तर्क, मन और भाषा जैसे विषयों से संबंधित सामान्य और मौलिक समस्याओं का अध्ययन है। यह मौलिक प्रश्नों (जैसे रहस्यवाद, मिथक) को संबोधित करने के अन्य तरीकों से आलोचनात्मक और सामान्यतः व्यवस्थित होने और तर्कसंगत तर्क पर अपनी निर्भरता के कारण अलग है। इसमें भाषा का तार्किक विश्लेषण और शब्दों एवं अवधारणाओं के अर्थ का स्पष्टीकरण शामिल है।

दोंनो शब्दों की व्याख्या कुछ विचार को जन्म देती हैं।  पहेली नज़र में कुछ भेद नजर नहीं आता हैं। मगर एक दो बार पढ़ने पर काफ़ी कुछ समझ में आता हैं। "फिलसूफी मूल्य आधारित होती हैं और मौलिक रहस्य को प्रकट करती हैं।" इन दो वाक्यों ने मुझे इस पर सोचने के लिए मजबूर किया हैं। अपनी सामान्य बुद्धि से मुझे ऐसा लगता है बौद्धिकता और फिलसूफी दोनों अलग हैं। बोधिकता एक मापदंड भी हैं। किसी विषय पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करती हैं। शायद उसे योग्यता के प्रमाणपत्र में भी बाँधा जा सकता हैं। उसका मापन भी हो सकता हैं। उसे बढ़ाया जा सकता हैं। यह मनुष्य की सोच का एक स्तर भी हैं।

उसके सामने फिलसूफी अनुभव जगत को प्रदर्शित करती हैं, मौलिक चिंतनशीलता को दर्शाती हैं। इसे वैयक्तिक व्यवहार से गहरा नाता हैं। मनुष्य जीवन के आधार पर इसकी स्वीकार्यता काफ़ी बढ़ जाती हैं। इसे हम 'आत्मज्ञान' से जोड़कर भी समझ सकते हैं। फिलासफी प्राप्ति या सफलता से दूर आनंद को महसूस कराने वाली एक प्रक्रिया हैं। इसको निजी आनंद की अवस्था में से प्राप्त हुए विचार भी कहे तो गलत नहीं हैं। इससे जो तर्क मिलते हैं वो सर्वमान्य या प्रकृतिवाद से झुडे भी होते हैं। साम्यता, सत्यता, स्वीकार्यता और सत्त्वशीलता से जुड़ी अवधारण को हम दर्शनशास्त्र कहे तो गलत नहीं होगा।

उदाहरण के तौर पर एक व्यक्ति के नाम का जिक्र करता हूं। उनका नाम हैं  प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन। 1998 में भारतीय अमेरिकी 'अमर्त्य सेन' को आर्थिक विज्ञान में विश्व का सर्वोच्च 'नोबेल पुरस्कार' मिला था उनके  'डेवलपमेंट एज फ्रीडम' 'विकास के रुप में स्वतंत्रता' इस ग्रंथ के आधारित उन्हें 'कल्याणकारी अर्थशास्त्र' में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने अर्थशास्त्र में नैतिक आयामों को फिर से स्थापित किया था। उन्होंने सामाजिक विकल्प सिद्धांत, आर्थिक और सामाजिक न्याय, अकाल के आर्थिक सिद्धांत, निर्णय सिद्धांत, विकास अर्थशास्त्र एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य और सभी देशों की भलाई के उपायों में भी प्रमुख विद्वतापूर्ण योगदान दिया है। इनके जिक्र में केवल अर्थशास्त्र नहीं हैं। उसके साथ कल्याणार्थ या परमार्थ जुड़ा हैं। मतलब एक विषय की योग्यता से बढ़कर मानवजीवन के लिए उपकारक हैं, उसे इस हम 'फिलोसोफी' के रूप में समझ सकते हैं। भारतीय 'दर्शनशास्त्र' विश्व के लिए उपकारक हैं। मनुष्य मात्र के उत्कर्ष के लिए और इससे भी आगे जीवजगत के कल्याण के लिए हमारे ईश्वरीय अंश समान दर्शनशास्त्रीओं ने 'जीवन मूल्यज्ञान' एवं 'आनंदमय' विचार विमर्श दिये हैं।

आज नये साल की शुरुआत हो रही हैं। ईश्वर हम सबको कुछ ऐेसे कल्याणकार्य में जोड़कर हमारे जीवन को एक नई दिशा दे..! ऐसी भावना को प्रकट करते हुए प्रार्थना में लीन...!

आपका Thoughtbird 🐣
Dr.Brijeshkumar Chandrarav
Modasa, Aravalli.
Gujarat,
INDIA
drbrijeshkumar.org
dr.brij59@gmail.com
+91 9428312234
Reading Time:

Bonding is necessity of the life..!

  जीवन में जुड़ाव की आवश्यकता है..! अंग्रेजी शब्द बॉन्डिग का अर्थ बड़ा ही गहराई भरा हैं। बुद्धि और संवेदना के धनी के रुप में इससे हम ज...

@Mox Infotech


Copyright © | Dr.Brieshkumar Chandrarav
Disclaimer | Privacy Policy | Terms and conditions | About us | Contact us